Connect with us

कोरबा

जो पदाधिकारी ठीक से अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे, उन्हें बदला जाएगा और युवा जोश को दी जाएगी जिम्मेदारी-सुश्री जरिता लैतफलांग

Published

on

प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी ने ली तीन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक

कोरबा। राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर कोरबा में  जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र रामपुर, पाली-तानाखार एवं कटघोरा के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए सुश्री जरिता लैतफलांग ने कहा कि मुझे हाल ही में छत्तीसगढ़ का सहप्रभारी बना कर छत्तीसगढ़ के जिलों का प्रभार सौपा है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं कोरबा जिले में कांग्रेस संगठन के साथ मिलकर काम करने के लिए आज आप लोगों के बीच उपस्थित हुई हूं। इस दौरान उन्होंने कोरबा ग्रामीण क्षेत्र के तीनों विधानसभा क्षेत्र से आए कांग्रेस पदाधिकारियों से बारी-बारी मुलाकात की और संवाद स्थापित किया। उन्होंने कोरबा जिले के कांग्रेसजनों को कहा कि कोरबा कांग्रेस संगठन में जो रिक्त पद हैं उसे शीघ्र ही नवनियुक्त किया जावेगा। इसके अलावा जो भी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का सही से निर्वहन नहीं कर पा रहे है उनके स्थान पर दूसरे को मौका दिया जावेगा।
बैठक को सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में कुल आठ विधानसभा आते है, जिसमें सिर्फ एक विधानसभा रामपुर में कांग्रेस का विधायक है, लेकिन मेरे चुनाव में आठ विधानसभा में से सात विधानसभा में मुझे बढ़त मिली थी और ये सब आप सभी के मेहनत व कार्य का नतीजा रहा है। इसी प्रकार सभी के सहयोग से आने वाले नगरीय निकायों के चुनाव में हमें सफलता मिलेगी। इस मौके पर कोरबा जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है हम कार्यकर्ताओं का संदेश उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचाते है। लगभग 4 घंटे तक चली इस बैठक में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य, पार्षद सहित अनेको कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना पक्ष सहप्रभारी एवं सांसद के समक्ष रखा।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने किया तथा संवाद कार्यक्रम में विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी श्याम सुंदर सोनी, प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा, प्रदेश सचिव बी.एन सिंग, प्रदेश महामंत्री हरीश परसाई, प्रदेश पदाधिकारी उषा तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल, गोरेलाल यादव, हरकुमारी बिंझवार, पुष्पेन्द्र शुक्ला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ शेख इतियाक, तनवीर अहमद, अशरफ मेमन, सुरज दास मानिकपुरी, मनोज सिंह, रजनीश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मदन राठौर, छत्रपाल कंवर, निलिमा घृत लहरे, विशाल शुक्ला, अशोक राजबाल, प्रवीण आगरे, मनोज चौहान, सुनिल जैन, किरण चौरसिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह, छैन्प् अध्यक्ष मनमोहन राठौर, दिलीप कुमार, तारकेश्वर मिश्रा, दिलेश्वर आदिले, अमरनाथ, हेमंत नाग, इशरार खान, पुष्पराज सिंह, रमेश पारस, राधे यादव, संतोष देवांगन, कन्हैया राठौर, सत्यनारायण पैकरा, कपिल दास, संतोष सुर्या, दुर्गा प्रसाद, तरूण मांझी, बिरेन्द्र चंदन, सूरज देवांगन, संगिता जांगडे, सुखदास, केदार नाथ, श्रवण कुमार, रामप्रसाद, हृदयशंकर, सुनिल गुप्ता, लवसिंह, अर्जुन महंत, कौशल नेटी, लालबाबू ठाकूर, घनश्याम लालवानी, हरीनारायण, प्रशांत सिंह, हसन अली, चित्रलेखा श्रीवास, अशोक श्रीवास, दिल कुमार, लखनलाल, सागर केंवट, गणेश राम, शिवम राय, चंद कुमार, पुराण सिंह, परास्त सिंह, पंचराम, राधेश्याम, भुवन सिंह, इब्राहिम फारूकी, संतोष पटेल, राखीलाल, राज सूर्यवंशी, रतन लाल, हिरा सिंह तंवर, ललित कुमार, शांति लाल, बिसाहू राम, शांति स्वरूप, बसंत कुमार, विजय कुमार, मुन्ना लाल, गोलू राम, एकनाथ बंजारे, कलेश्वर महिलांगे, सोनू नेताम, राजू सोनवानी, गोविन्द सिंह, शत्रुहन सिंह, त्रिभुवन सिंह, हरभजन सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एनकेएच में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी

Published

on

कोरबा। जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में जॉइंट रिप्लेसमेंट की आधुनिक सुविधा अब नियमित रूप से उपलब्ध है। अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के कारण अब लोगों को बड़े ऑपरेशन के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

हाल ही में कुसमुंडा-गेवरा की 70 वर्षीय सोनमती का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. चंदानी और उनकी टीम ने करीब 45 मिनट में किया। ऑपरेशन के दूसरे दिन ही मरीज ने वॉकर के सहारे चलना शुरू कर दिया और तीसरे ही दिन में बिना सहारे चलने लगीं। कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इसी क्रम में गेवरा निवासी 58 वर्षीय कमलेश का भी दाएं घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दो दिन बाद ही उन्होंने फिजियोथेरेपी के जरिए चलना शुरू कर दिया और दर्द से काफी राहत मिली। वहीं कोरबा की 70 वर्षीय मीरा बक्शी का भी बाएं घुटने का सफल ऑपरेशन कर उन्हें लंबे समय से चल रहे दर्द से निजात दिलाई गई।
डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों को सर्जरी के दूसरे दिन से ही वॉकर की मदद से चलाया गया और जल्द ही वे बिना सहारे चलने लगे। नियमित फिजियोथेरेपी से उन्हें तेजी से रिकवरी मिली।
डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि घुटनों के दर्द को नजरअंदाज न कर समय पर इलाज कराना जरूरी है। एनकेएच प्रबंधन के मुताबिक, अस्पताल में अब तक 200 से अधिक सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की जा चुकी हैं, जिनमें घुटना, कूल्हा और कंधे के ऑपरेशन शामिल हैं। इस सुविधा से जिले के मरीजों को कम खर्च में बेहतर और त्वरित उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

Published

on

कोरबा। कांग्रेस कार्यालय टी. पी. नगर कोरबा के सामने शीतल शरबत का विधिवत शुभारंभ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया। जयसिंह अग्रवाल की ओर से शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी इसका संचालन करेगा। शीतल शरबत मंदिर का विधिवत शुभारंभ जयसिंह अग्रवाल ने राहगीरों को शरबत पीलाकर किया। जयसिंह अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि गर्मी के मौसम में प्यास से बेहाल लोगों को शीतल पेयजल व शीतल शरबत उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। यह कोरबा का प्रमुख मार्ग है और अब यहां पर राहगीरों को इस गर्मी के मौसम में प्रतिदिन शीतल शरबत मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले 15 वर्षों से जयसिंह अग्रवाल के द्वारा उक्त स्थल पर प्रतिवर्ष शीतल जल व शीतल शरबत का निःशुल्क वितरण कराया जाता है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया पिछले कई वर्षों से शीतल शरबत मंदिर का अच्छा प्रतिसाद मिला। लोगों ने इस पुनीत कार्य को नेक कार्य बताया और इस नेक कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि “जलदान ही महादान“ की प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा शीतल शरबत मंदिर का संचालन कराया जा रहा है। जो समाज के लिए एक अनुकरणीय सेवा कार्य है।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया कि प्रतिदिन यहां भिन्न-भिन्न फ्लेवर के शरबत का वितरण कराया जाता है। जिसमें मैंगो, ऑरेंज, नींबू, चीकू, अनानास आदि फ्लेवर होते है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया कि किसी प्यासे को पानी पिलाना परोपकार और मानवता की सेवा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की गर्मी के मौसम में यह अनूठी पहल सराहनीय है।

पूर्व जिला अध्‍यक्ष सपना चौहान ने कहा कि शीतल शरबत मंदिर का संचालन करना अपने आप में एक पुण्य कार्य है। उक्त स्थल पर प्रतिदिन हजारों लोगों की प्यास बुझेगी और सभी पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल को दिल से धन्यवाद देंगे।

जयसिंह अग्रवाल ने इस मौके पर राहगीरों को शीतल शरबत पिलाया और स्‍वयं भी शरबत का स्‍वाद चखा । पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, जिला महामंत्री एफ डी मानिकपुरी, पार्षद रवि चंदेल, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, सुखसागर निर्मलकर, अविनाश बंजारे, सुभाष राठौर, मस्‍तुल कंवर, बद्रीकिरण, महेन्‍द्र थवाईत (गुड्डु) पीयुष पाण्‍डेय, गिरधारी बरेठ, रमेश वर्मा, अशोक कंवर, जीवन चौहान, रथलाल चौहान आदि ने भी इस पुनीत कार्य की सराहना की ।

Continue Reading

कोरबा

सुयश: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल का छात्र समर्थ सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, 10वीं बोर्ड परीक्षा में 91.2 प्रतिशत अंक किया हासिल, विद्यालय में प्रथम

Published

on

कोरबा/पाली । सीबीएसई ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें पाली निवासी भाजपा नेता प्रवीण सिंह (चिंटू) के पुत्र समर्थ सिंह ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार 91.2 प्रतिशत अंक के साथ फर्स्ट रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। समर्थ सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सहित अध्यापकों, शुभचिंतकों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी

समर्थ सिंह डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सैला (पाली) के छात्र हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ यह गौरव हासिल किया है। समर्थ सिंह पाली निवासी भाजपा युवा नेता प्रवीण सिंह एवं श्रीमती दिव्या सिंह ठाकुर के पुत्र हैं। प्रारंभ से ही पढ़ाई में होनहार समर्थ सिंह ने 10वीं बोर्ड में टॉप करने के लिए कड़ी मेहनत की और परिणाम भी बेहतर आया और उन्होंने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि समर्थ सिंह श्रम कल्याण मण्डल छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य नवीन सिंह के भतीजे हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवारजनों ने मिठाईयां खिलाकर एवं बांटकर समर्थ सिंह का हौसला बढ़ाया।

डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करना चाहते हैं समर्थ सिंह

समर्थ सिंह कोरबा जिले के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत से सब संभव हो जाता है। वे डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करना चाहते हैं और 11वीं में बायोलॉजी विषय लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं। उनके पिता प्रवीण सिंह ने बताया कि पुत्र समर्थ सिंह को नीट (हृश्वश्वञ्ज) की तैयारी के लिए आचार्य इंस्टीट्यूट बिलासपुर में दाखिला कराया है, ताकि नीट क्लियर कर एमबीबीएस में दाखिला मिल सके। प्रवीण सिंह ने बताया कि समर्थ सिंह प्रारंभ से ही डॉक्टर बनने की इच्छा रखता है और हम बिना दबाव उसकी रूचि के अनुसार आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं।
पढ़ाई के साथ क्रिकेट में भी माहिर हैं समर्थ सिंह

समर्थ सिंह एक अनुशासित और संस्कारी विद्यार्थी के रूप में पाली में सबका लाडला है। समर्थ सिंह मुस्कुराता चेहरा और मेहनती विद्यार्थी के रूप में पाली में हर किसी के जुबान में रहता है। समर्थ सिंह पढ़ाई में जितनी कड़ी मेहनत करता है, वह खेल के लिए भी समय निकालकर क्रिकेट के मैदान में अपना हूनर दिखाता है। क्रिकेट के साथ-साथ फूटबाल और बैडमिंटन में भी काफी मजबूत पकड़ रखते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677