Connect with us

कोरबा

केबिनेट में शामिल हो सकते हैं नवनिर्वाचित विधायक लखनलाल देवांगन

Published

on

लखन की ऐतिहासकि जीत: भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई

कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है लेकिन इसमें सबसे बड़ी भूमिका उनकी सहजता व सरलता रही। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने भी रंग जमाया और शायद इसी वजह से इतनी बड़ी जीत मिली है। इसके बाद शहर में चर्चा चल रही है कि एकतरफा जीत मिलने के पीछे प्रमुख कारण भाजपा हाईकमान द्वारा प्रत्याशी चयन रहा। चुनाव परिणाम आने के बाद शहर में इस बात को लेकर चर्चा सरगर्म है कि आखिरकार 3 बार के विधायक एवं प्रदेश के दबंग मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल को इतने बड़े अंतर से पराजय क्यों मिली? हालांकि लखनलाल देवांगन को भाजपा हाईकमान ने दो माह पूर्व यहां से टिकट फायनल कर दिया था तभी से इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी कि इस चुनाव में मुकाबला काफी रोचक रहेगा और जीत-हार को लेकर किसी तरह के दावे नहीं किए जा रहे थे। इसमें भाजपा व कांगे्रस के कार्यकर्ता शामिल थे जो यह दावा कर रहे थे कि इस बार चुनाव में मुकाबला काफी कांटे का रहेगा। वहीं दूसरी ओर लखनलाल देवांगन को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपाईयों में बूथ से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों में नए उत्साह का संचार हुआ। पिछले 15 वर्षों से हार की दंश झेल रहे भाजपाई भी एकजुट हो गए। शुरूआत में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सभी मामले में भाजपा प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी हर क्षेत्र में मजबूत दिखाई पड़ रहे थे लेकिन आचार संहिता लगने के बाद भाजपाई खेमे में एकाएक उत्साह का संचार हुआ और यह अंत तक जारी रहा जिसका परिणाम सामने आया है कि कोरबा से लखनलाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जानकारों का कहना है कि पिछले अन्य चुनावों की भरपाई भाजपा प्रत्याशी ने कर दिया है क्योंकि जीत का आंकड़ा 25 हजार से भी अधिक है।

जनता के साथ कार्यकर्ताओं का आभार

विधायक बनने के बाद लखनलाल देवांगन ने पहली प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि इस जीत के पीछे कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका तो रही है लेकिन जिस तरह से पूरे क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद दिया है उसका स्वागत है क्योंकि पूर्व में भाजपा को विधानसभा चुनाव के दौरान कभी भी इस तरह का सहयोग नहीं मिला है। इसी वजह से यह जीत काफी मायने रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं ने अपनी क्षमता से अधिक कार्य किया जिसकी वजह से आज मैं इस स्थिति तक पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के अलावा अशोक चावलानी, विकास महतो, जोगेश लांबा, गोपाल मोदी, नवीन पटेल, हितानंद अग्रवाल, प्रफुल्ल तिवारी, आरिफ खान, नरेन्द्र देवांगन, राजेन्द्र अग्रवाल, अमित नवरंगलाल, मनोज यादव, समीर पाण्डेय सहित मंडल के अध्यक्ष, पदाधिकारी, महिल प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही। ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपाईयों ने विजय रैली भी निकाली और जनता का अभिवादन किया। 15 साल तक हार का दंश झेल रहे भाजपाईयों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। कल रात को ही जीत की घोषणा के बाद शहरी क्षेत्रों के अलावा कस्बाई क्षेत्रों में समर्थकों ने आतिशबाजी की और मिठाईयां बांट कर खुशी मनाई। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है, इससे प्रदेश सहित कोरबा जिले में भी केन्द्र पोषित एवं राज्य पोषित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा और इसका लाभ कोरबा में भी मिलेगा। जीत के बाद लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश में सुशासन का सूर्योदय उग चुका है और कोरबा भी भ्रष्टाचार मुक्त विकास को अंगीकृत कर यहां की दशा और दिशा को बदला जाएगा और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच बढ़ेगी। आज प्रदेश प्रभारी के बुलावे पर अन्य विधायकों के साथ लखनलाल देवांगन भी रायपुर गए हुए हैं, जहां देर शाम को ओम माथुर सभी विधायकों से चर्चा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में सीएम की घोषणा हो जाएगी और शीघ्र ही सीएम के शपथ लेने के बाद केबिनेट का विस्तार किया जाएगा, जिसमें लखनलाल देवांगन को भी केबिनेट में शामिल करने की चर्चा जोरों पर है। ज्ञातव्य हो कि कोरबा हाई प्रोफाईल सीट पर प्रदेश भर की नजर रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में भाजपा की प्रेस वार्ता: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस पर तीखा हमला

Published

on

भाजपा का आरोप: कांग्रेस ने रोका महिलाओं का हक, उजागर हुई संकीर्ण मानसिकता

कोरबा। भाजपा जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में आज आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जोरदार निशाना साधा। प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार एवं प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा संतोषी दीवान मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर अपनी “संकीर्ण और महिला-विरोधी मानसिकता” उजागर की है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष ने इसे रोककर मातृशक्ति के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। भाजपा वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सेवा के भाव से कार्य करती है तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से यह विधेयक लाया गया था, लेकिन विपक्ष ने विकास की हर पहल में बाधा डालने की अपनी प्रवृत्ति के तहत इसका विरोध किया। भाजपा ने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि आम महिलाओं को राजनीतिक अवसर मिलें और प्रतिनिधित्व बढ़े। पार्टी नेताओं ने विपक्ष को लोकतंत्र के लिए “नासूर” बताते हुए कहा कि यह दल केवल कुछ परिवारों तक राजनीति सीमित रखना चाहते हैं।
भाजपा वक्ताओं ने कहा कि भले ही सदन में संख्या बल के अभाव में विधेयक पारित नहीं हो सका हो, लेकिन पार्टी जनता के बीच जाकर कांग्रेस की “कुत्सित सोच” को उजागर करती रहेगी और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Continue Reading

कोरबा

SECL गेवरा क्षेत्र के भू-विस्थापितों का बड़ा आक्रोश, मुआवजे और रोजगार की मांग को लेकर 28 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Published

on

कोरबा/गेवरा। एस.ई.सी.एल. (SECL) गेवरा परियोजना से प्रभावित ग्राम रलिया, मनगांव, लक्ष्मण नगर और नरईबोध के ग्रामीणों ने प्रशासन और प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कलेक्टर, विधायक और एसईसीएल महाप्रबंधक को सौंपे गए एक ज्ञापन में ग्रामीणों ने अपनी गंभीर समस्याओं को साझा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 28 अप्रैल 2026 से वे गेवरा कार्यालय के समक्ष उग्र और अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करेंगे ।

प्रमुख मांगें और समस्याएं

रुका हुआ मुआवजा:- ग्राम रलिया के बहादुर केंवट का मकान तोड़े हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन आज तक मुआवजा राशि खाते में जमा नहीं की गई है। इसी प्रकार मनगांव लक्ष्मण नगर के विस्थापितों की दोबारा अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा भी अटका हुआ है ।

रोजगार की अनदेखी:- प्रभावित परिवारों को न तो स्थाई रोजगार दिया जा रहा है और न ही वैकल्पिक रोजगार की कोई व्यवस्था की गई है। भूमि संबंधी अन्य प्रकरण भी वर्षों से लंबित हैं ।

बाहरी हस्तक्षेप और असुरक्षा:- ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण धरने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है, साथ ही नरईबोध के पार्षद पति राकेश पटेल पर आरोप लगाया गया है कि वे प्रभावित ग्रामीणों की पीएनसी कंपनी में ज्वाइनिंग को अवैध रूप से रुकवा रहे हैं ।

प्रशासन और SECL को अल्टीमेटम

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी जमीन SECL को दी है, किसी स्थानीय प्रतिनिधि को नहीं। अतः प्रबंधन और प्रशासन सीधे विस्थापितों से संवाद करे। ज्ञापन में मांग की गई है, अगले 7 दिनों के भीतर सभी लंबित मुआवजा राशि और रोजगार की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। धरना स्थल और आने-जाने वाले मार्ग पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए ।

प्रभावित महिला गोमती केवट ने कहा कि हम अपनी जायज मांगों के लिए सालों से भटक रहे हैं । यदि शासन-प्रशासन सात दिनों में ठोस कार्यवाही नहीं करता, तो 28 अप्रैल से होने वाले अनिश्चितकालीन आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी SECL प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की होगी ।

Continue Reading

कोरबा

जीएसटी बार एसोसिएशन ने माला सिंह का सम्मान किया

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल की उपाध्यक्ष एवं टैक्स बार एसोसिएशन कोरबा की सचिव माला सिंह को जीएसटी बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया है। यह सम्मान उनके कार्य क्षेत्र में उपलब्धि के लिए किया गया। माला सिंह को सम्मान स्वरूप जीएसटी बार एसोसिएशन बिलासपुर के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला एवं सचिव रामेश्वर तंबोली के द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट किया गया। इस अवसर पर जीएसटी बार एसोसिएशन बिलासपुर ने कहा कि सीएमए सिंह शुरू से ही अपने कार्य को लेकर न केवल बेहद संजीदा हैं बल्कि उन्होंने अपने दायित्व का पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से निर्वहन कर यह साबित किया है कि नारी शक्ति हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम हैं। सम्मान कार्यक्रम के दौरान कार्य क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677