Connect with us

खेल

रायपुर में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच, पर स्टेडियम में बिजली कनेक्शन नहीं

Published

on

3.25 करोड़ का बिल बकाया, कंपनी ने काटा कनेक्शन

जनरेटर के भरोसे होगा मैच

रायपुर (एजेंसी)। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 1 दिसंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच होने वाला है। इसे लेकर टिकटों की बिक्री भी जारी है, लेकिन यह मुकाबला जनरेटर से होने वाली रोशनी में होगा। स्टेडियम पर करीब सवा तीन करोड़ का बिजली बिल बकाया है। भुगतान नहीं करने पर कंपनी ने 5 साल पहले ही कनेक्शन काट दिया था। पीडब्ल्युडी और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के आवेदन पर अस्थाई बिजली कनेक्शन दिया गया। इससे स्टेडियम के रूम, दर्शक दीर्घा और बॉक्स रोशन होते हैं, लेकिन फ्लड लाइट जलाने के लिए जनरेटर का इस्तेमाल करना होता है। मैच के दौरान अव्यवस्था ना हो, इसलिए दर्शकों की एंट्री के साथ जनरेटर शुरू होता है और उनकी एग्जिट तक चलता रहता है।

अस्थाई कनेक्शन की क्षमता बढ़ाने आवेदन

रायपुर ग्रामीण सर्किल के प्रभारी अशोक खंडेलवाल ने बताया कि सचिव क्रिकेट संघ ने स्टेडियम के अस्थाई कनेक्शन की क्षमता बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। अभी अस्थाई कनेक्शन की क्षमता 200 केवी है। इसे 1 हजार केवी का करने के लिए आवेदन पहुंचा है। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने इसे स्वीकृत भी कर दिया है। सप्लाई में परेशानी ना हो, इसलिए अधिकारी-कर्मचारियों ने मेंटेनेंस का काम भी पूरा कर लिया है। बिजली कंपनी के अधिकारी अस्थाई मीटर पर सप्लाई करने के लिए तैयार है। मीडिया ने जब बकाया बिल की रिकवरी को लेकर अफसरों से सवाल पूछा, तो उन्होंने इस मामले में जानकारी देने से मना कर दिया।

2018 में हुआ था बिल जमा ना होने का खुलासा

वर्ष 2018 में खेल विभाग ने हाफ मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान जो खिलाड़ी रुके थे, उन्हें बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से मिल नहीं पाई। इस बात पर विवाद हुआ, तो मामला मीडिया तक पहुंच गया। पता चला कि 2009 से स्टेडियम का बिजली बिल जमा नहीं हुआ है। मामले में पीडब्ल्युडी और खेल विभाग की भद्द पिटी तब अस्थाई कनेक्शन आवेदन देकर लिया गया और हाफ मैराथन आयोजन का कार्यक्रम पूरा किया गया। इस अस्थाई कनेक्शन को लेने के लिए आवेदन के साथ दो लाख रुपए भी खेल संघ की ओर से जमा कराए गए थे। एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे अधिकारी

स्टेडियम का निर्माण करने के बाद उसका मेंटेनेंस पीडब्ल्युडी को हैंड-ओवर किया गया था, जबकि इसका शेष खर्च खेल विभाग को उठाना था। इस मामले में पेंच यहीं पर फंसा हुआ है। दोनों विभाग के जिम्मेदार एक-दूसरे पर आरोप लगाकर अपनी गर्दन बचा रहे हैं। खेल विभाग के अफसरों का कहना था कि बिजली बिल भी मेंटेनेंस के अंतर्गत आने वाली मद है। इस नियम के अनुसार बिल पीडब्ल्युडी को देना चाहिए। वहीं पीडब्ल्युडी के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप का कहना है कि भुगतान खेल विभाग को करना है, क्योंकि गतिविधियां उनके माध्यम से आयोजित की जा रही थी।

आधा दर्जन से ज्यादा बार दे चुके नोटिस

बिजली कंपनी की ओर से पीडब्ल्युडी और खेल विभाग को रिकवरी करने के लिए अब तक आधा दर्जन से ज्यादा बार नोटिस दिया जा चुका है। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, बकाया बिल की रिकवरी की जा सके, इसलिए जुलाई 2023 में परसदा स्टेडियम को कुर्क करने की तैयारी की फाइल भी चलाई गई थी। यह फाइल वर्तमान में कहां है? इसकी जानकारी किसी भी अधिकारी के पास मौजूद नहीं है।

कनेक्शन कटने के बाद अब तक हो चुके है तीन मैच

कनेक्शन कटने के बाद अब तक परसदा स्थित स्टेडियम में तीन मैच का आयोजन बीसीसीआई और क्रिकेट संघ करा चुका है। इनमें से 2021 और 2022 में रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज और 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे का आयोजन हुआ था। चौथा अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब 1 दिसंबर को आयोजित होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय शूटिंग जगत में शोक: जसपाल राणा का निधन, राजस्थान शूटिंग से रहा गहरा जुड़ाव

Published

on

जयपुर, एजेंसी। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज और प्रसिद्ध कोच Jaspal Rana का असमय निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप से लौटते समय फ्लाइट में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मात्र 49 वर्ष की उम्र में उनके निधन से भारतीय शूटिंग जगत में शोक की लहर है।

जसपाल राणा न सिर्फ एक महान खिलाड़ी थे, बल्कि वे भारतीय निशानेबाजी के प्रमुख कोचों में से एक भी थे। उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, जिनमें ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर जैसी खिलाड़ी भी शामिल हैं। उनकी कोचिंग शैली तकनीकी मजबूती और मानसिक दृढ़ता पर आधारित मानी जाती थी।

राजस्थान के शूटिंग जगत में भी जसपाल राणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका राज्य से गहरा जुड़ाव रहा और वे लंबे समय तक राजस्थान के उभरते निशानेबाजों के मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते रहे। जयपुर स्थित जगतपुरा शूटिंग रेंज के विकास और तकनीकी सुधारों में भी उनका योगदान माना जाता है। उन्होंने कई बार जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल्स में भाग लिया और खिलाड़ियों को बारीक प्रशिक्षण दिया।

राजस्थान के खेल हलकों में उनका नाम अत्यंत सम्मान के साथ लिया जाता था। यहां के कई निशानेबाजों ने उन्हें अपना गुरु और प्रेरणा स्रोत बताया है। उन्होंने राजस्थान राइफल एसोसिएशन के साथ मिलकर कई तकनीकी सुधारों पर सुझाव दिए, जिससे राज्य की शूटिंग सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओर बढ़ीं।

उनके संबंध ओलंपिक पदक विजेता कर्नल Rajyavardhan Singh Rathore से भी बेहद करीबी और सम्मानजनक रहे। दोनों ने मिलकर भारत में शूटिंग खेल के विकास और ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जसपाल राणा का जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रशासकों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा भारतीय शूटिंग इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

17वी राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट के बॉक्सर्स दिखाएंगे अपना दमखम

Published

on

 
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन  के नेतृत्व में 17 वी राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो कि दिनांक 10 जून से 12 जून तक जवाहर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हाउसिंग बोर्ड भिलाई में आयोजित हो रही है  । जिसमें जिला कोरबा बॉक्सिंग संघ के सचिव/ छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपाध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में तथा सह सचिव एवं बॉक्सिंग कोच अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कोरबा जिले से ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के 06 बॉक्सर्स इस प्रतियोगता में भाग ले रहे हैं। जिसमें  सब जूनियर बालक / बालिका ,मोहम्मद फरहान रजा 46-48 किलो ग्राम, हर्षिता कैवर्त 30-35 किलो ग्राम, अपर्णा चौहान 43- 46 किलो ग्राम, अंश गुप्ता 52- 55 , अंश चंद्रा 49 - 52 किलो ग्राम,वंश सिंह राठौर 55-58 किलो ग्राम वजन वर्ग में भाग लेंगे । टीम के साथ कोच अजीत कुमार शर्मा एवं सहायक कोच अनुज अग्रवाल टीम के साथ रवाना हुए ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉक्सिंग संघ उपाध्यक्ष एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर,खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, सहायक क्रीड़ा अधिकारी जे के ग्वेल , पूर्व सहायक क्रीड़ा अधिकारी के आर टंडन, बॉक्सिंग कोच अजीत शर्मा, DMC कोच हार्दिक दुरेजा, मोहम्मद आरिफ, अनुज अग्रवाल,मुस्कान जायसवाल , प्रीति चौहान, मनीष पांडे , हर्ष यादव, फ्रांसिस कुजूर, शेन एलेक्स आदि सभी ने सभी बॉक्सर्स को खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।
Continue Reading

खेल

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात

Published

on

छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर आयुष को श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में मिली है जगह

रणजी ट्रॉफी में लगा चुके हैं चार शतक, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे और सी.के. नायडू ट्रॉफी भी खेल चुके

सीसीपीएल में बिलासपुर बुल्स की कर रहे कप्तानी 

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर और श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में चुने गए आयुष पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री श्री साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान श्री साव ने उन्हें भारतीय टीम में चयन पर बधाई दी। उन्होंने श्रीलंका में अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आयुष के खेल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, क्षमता, मेहनत और प्रदर्शन से इंडिया-ए टीम में जगह बनाई है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। छत्तीसगढ़ की ओर से रणजी ट्रॉफी में वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने अच्छे प्रदर्शन और दमखम से उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चर्चा में आए आयुष

आयुष पाण्डेय छत्तीसगढ़ के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैं। वे बाएं हाथ के आक्रामक ओपनर बैट्समैन हैं। वे रणजी ट्रॉफी में लगातार बड़े स्कोर कर चर्चा में आए हैं। उनमें नई गेंद को अच्छी तरह खेलने और लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता है। आक्रामक बल्लेबाजी और कवर ड्राइव उनकी ताकत है।

इंडिया-ए श्रीलंका में खेलेगी दो टेस्ट मैच, ओपनर के रूप में आयुष पर भरोसा

ध्रुव जुरेल की कप्तानी में दो टेस्ट मैच खेलने श्रीलंका जा रही 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चयनकर्ताओं ने ओपनिंग बैट्समैन के रूप में आयुष पाण्डेय पर भरोसा जताया है। रायपुर के रहने वाले 23 साल के आयुष पिछले तीन सीजन से छत्तीसगढ़ के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। वे सेंट्रल जोन की टीम से दलीप ट्रॉफी खेल चुके हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी और सी.के. नायडू ट्रॉफी में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है।

आयुष ने रणजी ट्रॉफी में एक दोहरा शतक सहित चार शतक लगाए हैं। उन्होंने 2024 में तमिलनाडु के खिलाफ अपना पहला रणजी शतक (124 रन) लगाया था। उन्होंने 2024-25 के सीजन में असम के विरुद्ध 211 रन की यादगार पारी खेली थी। वे रणजी मैचों में दिल्ली (161 रन) और मुंबई (117 रन) जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ भी शतक लगा चुके हैं।

आयुष नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इन दिनों चल रहे सीसीपीएल (छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) में बिलासपुर बुल्स की कप्तानी कर रहे हैं। वे लगातार चौथा सीजन खेल रहे हैं। वे टी-20 में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677