Connect with us

कोरबा

स्व. बिसाहू दास महंत की जन्मशताब्दी: डॉ. महंत ने कहा-महंत परिवार जांजगीर, कोरबा व छग का सदैव रहेगा ऋणी

Published

on

बाबूजी की 100वीं जयंती पर जुटे प्रदेश भर के दिग्गज

कोरबा। स्व. बिसाहूदास महंत न सिर्फ बांगो बांध बल्कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के भी स्वप्नदृष्टा थे। वे सही मायने में गांधीवादी, मानवता के पुजारी थे। उन्होंने राजनीति में गुरू, बड़े भाई और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। आज उनके पद्चिन्हों पर चलकर हम सभी छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर रहे हैं। उक्ताशय के उद्गार अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जन नेता स्व. बिसाहूदास महंत की 100वीं जयंती शताब्दी समारोह के अवसर पर राजीव गांधी आडिटोरियम टीपी नगर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर अतिथियों ने व्यक्त किए। पुत्र डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि महंत परिवार जांजगीर, कोरबा व छत्तीसगढ़ का सदैव ऋणी रहेगा। कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि बाबूजी के पद्चिन्हों पर चलना मेरा धर्म है। महंत परिवार 1952 से लगातार जनता की सेवा में लगा हुआ है। मानव सेवा करना मैंने इसी परिवार से सीखा और आगे भी सेवा करती रहूंगी। मैं इस परिवार की छोटी सी कड़ी हूं, परंतु बाबूजी के सपनों को पूरा करने पति डॉ. चरणदास महंत के सहयोग से निरंतर प्रयासरत रहूंगी। इससे पहले स्वागत उद्बोधन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने देते हुए कहा कि कोरबा ही नहीं वरन छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में बिसाहूदास महंत को चाहने वाले लोग हंै। उनके पुत्र डॉ. चरणदास महंत भी उनके रास्ते पर चलकर 1980 से लगातार 44 वर्षों से सेवा में लगे हुए हैं और ऐसे परिवार को आगे बढऩे का अवसर मिलना चाहिए। कटघोरा के पूर्व विधायक बोधराम कंवर ने कहा कि वे सही मायने में गांधीवादी और मानवता के पुजारी थे। उन्होंने हमेशा मुझे मेरे बड़े भाई गणेशराम की तरह ही स्नेह दिया। वे सबकी चिंता करते थे। उनके बताए रास्तों पर हम सब चलते रहेंगे। स्व. महंत के सहयोगी रहे रघुराज पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 1967 से जीवन पर्यंत स्व. बिसाहूदास महंत के साथ रहा। पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बिसाहूदास महंत ने दिए। जांजगीर लोकसभा से सांसद प्रत्याशी डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि स्व. महंत ने छत्तीसगढ़ के धान का कटोरा को आगे बढ़ाने व किसानों को समृद्ध करने के लिए सदैव कार्य किया। उनके समकक्ष ममतामयी मिनीमाता थी। गुरूघासीदास, संत कबीर के कार्यों को बिसाहूदास ने आगे बढ़ाया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार में छत्तीसगढ़ के मसलों पर बिसाहूदास महंत अगुवा की भूमिका निभाते रहे। वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी ने बिसाहूदास को ध्रुव तारा की संज्ञा देते हुए कहा कि वे रास्ता दिखाने का काम सदैव करते रहे। धरमजयगढ़ के विधायक लालजीत राठिया ने कहा कि पिताजी द्वारा बिसाहूदास महंत के बारे में कहानी की तरह बताया जाता था कि उनसे राजनीति में संबंध बनाकर चलने की शिक्षा हर किसी को लेनी चाहिए। अविभाजित मध्यप्रदेश के राज्य वस्त्र निगम के चेयरमैन रहे जगदीश मेहर ने कहा कि बिसाहूदास महंत हम सबके शुभचिंतक थे। उन्होंने बुनकरों के बीच रह कर बुनकरों की गरीबी और उनकी पीड़ा को बहुत करीब से देखा। सबसे पहले कोसा निर्मित वस्त्रों के लिए बाजार तलाशा, बुनकरों को आगे बढ़ाते हुए सिमटे दायरे से निकाल कर विश्व पटल तक पहुंचाया। उनके पुत्र डॉ. चरणदास महंत ने 2 बुनकरों के लिए 1-1 लाख रुपए का प्रतिभा पुरस्कार बिसाहूदास महंत के नाम से देने की घोषणा की, जिसका लाभ बुनकरों को मिल रहा है। देवांगन समाज को राजनीति में लाने का भी श्रेय स्व. बिसाहूदास को जाता है।

अतिथियों का किया गया सम्मान

जयंती शताब्दी समारोह में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, राजेश महंत के द्वारा आमंत्रित अतिथियों बोधराम कंवर, रघुराज पाण्डेय, राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी, अरविंद नेताम, सत्यनारायण शर्मा, सुभाष धुप्पड़, अरूण शर्मा, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूल सिंह राठिया, लालजीत राठिया, शेषराज हरवंश, बालेश्वर साहू, राघवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहिराम केरकेट्टा, शिव डहरिया, दुलेश्वरी सिदार, शिवा मिश्रा, जगदीश मेहर, कबड्डी दास, शेखर शर्मा, देवधर दास महंत, राम पटवा, प्रेम पाठक, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, प्रदेश कांग्रेस सचिव बीएन सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, शहर अध्यक्ष सपना चौहान, कुसुम द्विवेदी, उषा तिवारी, अर्चना उपाध्याय, अजय तिवारी, एसएल निगम, गौतम बंदोपाध्याय, विक्रम सिंघल, नवल पंडित, विजय मिश्रा, देवाशीष मुखर्जी, सुरेश शुक्ला, ठाकुर देवेश सिंह, ठाकुर गुलजार सिंह, प्रभा तंवर, जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रभाग के शहर अध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष संतोषी दीवान, जिला साहू संघ के अध्यक्ष गिरजा साहू, कांग्रेस कोरबा ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर, कटघोरा ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष गोरेलाल यादव, दुष्यंत शर्मा, राजीवलखन पाल आदि को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, कोरिया सहित छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से बिसाहूदास महंत के अनुयायी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन विधायक राघवेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई ने किया व आभार विधायक लालजीत राठिया ने जताया।

कबीर के भजनों से दी श्रद्धांजलि

100वीं जयंती शताब्दी समारोह के प्रारंभ में स्व. बिसाहूदास महंत के छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंच पर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात अंचल के प्रसिद्ध लोक गायक थिरमन दास महंत एवं पार्टी द्वारा संत कबीर के भजनों से श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध रेडियो सिंगर स्व. नर्मदा प्रसाद वैष्णव द्वारा बांगो बांध निर्माण के दौरान रचित गीत बांगो बांध बंधा गे रे भैय्या… की प्रस्तुति उनके पुत्र बसंत वैष्णव ने थिरमन दास महंत के साथ दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सेवा और भक्ति का संगम: अपना घर सेवा आश्रम में गूंजा सुंदरकांड पाठ, जन्मदिन बना श्रद्धा का पर्व

Published

on

कोरबा। शहर में सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब अपना घर सेवा आश्रम में 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आश्रम के सक्रिय सदस्य विजय राठौड़ की सुपुत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल छाया रहा, जहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और सुंदरकांड के मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस पावन अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष राणा मुखर्जी ने आयोजन की सराहना करते हुए विजय राठौड़ एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सेवा भाव से जुड़े आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को सेवा कार्यों के प्रति प्रेरित करते हैं।

वहीं आश्रम के सचिव पी.के. दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के सहयोग से आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की सेवा निरंतर की जा रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों और कोरबा शहर के नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आश्रम से जुड़कर इस पुनीत सेवा कार्य में भागीदार बनें।

इस अवसर पर संदीप सिंह, पी.के. दत्ता, द्वारिका सिंह बघेल, राधेनाथ घोष, लीलाकांत साहू, नरेश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, आर.के. श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार सिंह, शिव शर्मा, प्रवीण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, विनोद त्रिपाठी, प्रवीण सामंथा, अशोक महंत, राजू केशरवानी सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ता एवं आश्रम में निवासरत प्रभुजन उपस्थित रहे।
यह आयोजन केवल एक जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और भक्ति का प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आया, जिसने समाज को एकजुट होकर जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में भाजपा का वैचारिक महाभियान, प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में भर रहा नया जोश

Published

on

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 से भाजपा संगठन को मिल रही नई ऊर्जा

कोरबा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 13 मार्च से प्रारंभ हो चुका है, जो 30 मार्च तक जिले के विभिन्न मंडलों में आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे इस प्रशिक्षण महाभियान में जिले के 24 मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में सीएसईबी सीनियर क्लब, कोरबा में कोसाबाड़ी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ ध्वजारोहण के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी उपस्थित रहे, जबकि सत्र की अध्यक्षता कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने की। वहीं द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने की। प्रशिक्षण वर्ग में सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रुक्मणी नायर, जिला मंत्री सतीश झा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, पुनीराम साहू, उदय श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत जोशी, दीप नारायण सोनी, मनोज मिश्रा, नीरज ठाकुर, अनिल वस्त्रकार व बलराम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सात प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, भाजपा की कार्य पद्धति, अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं उनका क्रियान्वयन, मीडिया–सोशल मीडिया, सरल एप, एआई एवं नमो एप का उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया – गोपाल मोदी

मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास राष्ट्रवाद, त्याग, समर्पण और सेवा की भावना से ओतप्रोत रहा है।
उन्होंने बताया कि पार्टी की वैचारिक जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हुई हैं, जिसकी स्थापना महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। उस समय राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से जनसंघ की स्थापना की गई थी। जनसंघ से प्रारंभ हुई यह वैचारिक यात्रा आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में विकसित हुई, जिसने देश की राजनीति को नई दिशा और वैचारिक मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन बनकर उभरी है।

बृजेन्द्र शुक्ला ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर डाला प्रकाश

द्वितीय सत्र में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, मां भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन देश के सबसे मजबूत संगठनों में से एक है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और कार्य विस्तार के लक्ष्य से जोड़ा जाता है, जिससे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा सके और पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कलिंगा कंपनी के गेट पर परिजनों और ड्राइवरों का जोरदार प्रदर्शन

Published

on

कोरबा/दीपका। एसईसीएल (SECL) दीपका खदान में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कलिंगा कंपनी में कार्यरत एक युवा श्रमिक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद आज सुबह से ही मृतक के परिजनों और साथी ड्राइवरों ने कलिंगा कंपनी के मुख्य द्वार को जाम कर दिया है, खदान का काम पूरी तरह ठप है और प्रदर्शनकारी न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं ।

जानकारी के अनुसार अण्डीकछार निवासी जुरखन जांगड़े 32 वर्ष कलिंगा कंपनी में कार्यरत थे, मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे सेकंड शिफ्ट के दौरान उन्होंने अपनी चलती गाड़ी किनारे खड़ी की और नीचे उतरे जिसके बाद वे अचानक वहीं गिर पड़े, मौके पर मौजूद अन्य ड्राइवरों ने जब उनकी जांच की तो उनकी सांसें चल रही थीं, लेकिन हालत अत्यंत गंभीर थी। आरोप है कि कंपनी प्रबंधन को सूचना मिलने के बाद उन्हें आनन-फानन में NCH अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया ।

परिजनों का आरोप और दलाली पर आक्रोश

मृतक के परिजनों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना को दबाने के लिए कंपनी के कुछ कथित दलाल और बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। परिवार पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है। परिजनों का स्पष्ट कहना है कि हमें सांत्वना नहीं लिखित अधिकार चाहिए, जो नियमतः मुआवजा और परिवार के लिए व्यवस्थाएं तय हैं, कंपनी उसे लिखित रूप में दे ।

प्रमुख मांगें:-

  • मृतक के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा ।
  • परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार की व्यवस्था ।
  • हादसे की निष्पक्ष जांच और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा ।

वर्तमान स्थिति

फिलहाल कलिंगा कंपनी का मुख्य द्वार पूरी तरह जाम है, प्रदर्शनकारियों के भारी आक्रोश को देखते हुए खदान में काम बंद है। श्रमिक एकता और स्थानीय ग्रामीणों के समर्थन से आंदोलन उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रबंधन लिखित में ठोस आश्वासन नहीं देता तब तक लाश को NCH अस्पताल से उठाने नहीं दिया जाएगा और चक्काजाम जारी रहेगा ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677