कोरबा
जिले के 43412 किसानों के खातों में पहुंचा धान खरीदी की अंतरराशि 262.09 करोड़ रूपए
Published
2 years agoon
By
Divya Akashकैबिनेट मंत्री देवांगन के आतिथ्य में कृषि उपज मंडी कटघोरा में जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम का हुआ आयोज

कोरबा। किसान हितैषी प्रदेश सरकार के मुखिया विष्णुदेव साय द्वारा आज जनकल्याणकारी योजना कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ करते हुए किसानों के खाते में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अंतर की राशि का अंतरण किया गया। बालोद जिले के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज का दिन सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार के गठन होने के साथ ही विकास कार्य प्रारंभ हो गए है। सरकार द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में कमजोर परिवार के लोगों के लिए 18 लाख पक्के मकान निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर दो साल का बकाया बोनस का 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ रुपये प्रदान किया गया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषि उन्नति योजना के तहत राज्य के 24.72 लाख किसानों को 13,320 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में अंतरित किया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ पहुंचाते हुए 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता की खऱीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेती-किसानी और किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों सहित विकासखण्ड मुख्यालयों में भी कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम आयोजित हुए। जिले के कटघोरा विकासखण्ड के कृषि उपज मंडी में आयोजित कृषक उन्नति योजना 2023 आदान सहायता राशि वितरण समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के गठन के साथ ही विकास का कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है। राज्य सरकार द्वारा, मजदूर, व्यापारी, युवा, कमजोर वर्ग, महिला पुरूष समाज के सभी वर्ग के हितों में ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। किसान हितैषी प्रदेश सरकार द्वारा अपने वादा अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2023 में किसानो से समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई धान के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों के खाते में किया जा रहा है। जिससे जिले की लगभग 43 हजार से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने सभी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योजना से किसान आर्थिक रुप से मजबूत बनेंगे। मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को सशक्त बनाया है। उनकी अगुवाई में भारत हर क्षेत्र में शक्तिशाली एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ है। राज्य में मोदी की गारंटी शत प्रतिशत पूरी हो रही है। प्रदेश में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने पहली कैबिनेट बैठक में कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 18 लाख पीएम आवास निर्माण की स्वीकृति दी। साथ ही किसानों को बकाया धान का बोनस उनके खाते में प्रदान की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2023 मद 3100 रुपए प्रति क्विन्टल समर्थन मूल्य पर एवं 21 क्विन्टल प्रति एकड़ की दर से अन्नदाताओं से धान की खरीदी की गई है। जिसके अंतर की राशि बोनस के रूप में आज एकमुश्त प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए 5500 रूपए प्रति मानक बोरे की दर से हरा सोना की खरीदी की जाएगी। साथ ही उन्हें चरण पादुका जैसे अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा। 10 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते मेंएक हजार की मासिक सहायता राशि जारी की गई है। पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। केसीसी के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसान सशक्त बन रहे है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में आगे भी निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही सभी किसानों से जनहितैषी योजनाओं से जुडक़र लाभ लेने का आग्रह किया। जिससे जिले के साथ ही राज्य का विकास हो। विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए पूरी तरह समर्पित है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसको पूरा करने दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज सरकार द्वारा किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। जिससे किसानों के चेहरे प्रसन्नता से खिल गए है। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए आधुनिक एवं उन्नत कृषि अपनाने एवं अपनी उपज बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री वसंत ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की मंशानुरूप आज कृषि उपज मंडी कटघोरा में किसानों को अंतर राशि के भुगतान हेतु यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। कृषक परिवारों के लिए आज खुशियों का दिन है। सरकार द्वारा उन्हें सौगात के रूप में धान विक्रय के समर्थन मूल्य के अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विन्टल की दर से प्रदान की गई है। उन्होंने आमजनों को शासकीय योजनाओं की जानकारी लेने एवं लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। गौरतलब है की जिले के अन्य जनपदों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषक उन्नति योजना का खण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पाली ब्लॉक के केराझरिया, कोरबा के भैंसमा, पोड़ी-उपरोड़ा के सिरमिना और करतला मुख्यालय में कृषक उन्नति अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा योजना के तहत बटन दबाकर किसानों के खाते में राशि का अंतरण किया। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के 43,412 किसानों ने कुल 28.67 लाख क्विंटल धान का विक्रय किया। जिन्हें धान विक्रय के अंतर की राशि के रूप में 262.09 करोड़ की राशि प्रदान की गई।

You may like
कोरबा
कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण
Published
1 hour agoon
February 13, 2026By
Divya Akashअधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


कोरबा
जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को
Published
1 hour agoon
February 13, 2026By
Divya Akashकोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।
कोरबा
उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का प्रभावी माध्यम
Published
1 hour agoon
February 13, 2026By
Divya Akashकटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सलोरा में उपभोक्ता आयोग ने लगाया जागरूकता शिविर
ग्रामीणो को उपभोक्ता कानूनो की दी गई जानकारी
कोरबा। छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा भी लगातार उर्जाधानी के विभिन्न ग्राम पंचायत मे ग्रामीणो को उपभोक्ता कानून की जानकारी देते हुए उन्हे उनके अधिकारो से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में सात फरवरी को कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सलोरा में कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने ग्रामवासियों को उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी।

ग्राम पंचायत सलोरा के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात् उपस्थित अतिथियो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराना है। उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उनके द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण वस्तु एवं सेवाएं प्राप्त करना उनका कानूनी अधिकार है। उपभोक्ताओं को किसी वस्तु की कीमत, गुणवत्ता की जांच, मात्रा की जांच, सेवा व संविदा शर्तें, बीमा, मेडिकल क्लेम फाइनेंस कंपनियां, बैंक, यातायात वाहन, आनलाइन खरीददारी सोच समझकर करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, मिलावट, अधिक मूल्य वसूली या सेवा में कमी की स्थिति में उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ग्रामीणों को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा ई-हियरिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। ई जागृति एवं ई हियरिंग से अब उपभोक्ता घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं तथा सुनवाई में भी ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है।
शिविर में ग्रामीणों को दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने की अपील करते हुए यह भी बताया गया कि किसी भी वस्तु को क्रय करते समय उसकी अवसान तिथि/एक्सपायरी डेट, एमआरपी, गुणवत्ता चिन्ह (आईएसआई, एगमार्क आदि) का अवलोकन अवश्य करें। क्रय की गई प्रत्येक वस्तु का पक्का बिल लेना अनिवार्य बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ता अपने अधिकारों का संरक्षण कर सके। जिला आयोग में शिकायत दायर करने के लिए वाद मूल्य के आधार पर पंजीयन शुल्क 5 लाख तक शून्य, 5 लाख से अधिक और 10 लाख से कम पर 200 रू फीस, 10 लाख से अधिक 20 लाख से कम की फीस 400 रू, 20 लाख से अधिक और 50 लाख से कम की फीस 1000 रू होगी। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं हितों के लिए सतर्क रहना होगा एवं स्वयं जागरूक होना होगा, तभी जागो ग्राहक जागो की सार्थकता सिद्ध होगी। इस दौरान उपस्थित शिक्षिका, महिलाएं एवं अन्य ग्रामीणों के प्रश्रों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। शिविर मे अधिवक्ता संघ कटघोरा के पूर्व अध्यक्ष सुनील वर्मा ने उपभोक्ता आयेग द्वारा लगाये जा रहे जागरूकता शिविर की सराहना करते हुए उपस्थितजनो से उपभोक्ता संरक्षरण कानून का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन महिला अधिवक्ता संतोषी निषाद ने किया। उपभोक्ता जागरूकता शिविर के दौरान आयोग के कर्मचारीगण संजय शर्मा, नूतन राजपूत, राजेश्वर इंग्ले, दुर्गा चौबे, ग्राम पंचायत सलोरा के सरपंच उमेश तंवर लाल, अधिवक्तागण पवन कुमार नेटी, विभा गोस्वामी, हेमचंद रात्रे, रामकुमार निषाद,छतराम केंवट, ऋषभ कुमार मंहत, उपसरपंच धीरज कुमार, पंचगण बलराम, प्रदीप कुमार, शिक्षिका माया कल्याणी, फत्तेराम केंवट, शकुनतला कैवर्त, बचन बाई, सीता आदिले, दर्रीभांठा की सरपंच प्रेमलता कंवर, कमल देवांगन, शांति बाई, देहुती केंवटा, गायत्री बाई, गिरजा कंवर, लता कंवर, सरस्वती केंवट, शिवकुमारी, रजमत बाई गांव के वरिष्ठ नागरिकगण मितानिन सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण
जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को
उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का प्रभावी माध्यम
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई