कोरबा
प्रेसवार्ता में नितीन नबीन बोले-कांग्रेस का न्यायपत्र, न्यायपत्र नहीं-अन्याय पत्र है,कांग्रेस ने समाज को तोडऩे वाले वादे किए
कोरबा। न्याय पत्र में कांग्रेस ने समाज को तोडऩे वाले कई वादे किए हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस ने हाल ही में मोदी सरकार द्वारा बनाए गए तीन कानून को रद्द करने, मुस्लिमों को पर्सनल लॉ को बनाए रखने और धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर कई तरह की छूट देने का संकेत अपने न्यायपत्र (घोषणा पत्र) में दिया है। कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए कुख्यात है। इसका परिणाम ये हुआ है कि पार्टी लगभग 52 सीटों पर सिमट गई, लेकिन तुष्टिकरण छोडऩे के लिए तैयार नहीं है। उक्त बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी व बिहार राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसे न्याय पत्र नाम दिया है। इस न्याय पत्र में कांग्रेस ने समाज को तोडऩे वाले कई वादे किए हैं। इसके अलावा, स्कूल-कॉलेजों में बुर्का हिजाब को पहनने की अनुमति, भाषा और खानपान की स्वतंत्रता की बात कही है। ऐसी स्थिति गो हत्या, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे सामाजिक तानाबाना को तोडऩे वाले कार्यों को बढ़ावा मिल सकता है। यहाँ तक हेट स्पीच के नाम हिंदुओं की स्वतंत्रता का दमन, अधिक से अधिक मुस्लिम जजों की नियुक्ति करके न्यायपालिका को धार्मिक आधार पर बाँटने की कोशिश और जाति जनगणना कराकर हिंदुओं को बांटने का संकेत दिया गया है। कांग्रेस का न्याय पत्र एक तरह से बहुसंख्यकों के लिए अन्याय पत्र है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों के लिए 9 प्वॉइंट जारी किया है। इसके पहले प्वॉइंट में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 15, 16, 25, 28, 29 और 30 के तहत अल्पसंख्यकों को मिलने वाले मौलिक अधिकारों का आदर करेगी और उन्हें बरकरार रखेगी। अगले प्वॉइंट में पार्टी ने कहा है कि अनुच्छेद 15, 16, 29 और 30 के तहत भाषा की दृष्टि से अल्पसंख्यकों को मिलने वाले मौलिक अधिकारों का आदर करेगी और उन्हें बरकरार रखेगी। संविधान का अनुच्छेद 15 का नियम 2 कहता है कि किसी भी भारतीय नागरिक को जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान और वंश के आधार पर दुकानों, होटलों, सार्वजानिक भोजनालयों, सार्वजनिक मनोरंजन स्थलों, कुओं, स्रान घाटों, तालाबों, सड़कों और पब्लिक रिजॉट्र्स में जाने से नहीं रोका जा सकता। यानी कई मामलों में इससे हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच टकराव बढ़ेगा। भाजपा सरकार द्वारा बंद किए गए मौलाना आजाद छात्रवृत्ति को फिर लागू करने और उसकी संख्या बढ़ाने की बात कही है। मुस्लिमों को ऋण देने के लिए भी कांग्रेस ने आसान नीति बनाने की बात कही है। इसके साथ ही पार्टी ने अल्पसंख्यकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी नौकरी लोक निर्माण अनुबंध, कौशल विकास, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उचित अवसर देने की बात कही है। मुस्लिमों को लेकर कॉन्ग्रेस ने जो भी घोषणा की है, उनमें से अधिकांश की माँग ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड करता रहा है। बोर्ड मुस्लिमों के कानून में किसी भी तरह के संशोधन या हस्तक्षेप का विरोध करता है। इस संस्था का कहना है कि मुस्लिमों के कानून शरिया यानी इस्लामी कानून एवं कुरान द्वारा संचालित हैं, इसलिए उसे बदला नहीं जा सकता। कांग्रेस ने चुनाव आयोग और मानवाधिकार आयोग की तर्ज पर एसटी/एससी और ओबीसी आयोग के साथ-साथ अल्पसंख्यक आयोग को भी स्वायत्तता देने की बात कही है। कॉन्ग्रेस ने नफरत भरे भाषणों, घृणा अपराधों और सांप्रदायिक विवादों को सख्ती से खत्म करने की बात कही है। ऐसे अपराधियों और उनके प्रायोजकों की पहचान कर उन्हें दंडित करने की बात कही है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में उन तमामों मुद्दों को सांकेतिक रूप से जगह दी है, जिसके जरिए तुष्टिकरण के लिए वह कुख्यात रही है। पार्टी ने सांप्रदायिक विवादों और हेट स्पीच को लेकर इसे और इसके प्रायोजकों की पहचान करने के नाम पर हिंदुओं और हिंदू संगठनों पर कार्रवाई का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस यूपीए- 2 के दौरान एक कानून का मसौदा तैयार किया था, जिसमें दंगों के लिए बहुसंख्यक समुदायो को जिम्मेदार ठहराया गया था। कांग्रेस की तुष्टिकरण की सीमा कुछ ऐसी थी कि तत्कालीन सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को यहाँ तक कहना था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है। यह बयान कुछ ऐसा था, जो भारत के विभाजन से पहले मुहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग ने कहा था। मुस्लिम लीग कहती थी कि अंग्रेजों ने सत्ता मुस्लिमों से लिया है, इसलिए इसका हस्तांतरण भी मुस्लिमों को होना चाहिए।
अंत्योदय के विचारों से आगे बढ़ रही भाजपा
आज भाजपा का स्थापना दिवस है। भाजपा की शुरूआत और बढऩे की संक्षिप्त कहानी भी नितीन नबीन ने बतायी और कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे और उन्होंने अंत्योदय के विचारों को लेकर भाजपा को पुष्पित और पल्लवित करने का काम किया और उसके बाद भाजपा के बड़े नेताओं ने इसे विस्तारित किया। हमारा विचार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है और आज यह हो रहा है। दिल्ली से एक रूपए जारी होता है तो हितग्राही को एक रूपए मिलता है, पहले ऐसा नहीं होता था। बिचौलिए खत्म कर दिए गए। मोदी द्वारा जनधन खाता खोले जाने के बाद आज हर महिलाओं का अपना स्वयं का खाता है और योजनाओं की राशि सीधे खाते में आती है। मोदी की गारंटी-गारंटी पूरी होने की गारंटी है। प्रदेश में भी हमारी सरकार आते ही तीन महीने में मोदी की गारंटी लगभग पूरी हो गई है। प्रेसवार्ता में प्रदेश के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, ओपी चौधरी सहित गोपाल साहू, देवेन्द्र पांडेय, अशोक चावलानी, जोगेश लांबा और राजीव सिंह भी उपस्थित थे।
कोरबा
ट्रक के कुचलने से बाइक-सवार 3 दोस्तों की मौत:कोरबा में काम पर जा रहे थे, टक्कर के बाद पलटा वाहन, 4 घंटे तक चक्काजाम
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचलते हुए पलट गया। हादसा अचानक हुआ जिससे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो पोटापानी गांव के रहने वाले थे। वहीं घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से चक्काजाम कर दिया था। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपए मुआवाजे के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया।

ट्रक के पलटने से बाइक सवार युवक नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

बाइक से तीनों युवक काम पर जा रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक बृजपाल सिंह कंवर, मंगल सिंह और ओम प्रकाश दीपका के निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार सुबह तीनों बाइक से काम पर जा रहे थे। इस दौरान नूनेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था। बाद में ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया।

मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं, वो परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे।
सड़क पर बिखरा कोयला
हादसे के कारण सड़क पर कोयला बिखर गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े
लेकिन नाराज परिजन और ग्रामीण मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मुआवजा राशि के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया। इसके अलावा युवकों के शवों का पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
पुलिस बोली- ड्राइवर की तलाश जारी
इस मामले में पाली थाना पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार युवकों को कुचला है, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला, उसके खिलाफ केस दर्ज तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोरबा
कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली:अज्ञात हमलावरों का हमला, हालत गंभीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोरबा। कोरबा जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की एक आंख निकाल ली और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हमलावरों ने 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता को निशाना बनाया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घर में सो रहा था बुजुर्ग
घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब ग्राम बर्रा निवासी हीरा सिंह सरुता अपने घर में सो रहा था। हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

बच्चा चोर की अफवाह फैली
इस घटना के बाद ग्रामीणों में ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की अफवाहें फैल गई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों में डर का माहौल है और वे रात में पहरा देने को मजबूर हैं।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


कोरबा
बच्चा जहरीले नाग के पास पहुंचा:कोरबा में बड़ी घटना टल गई, डेढ़ घंटे में हुआ रेस्क्यू
कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित गायत्री नगर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गली में खेल रहा एक बच्चा अचानक एक जहरीले नाग के पास पहुंच गया। बच्चों ने जैसे ही लगभग 5 फीट लंबे नाग को देखा, वे डरकर इधर-उधर भागने लगे और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
मोहल्ले वालों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़वाने के लिए आरसीआरएस (RCRS) संस्था के सदस्य उमेश यादव को सूचना दी।
सांप पर बच्चे की नज़र पड़ी,टली दुर्घटना
सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूअर उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की सावधानीपूर्वक मशक्कत के बाद नाली के पास एक छेद में घुसे नाग को बाहर निकाला और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती के पास जंगल और झाड़ियां होने के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। समय रहते बच्चों की नजर पड़ जाने से एक बड़ी घटना टल गई।
सांप दिखने पर डरे नहीं सावधान हो जाएं
स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने लोगों को ऐसे मौसम में सावधान रहने की सलाह दी।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बेजुबान जीव को मारना नहीं चाहिए, क्योंकि वे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं। सर्पमित्र ने लोगों से डरने के बजाय समझदारी दिखाने और सांप दिखने पर सर्प मित्रों को सूचित करने की अपील की।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
