कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा सांसद सुश्री सरोज पांडेय आस्था के जरिये जीत का रास्ता तय करने मां सर्वमंगला देवी मंदिर पहुंचीं। हसदेव घाट में आयोजित महाआरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की और जीवनदायिनी गंगा स्वरूपा हसदेव की आरती उतारकर कोरबा, छत्तीसगढ़ एवं देश की समृद्धि एवं लोगों की खुशहाली का आशीर्वाद मां हसदेव से मांगा। महाआरती में शामिल होने के बाद सरोज पांडेय, केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं समर्थकों के साथ मां सर्वमंगला देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली एवं लोगों की समृद्धि की कामना की। देवी दर्शन के बाद सरोज पांडेय पुराना बस स्टैंड में आयोजित हिन्दूओं का पवित्र पर्व होलिका दहन में पहुंची। यहां उपस्थित हजारों लोगों से मेल मुलाकात कर सबको होली की शुभकामनाएं दी। सुश्री पांडेय ने विधिविधान के साथ होलिका माता की पूजा अर्चना की और कहा कि यह अधर्म पर सत्य की जीत का महापर्व है। हमें इस दिन मन में द्वेष, कलेश, क्षोभ को मिटाकर सबके लिए सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प करने का दिन है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के दिलों को दिलो से जोडऩे का महापर्व है। हमें एकता के साथ कोरबा, छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्र को आगे बढ़ाने का प्रण लेना है। विकसित कोरबा उनका सपना है और इसके लिए उन्होंने सभी से हाथ जोड़कर विजयश्री के लिए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में जिला भाजपाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल,प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र देवांगन, नरेन्द्र पाटनवार, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष उमाभारती सराफ, महामंत्री श्रीमती संजू देवी राजपूत, श्रीएवं श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, पार्षद श्रीमती आरती अग्रवाल, नागरमल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, अमित टमकोरिया, विनोद अग्रवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन
मारवाड़ी अग्रवाल एवं ब्राम्हण समाज के लोगों ने यहां हजारों की संख्या में पहुंचकर विधि विधान से होलिका दहन किया। मारवाड़ी ब्राम्हण समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं शिव औषधालय के संचालक पंडित शिवकुमार शर्मा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, अशोक मोदी, पूर्व अध्यक्ष नागरमल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राधेश्याम बंसल सहित अग्रवाल एवं मारवाडी ब्राम्हण समाज के पुरूष एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा अर्चना की।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।