Connect with us

कोरबा

अंजनीकुंज में नवनिर्मित डोम जनसेवा में समर्पित:उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हुआ डोम का लोकार्पण

Published

on

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाई पास रोड पर स्थित अंजनीकुंज में आज प्रदेश के उद्योग ,वाणिज्य ,श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नवनिर्मित डोम का लोकार्पण उनके हाथों किया गया।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र 28 बुधवारी बाईपास स्थित अंजनीकुंज श्रीवास नाई समाज भवन परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से डोम शेड का निर्माण कराया गया है, जिसे आज जनसेवा में समर्पित किया गया । उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया तथा फीता काटकर उक्त नवनिर्मित डोम को लोकार्पित किया । उन्होंने समिति द्वारा निर्मित कार्यालय भवन व व्यवसायिक परिसर का भी लोकार्पण इस मौके पर किया । इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन , लक्ष्मण श्रीवास , मुकुंद सिंह कवर, समिति के अध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, जगदीश श्रीवास , रंगनाथ श्रीवास, शत्रुघ्न श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल, दिनेश वैष्णव, लोकनाथ श्रीवास, मोरध्वज श्रीवास, रश्मि श्रीवास, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, आकाश अग्रवाल, पुनिराम साहू, करण राज आदि सहित समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, सदस्य,महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी व सदस्य गण एवं काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

कोरबा के विकास में सर्व समाज के साथ-साथ श्रीवास समाज की भूमिका भी महत्वपूर्ण-देवांगन

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि , हमारे कोरबा ने एक छोटे से ग्राम पंचायत से आगे बढ़कर जिला एवं ऊर्जा नगरी बनने तक का सफर तय किया है तथा कोरबा का तेजी से विकास हुआ है , उन्होंने कहा कि कोरबा के विकास में यहां रह रहे सर्व समाज के लोगों के साथ-साथ श्रीवास् नाई समाज का भी अहम योगदान व महत्वपूर्ण भूमिका रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गो के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। गरीब , निर्धन , किसान , मजदूर , युवा वर्ग व महिला सभी के लिए योजनाएं संचालित हो रही है तथा इन योजनाओं से प्रदेश के लाखों , करोड़ो लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है,तथा प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा की जनता का आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता आया है, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, तथा विश्वास दिलाता हूँ कि मैं सदैव आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहूँगा, आप सबकी विकास संबंधी हर माँग पूरी की जाएगी।

नगर विकास के साथ जनसुविधाओ´ पर विशेष फोकस – श्रीमती राजपूत

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम कोरबा निगम क्षेत्र के विकास के साथ साथ जनसुविधाओ पर विशेष फोकस रखकर कार्य कर रहा है, एक ओर जहाँ वार्ड व बस्तियों में निरंतर विकास कार्य हो रहे है,मूलभूत सुविधाओं में बेहतरी लायी जा रही है, वही दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो पर भी लगातार कार्य हो रहे हैं । उन्होंने श्रीवास समाज को बधाई देते हुए कहा कि इस परिसर में डोम का निर्माण हो जाने से सामाजिक कार्यक्रमो, सभाओ, आयोजनों हेतु एक सुविधा पूर्ण स्थान मिल चुका है। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र के विकास को लगातार गति मिल रही है, जन सुविधाओं में निरंतर बृध्दि हो रही, मुझे विस्वास है कि विकास की यह गति लगातार जारी रहेगी।

समाज का मिला भरपूर स्नेह व आशीर्वाद-नरेन्द्र देवांगन

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि कोरबा के सभी समाज के साथ श्रीवास समाज का भी भरपूर स्नेह व आशीर्वाद हम सबको सदैव मिला है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा, सभी समाज के हित में निरंतर कार्य होंगे, मैं यह विश्वास दिलाता हूँ।

समाज के लोगों ने किया हार्दिक स्वागत, नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को दिलाई शपथ

इस अवसर पर श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी रखा गया था , समाज के लोगों ने मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत का शाल, श्री फल से स्वागत किया तथा महामाला पहनकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को शपथ ग्रहण कराई। उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने समस्त पदाधिकारियो को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Continue Reading

कोरबा

जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन, 20 अप्रैल से पूर्व फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने पर हुआ लिखित समझौता

Published

on

काेरबा। आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को मद्देनजर रख, जिला एवं ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व घोषणा के अनुसार 24 मार्च मंगलवार को तय समय पर शुरू हुआ धरना प्रदर्शन ने सुखद रंग लाया है । प्रात 9 बजे से सायं 4 तक क्षेत्रवासियों के साथ धरने पर डटे कांग्रेसियों ने आखिरकार एसईसीएल प्रबंधन के साथ साथ जिला प्रशासन को झुकने विवश कर दिया और 20 अप्रैल से पूर्व फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करा देने के लिखित आश्‍वासन एवं समझौते के बाद ही धरना प्रदर्शन समाप्‍त किया गया । इस दौरान धरना प्रदर्शन का नेतृत्‍व कर रहे कांग्रेस नेताओं को अवगत कराया गया कि फिलहाल ओव्‍हरब्रिज का निर्माण न्‍यायालय में लंबित है । जिसका निराकरण होते ही इसका भी निर्माण कार्य तत्‍काल शुरू करा दिया जाएगा ।

गौरतलब है कि सर्वमंगला चौक से इमलीछापर चौक होते हुए कुचेना मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण एवं कुसमुण्‍डा के इमलीछापर चौक पर ओव्‍हरब्रिज निर्माण पुन: प्रारंभ कराने और राहगीरों को राहत दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस एवं ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला कांग्रेस के शहर अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर के नेतृत्‍व मे एकदिवसीय धरना प्रदर्शन मंगलवार को किया गया । इस आंदोलन को कुसमुण्‍डा व्‍यापारी संघ एवं स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासियों का व्‍यापक समर्थन मिला जिसमें सैकड़ों की संख्‍या में लोग उपस्थित रहे । जिला कांग्रेस शहर अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि पिछले 2 साल से भी अधिक समय से सर्वमंगला चौक से इमलीछापर चौक होते हुए कुचैना मोड़ तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़ा है, वहीं कुसमुण्‍डा के ईमलीछापर चौक पर ओव्‍हरब्रिज का निर्माण कार्य भी अधुरा पड़ा है, इस कारण से 2 सालों से लोंगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

श्री राठौर ने बताया कि इस संबंध में पिछले दो वर्षों से स्‍थानीय जनप्रतिनिधि पार्षद गीता गभेल पत्राचार के माध्‍यम से आवाज उठाती रही हैं, बावजूद प्रशासन ने कोई कारगर कदम नहीं उठाया, तब पार्षद श्रीमती गीता गभेल ने विगत दिनों प्रशासन को पत्र प्रेषित कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया था, लेकिन प्रदर्शन के एक दिन पहले पार्षद गीता गभेल के पुत्र एवं पुत्री का सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल के बजाए एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्‍वर्स्‍फुत ही क्षेत्रवासी जुड़ते गये। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और चक्‍का जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी, हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया था । इस संदर्भ में कांग्रेस के कुसमुण्‍डा ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों से इमलीछापर रेल्‍वे फाटक के पास ओव्‍हरब्रिज बनाने का काम अटका हुआ है। वहीं पिछले साल वर्षा ऋतु के दौरान भरे बारिश में एसईसीएल प्रबंधन ने ओव्‍हरब्रिज बनाने के लिए एक दर्जन अवैध मकानों को तोड़ दिया था, लेकिन दस माह गुजरने के बाद भी इस स्‍थान पर ओव्‍हरब्रिज निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं कराया जा सका है ।
धरना प्रदर्शन में मुख्‍य रूप से जिला अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर, मनोज चौहान, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा, पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव, उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, राजेन्‍द्र तिवारी, ए डी जोशी, पार्षद गीता गभेल, नवीन कुकरेजा, ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष संजय आजाद, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, व्‍यापारी संघ के अध्‍यक्ष अशोक राठौर, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, जिला महामंत्री रवि चंदेल, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष गोरेलाल यादव, पूर्व पार्षद सनीष कुमार, मधुसुदन दास, रवि बरेठ, ममता अग्रवाल, भुनेश्‍वरी महंत, तेज प्रताज सिंह, दीपक कुमार, गिरधारी बरेठ, ललिता यादव, विक्‍की ललित यादव, हरा बाई, रजनी श्रीवास, सुमन मरावी, चित्ररेखा, विजय अग्रवाल एवं गौतम ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

पूर्व मंत्री के प्रयासों से मिली थी बड़ी राशि
मंगलवार को हुए धरना प्रदर्शन के दौरान निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी । उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान क्षेत्रिय विधायक और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने न केवल सर्वमंगला चौक से इमलीछापर चौक होते हुए कुचैना मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने में अपनी महती भूमिका निभाई थी बल्कि शहर की कई महत्‍वपूर्ण जर्जर सड़काें का भी अपने प्रयासों से राशि उपलब्‍ध कराकर जीर्णोध्‍दार कराया था । खासकर सर्वमंगला चौक से ईमलीछापर कुचैना मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के लिए एसईसीएल प्रबंधन से एक बड़ी राशि जिला प्रशासन को उपलब्‍ध कराई थी ताकि इसका कार्य जल्‍द से जल्‍द पूर्ण हो सके और लोंगो को परेशानियों से राहत मिले

समझौते में कहा गया निर्माण प्रारंभ होते तक दी जाएगी राहत
धरना प्रदर्शन के दौरान एसईसीएल प्रबंधन, पीडब्‍लयुडी विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने निम्‍न विषयों पर वार्ता कर लिखित समझौता किया जिसमें 20 अप्रैल 2026 से पहले फोरलेन सड़क निर्माण प्रारंभ करा देने की बात पर हस्‍ताक्षर किये गये तथा ओव्‍हरब्रिज के निर्माण के बारे में बताया गया यह मामला न्‍यायालय में लंबित है जैसे ही न्‍यायालय का निर्णय आवेगा उसी आधार पर आगे का कार्य योजना बनाया जावेगा, इसके अलावा प्रतिदिन की जाम से राहत दिलाने के लिए भारी वाहनों को ऊपर के रास्‍तों से भेजा जावेगा, इसके लिए एसईसीएल प्रबंधन की ओर से पांच कर्मचारी तैनात रहेंगे । समझौता वार्ता के दौरान बताया गया कि 10 अप्रैल 2026 तक कुचैना मोड़ से ईमलीछापर ओव्‍हरब्रिज तक डामरीकरण का कार्य पूरा हो जावेगा, वहीं कुचैना मोड़ से सर्वमंगला चौक तक स्‍ट्रीट लाईट एवं साईन बोर्ड पीडब्‍ल्‍युडी विभाग द्वारा 10 अप्रैल 2026 तक लगाया जावेगा । समझौता में इस बात पर भी संज्ञान लाया गया कि यह आंदोलन जनहित के लिए जरूरी हो गया था, इसलिए किसी व्‍यक्ति विशेष पर अपराध दर्ज नहीं किया जावेगा । समझौता पत्र पर प्रशासन की ओर से दीपका तहसीलदार अमित केरकेट्टा, पीडब्‍ल्‍युडी के एसडीओ प्रदीप कुमार मरकाम एवं इंजीनियर प्रदीप कुमार कश्‍यप, कुसमुण्‍डा एसईसीएल के एच आर हेड सुनील कुमार एवं ठाकुर आलोक सिंह ने हस्‍ताक्षर किये हैं।

Continue Reading

कोरबा

खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त

Published

on

  • वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)
    कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा Siddharth Tiwari के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।
  • प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 की धारा 281, 3(5) तथा Motor Vehicles Act, 1988 की धारा 184 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

  • जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।
  • जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) का चालक रामकृष्ण साहू निवासी डेंगू नाल, कोरबा पाया गया तथा वाहन का स्वामी नंदूलाल साव निवासी दर्री, कोरबा होना पाया गया। वाहन मालिक का पता लगाकर उक्त वाहन को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  • उक्त प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन रामपुर में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है, जिनमें—
    हिमांशु बैरागी, निवासी बुधवारी, बजरंग चौक के पास, रामपुर, जिला कोरबा।
    मुकेश कुमार बैगा, निवासी रामकिशन साहू के पास, नागपुर बस्ती, आईटीआई रामपुर, जिला कोरबा।
    रामकिशन साहू, पिता अरुण साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामपुर बस्ती, जिला कोरबा।
    उक्त तीनों के विरुद्ध **Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 की धारा 170 एवं 126/135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
    पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
    जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Continue Reading

कोरबा

महास्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

Published

on

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे विशेष महास्वच्छता अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 57, शक्तिनगर क्रमांक 2 NTPC Limited टाउनशिप में व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

नगर निगम द्वारा पूर्व में भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शहर को अच्छी रैंक प्राप्त हुई थी। इसी क्रम में 25 फरवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करना है।

अभियान के अंतर्गत चिन्हित वार्डों में सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई, अपशिष्ट का उठाव एवं परिवहन, जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट) स्थलों की सफाई, तालाब/रेड स्पॉट की सफाई, मलबा एवं निर्माण सामग्री पर कार्रवाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाइट मरम्मत तथा जल आपूर्ति संबंधी समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त आशुतोष पांडेय, उप आयुक्त विनय मिश्रा, वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद अजय कुमार चंद्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवदीप नंदा, एनटीपीसी सीएसआर से उप प्रबंधक वीरेंद्र कुमार देशमुख, सह अधिकारी राम बेन, जोन कमिश्नर लीलधार पटेल एवं स्वच्छता अधिकारी शैलेन्द्र नामदेव, इंजीनियर जोगी सहित निगम के कर्मचारी एवं समर्पित सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677