कोरबा
स्व. राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि:महापौर ने कहा-पंचायती राज के माध्यम से राजीवगांधी ने प्रजातंत्र की नींव मजबूत की
कोरबा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में नई उपलब्धियां पाई है। क्षेत्र चाहे आर्थिक हो, सामाजिक, राजनैतिक या टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो इन सभी क्षेत्रों में देश ने नई उपलब्धियां पाई है। उक्त कथन महापौर राजकिशोर प्रसाद ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने राजीव गांधी जी को याद करते हुए आगे कहा कि राजीव जी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे। वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। वे चाहते थे कि गांव की पंचायत को निर्णय लेने का अधिकार हो। सत्ता के विकेन्द्रीकरण के प्रबल पक्षधर थे
सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि राजीव जी के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि उनके अंदर हर काम करने के लिए दूरदर्शिता एव आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ठता का जुनून भरा हुआ था। 21वीं सदी के भारत को विकसित राष्ट्रों की पंक्ति में देखने का सपना उन्होंने ही देखा था। उन्होंने ही देश में कम्प्यूटर एवं दूरसंचार के अत्याधुनिक साधन उपलब्ध कराए। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सबको राजीव जी के सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है।
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा(शहर) की अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने कहा कि राजीव गांधी ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही थी। श्रीमती चौहान ने राजीव जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव जी ने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया उन्होने आगे कहा कि राजीव गांधी के सभी प्रयास पूर्ण रूप से राष्ट्र निर्माण और अन्तर्राष्ट्रीय सौजन्य में भारत के लिए एक विशिष्ट स्थान दिलाने हेतु केंद्रित होते थे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि राजीव गांधी ने ग्राम विकास और समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया। संचार माध्यम के विस्तार से आम सर्वहारा वर्ग को लाभ मिल रहा है। आज हर हाथ में मोबाइल है। राजीव जी ने 21वीं सदी में ले जाने की बात कही थी उनके द्वारा दिखाया गया सपना साकार हो रहा है।
प्रदेश सचिव बी एन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव जी ने मत देने का अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष तय किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने रोजगार के साथ भोजन की गारंटी प्रदान की है वहीं पारदर्शिता लाने के लिए सूचना का अधिकार जैसी ताकत भी दी है। भारत निर्माण के तहत चल रही योजनाएं जीवन को सुखद व सुदृढ़ बनाने का काम कर रही है। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजीव गांधी जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, वेद मित्तल, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, एम आई सी सदस्य सुखसागर निर्मलकर, पार्षद राजेन्द्र सूर्यवंशी, अनुज जायसवाल, रवि सिंह चंदेल, बद्री किरण, रामगोपाल यादव, आरिफ खान, मो. शाहिद, हॉजी इकबाल दयाला, इदरीश हिगोरा, रितिक बकाड़े, चन्द्र प्रकाश झाबडे, सार्थक आदि उपस्थित रहे।

कोरबा
पेट्रोल पंप पर नियमों की अनदेखी, कलेक्टर ने चेताया:टैंकर से सीधे डीजल भरने पर होगी कड़ी कार्रवाई, बड़े हादसे का खतरा
कोरबा। कोरबा जिले में एक पेट्रोल पंप पर टैंकर से सीधे डीजल भरने का गंभीर मामला सामने आया है। यह प्रशासनिक नियमों का खुला उल्लंघन है और इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

नियमों के अनुसार अनुसार, पेट्रोल पंप पर टैंकर से सीधे डीजल वितरण प्रतिबंधित है। पेट्रोलियम अधिनियम 2002 के तहत, डीजल की आपूर्ति केवल अधिकृत डिपो या निर्धारित प्रक्रिया से ही की जा सकती है ताकि आगजनी जैसी आपात स्थितियों से बचा जा सके। इसके बावजूद, पंप कर्मचारियों द्वारा टैंकर को सीधे नोजल से जोड़कर ईंधन भरा जा रहा था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सुरक्षा मानकों से कोई समझौता स्वीकार नहीं:कलेक्टर
मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कुणाल दुदावत ने संज्ञान लिया। उन्होंने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई और स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि टैंकर से सीधे डीजल भरने से स्थैतिक विद्युत उत्पन्न होने का खतरा रहता है, जिससे आग लगने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
दोबारा लापरवाही पाई गई, तो उसका लाइसेंस रद्द
कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करने और नियम उल्लंघन करने वाले संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी पंप पर दोबारा ऐसी लापरवाही पाई गई, तो उसका लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पंप पर पहले भी कई बार टैंकर से ही डीजल भरते देखा गया है।
डीजल,पेट्रोल,गैस,आवश्यक वस्तुओं की निगरानी के लिए टीम बनाई
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने यह भी बताया कि जिले में डीजल, पेट्रोल, गैस और आवश्यक वस्तुओं की निगरानी के लिए एक टीम बनाई गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में इन सभी वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण है। फरवरी से अब तक प्रतिदिन डीजल की खपत 270 किलो लीटर से बढ़कर लगभग 293 किलो लीटर हो गई है, और आपूर्ति भी जारी है। कलेक्टर ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
कोरबा
पुलिस की पहल: सर्वमंगला चौक पर खोला प्याऊ
कोरबा। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा के लिए सर्वमंगला चौक पर पुलिस प्याऊ खोला गया है। जहां राहगीरों को राहत दिलाने के लिए मटके में शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है तो बेजुबान जानवरों के लिए कोटना (पानी की टंकी) रखी गई है। जिससे पशु-पक्षी भी गर्मी में अपनी प्यास बुझा सके।

बुधवार को कुसमुंडा टीआई मृत्युंजय पांडेय व सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी के मौजूदगी में पुलिस प्याऊ का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पानी पीने पहुंचे राहगीरों को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निशुल्क पौधे का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस की इस नेक पहल की सराहना की। गर्मी के सीजन में हर साल सर्वमंगला चौक पर पुलिस द्वारा राहगीरों को राहत दिलाने के लिए प्याऊ का संचालन किया जाता है।
कोरबा
कोरबा में 24 घंटे में तीन की मौत:सड़क हादसों में चार घायल, तेज रफ्तार बनी वजह,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
कोरबा। कोरबा में पिछले 24 घंटों के दौरान हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। ये घटनाएं मंगलवार और बुधवार को हुईं।
पहली घटना मंगलवार को हुई। बालको नगर के एल्युमिनियम सिटी निवासी बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ दुपहिया वाहन से गोढ़ी गांव में एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कचंदा नाला के पास एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में घायल को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
पहली घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई
इस भीषण टक्कर में बहरुराम रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति को नियंत्रित करने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

हाइवा एक्टिवा की भिड़ंत में 1 मौत
दूसरी घटना बुधवार सुबह कटघोरा मुख्य मार्ग पर बगदेवा मोड़ के बाईपास के पास हुई। एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक्टिवा सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वे दोनों एक्टिवा पर सवार होकर बाकी मोगरा जा रहे थे।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। बाईपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उचित मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरी
बुधवार को तीसरी बड़ी घटना कोरबा-छुरी मार्ग पर सामने आई। यहां एक अर्टिगा कार तेज रफ्तार ट्रेलर से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
