कोरबा
कोरबा सहित छत्तीसगढ़ को 34 हजार 400 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी पीएम मोदी ने
Published
2 years agoon
By
Divya Akashविकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए उद्योग व श्रम मंत्री
हितग्राहियों को किया योजनाओं से लाभान्वित

कोरबा। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम में कोरबावासी भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। सभी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को सुना। कोरबा जिले में घंटाघर आडिटोरियम परिसर मैदान में, रामपुर विधानसभा के कोरकोमा में, पाली विधानसभा के पोड़ी, कटघोरा विधानसभा के भिलाईबाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कोरबा विधानसभा अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने हितग्राहियों को लाभान्वित करने के साथ ही अपने सम्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन-जन के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रहे हैं। उनकी योजनाओं से गरीबों को फायदा हुआ है। दुनिया में भारत का नाम बढ़ा है। आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनने के साथ ही अधोसंरचना के क्षेत्र में भी तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लगातार शिविर का आयोजन करके जरूरतमन्द हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड सहित पीएम विश्वकर्मा योजना आदि से लाभान्वित किया गया। कोरबा जैसे औद्योगिक क्षेत्र में धुंए से मुक्ति के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन बहुत से परिवारों के लिए लाभदायक सिद्ध हुआ। गरीबों को नि:शुल्क चांवल उपलब्ध कराने, कोरोना काल में मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने का काम भी किया गया है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार है। इससे केंद्र सहित राज्य की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। विष्णुदेव साय जैसे सरल और सौम्य व्यक्ति के मुख्यमंत्री बनने से छत्तीसगढ़ का विकास और भी तेजी से होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही छत्तीसगढ़ के लोगों की चिंता की और 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के निर्माण हेतु केबिनेट में स्वीकृति प्रदान की। दो साल का बकाया धान बोनस की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभान्वित करने प्रति बोरा मानक दर को 04 हजार से 5500 किया गया है। इसके साथ ही संग्राहकों को चरण पादुका, साड़ी भी दी जाएगी। विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा सभी महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना के माध्यम से साल में 12000 देने की शुरूआत होने वाली है। इसके लिए फॉर्म भी भरा लिए गए हैं। जल्द ही पात्र महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की जाएगी। मंत्री श्री देवांगन ने सभी लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ को 34 हजार 400 करोड़ राशि के विकास कार्यों की सौगात दी गई है। इससे हमारा छत्तीसगढ़ विकास की राह में आगे बढ़ेगा।
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शिविर लगाकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। इस यात्रा के माध्यम से अनेक हितग्राही जागरूक हुए और योजनाओं से लाभान्वित भी हुए। इस दौरान पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व सभापति अशोक चांवलानी, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी जोन भी बनाया गया था, जिसमें अनेक लोगों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा मंत्री लखनलाल देवांगन की तस्वीर के साथ अपनी सेल्फी ली।
विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया सामग्री का वितरण-
विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री देवांगन ने सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया। जिसके अंतर्गत नगर निगम कोरबा क्षेत्र की श्रीमती धनमती पटेल, श्रीमती बसंती बाई चंद्रा, श्रीमती सुनिता यादव, राजेश खरे, बलदाऊ प्रसाद खरे को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग द्वारा पन्ना लाल बांधे, संदीप लाल, संतराम आदिले, लक्ष्मी प्रसाद निषाद व चमरा दास महंत को मोटराइज्ड ट्राइसायकल प्रदान किया गया। खाद्य विभाग के अंतर्गत श्रीमती श्वेता झा, रेखा देवी, शीला टंडन, श्रद्धा पात्रे, व निशा साह को प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन एवं ममता ठाकुर, रानी, मेमिन बाई कर्ष, केसर बाई गबेल, जानकी बाई पटेल को राशन कार्ड वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कृषनी देवांगन, बबिता साहू, दीप माला यादव, संतोषी साहू, सालिक केशरवानी, भावना राठौर, अपर्णा राठौर, लक्ष्मी राठौर, भगवती यादव को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। प्रमिला बाई, तुलसी बाई को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, श्यामला मंझवार, कुमारी बाई को मिनीमाता महतारी जतन, बिसुन लाल, श्याम बाई राठिया को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना, नाजिया, झालो देवी, मीना मानिकपुरी को पीएम स्वनिधि योजना एवं मेघा साहू, सरिता साहू, दुर्गा साहू, पूर्णिमा साहू, आंनद बाई यादव, रामेश्वरी साहू, काजल साहू, प्रीति साहू, रीता साहू, भूमिका यादव को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
भारत निर्माण में छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान-मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी को सरकार पूरा कर रही है, जो प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान, प्रतिभाशाली नौजवान और प्रकृति का खजाना है। विकसित होने के लिए पहले भी संसाधन थे और आज भी पर्याप्त संसाधन हैं। पूर्वजों ने जो सपना देखा था उस दिशा में काम करते हुए नया भारत का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अन्नदाता को उर्जा दाता बनाने तथा गरीब किसान, युवा, महिला को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। आज जो सौगात दी गई है इससे छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आर्थिक विकास का नया दौर प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अब सीधे हितग्राहियों को मिलने लगा है।
मोदी की गारंटी को पूरा करने किया जा रहा लगातार काम-साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को करोड़ों का सौगात दिए जाने का प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार बनते ही मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदारी के लिए संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि आपका स्नेह और अनुग्रह हमेशा हमारे ऊपर रहता है। छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी गारंटी पर भरोसा किय। आपकी गारंटी के सारे कामों को पूरा करने के लिए हम अग्रसर हुए हैं। 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं। 3716 करोड़ रुपए की दो साल की बोनस राशि किसानों को दी है। साथ ही 3100 रुपए धान की कीमत देने का वायदा था इसे पूरा किया। विवाहित महिलाओं को साल का बारह हजार रुपए देने का वायदा पूरा करने का निर्णय भी हमने लिया है। विकसित भारत में हम विकसित छत्तीसगढ़ बनाने हम तत्पर हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा आरंभ हुई। इसमें प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग आये। हमारे छत्तीसगढ़ में जो पांच विशेष पिछड़ी जनजाति हैं इनके लिए 15 हजार आवास स्वीकृत हुए हैं। इनके बसाहट के लिए आवागमन की सुविधा हो, इसके लिए सड़कों स्वीकृति हुई है। इस योजना में पीवीजीटी लोगों के 366 बसाहटों में रोड पहुंचेगा।
छत्तीसगढ़ को 34 हजार 400 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी पीएम मोदी ने
विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ अंतर्गत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ को 34 हजार 400 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी गई। जिसमें 10 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल है। प्रधानमंत्री कोयला मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ रूपए की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट छाल कोल हेंडलिंग प्लांट, दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ रूपए की लागत की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट दीपका कोल हेंडलिंग प्लांट, रायगढ़ क्षेत्र में 216.53 करोड़ रूपए की लागत के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट बरौद कोल हेंडलिंग प्लांट का लोकार्पण किया। इन तीनों ओपन कास्ट प्रोजेक्ट से रेपिड लोडिंग सिस्टम के माध्यम से लोडिंग टाईम में कमी आएगी और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम होगा। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत 907 करोड़ रूपए की लागत से राजनांदगांव जिले के 9 गांवो के 451 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 100 मेगावाट एसी/155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत 1007 करोड़ रूपए की 2 प्रोजेक्ट अंबिकापुर से शिवनगर तक 52.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क और बनारी से मसनियाकला तक 55.65 किलोमीटर लंबी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-49) का लोकार्पण किया। अंबिकापुर-शिवनगर सड़क मार्ग से रायपुर राजधानी और कोरबा ओद्योगिक क्षेत्र के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। इसी तरह बनारी-मसनियाकला सड़क मार्ग से बिलासपुर से रायगढ़/उड़ीसा बॉर्डर तक आवागमन में समय और इंधन की बचत होगी और क्षेत्र के गांवों का सामाजिक आर्थिक विकास होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत 15,799 करोड़ रूपए के 1 प्रोजेक्ट – लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट स्टेज-1 (2 3 800 मेगावॉट) का लोकार्पण किया। यह परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है। यह प्रोजेक्ट सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने रेल मंत्रालय अंतर्गत 583 करोड़ रूपए के 2 प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया जिसमें 280 करोड़ रूपए की लागत से भिलाई में 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट और 303 करोड़ रूपए की लागत से बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर का लोकार्पण शामिल है। 50 मेगावाट सोलर प्लांट की स्थापना से रेलगाडिय़ाँ चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग होगा, हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर (10.5 किलोमीटर) 303 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। हावड़ा की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें बिलासपुर यार्ड से बिना किसी क्रॉसमूवमेंट के और हावड़ा-मुंबई रूट पर आवाजाही में कोई बाधा उत्पन्न किए बिना सीधे कटनी की ओर जा सकेंगी। इससे बिलासपुर में यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही ट्रेनों की गतिशीलता में वृद्धि होगी, कृषि उत्पादों की बाजार तक आसानी से पहुंच होगी। नवनिर्मित बिलासपुर-उसलापुर रेल ओवर रेल फ्लाई ओवर पर बिलासपुर से फ्रेट ट्रेन से होकर बिलासपुर से मालगाड़ी को हरी झंडी भी दिखाई । प्रधानमंत्री ने ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ में लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्टेज-2 (2 3 800 मेगावॉट) का शिलान्यास किया। यह परियोजना क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी। यह परियोजना आस-पास के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास (जैसे पहुंच मार्ग, जल निकासी, संचार, परिवहन सुविधाएं इत्यादि) और सामाजिक अधोसंरचना (जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली) की उपलब्धता में और सुधार करेगी।

You may like
कोरबा
SECL’s ‘DigiCOAL’ Showcased as a Model for Transparent Governance at Central Vigilance Commission’s National Workshop
Published
31 minutes agoon
February 11, 2026By
Divya AkashBilaspur/Korba. At the National Workshop on “Digital Initiatives for Increasing Transparency in Governance” organised by the Central Vigilance Commission on 11 February 2026 at the SCOPE Convention Centre, New Delhi, South Eastern Coalfields Limited (SECL) presented its digital transformation initiative, DigiCOAL, as a model digital practice enhancing transparency, efficiency, and accountability in public sector operations.

Representing SECL, Chief Vigilance Officer Shri Himanshu Jain delivered a comprehensive presentation highlighting how DigiCOAL has strengthened digital surveillance and data-driven management systems across critical mining operations. He emphasized that the initiative has significantly enhanced operational transparency and institutional accountability through integrated digital interventions.
Strengthening Operations Through Digital Monitoring
The presentation detailed several key technological initiatives under DigiCOAL:
- HEMM Fleet Monitoring System: Real-time tracking of heavy earth moving machinery such as shovels, dumpers, and dozers through sensor-based systems. The system monitors equipment location, operating hours, and fuel consumption, enabling automatic detection of abnormal fuel drops, excessive idle time, and route deviations.
- Video Analytics & Connected Worker System: These tools have reinforced safety management, operational control, and emergency response mechanisms, ensuring quicker and more effective interventions.
- Drone-Based Surveys: Drones are being deployed for identifying encroachments, monitoring haul roads and mine slopes, and assessing drainage systems during the monsoon, thereby improving accuracy and preventive oversight.
- Data-Driven Mine Planning & Optimised Drilling-Blasting: Scientific and data-backed planning has improved precision and efficiency in the production process.
- Integrated Digital Ecosystem: Initiatives such as digital land records, online training platforms, spare parts management systems, and a digital war room have created a unified, tamper-proof digital ecosystem across operations.
Live Webcast at SECL Headquarters
The workshop proceedings were collectively viewed through a live webcast at SECL Headquarters in Bilaspur. CMD SECL Shri Harish Duhan participated in the session via video conferencing. He was joined by Director (Technical–Operations) Shri N. Franklin Jayakumar, Director (Personnel) Shri Biranchi Das, Director (Finance) Shri D. Sunil Kumar, Director (Technical–Projects & Planning) Shri Ramesh Chandra Mohapatra, along with General Managers, Departmental Heads, officers, and employees from Headquarters and all operational areas.
National Recognition for SECL’s Digital Transformation
The presentation of DigiCOAL at a national forum marks significant recognition of SECL’s digital transformation journey. This achievement not only underscores SECL’s leadership in the coal sector but also demonstrates how technology-driven transparency can responsibly and efficiently support the nation’s growing energy needs.

कोरबा
केन्द्रीय सतर्कता आयोग के राष्ट्रीय कार्यशाला में SECL की ‘डिजीकोल’ पहल बनी पारदर्शी सुशासन का मॉडल
Published
35 minutes agoon
February 11, 2026By
Divya Akashबिलासपुर/कोरबा। केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा 11 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में “डिजिटल इनिशिएटिव्स फॉर इंक्रीजिंग ट्रांसपेरेंसी इन गवर्नेंस” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पहल ‘डिजीकोल (DigiCOAL)’ को सार्वजनिक उपक्रमों में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने वाली एक आदर्श डिजिटल पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यशाला में SECL की ओर से मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) हिमांशु जैन ने विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि डिजीकोल पहल के माध्यम से खनन कार्यों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में डिजिटल निगरानी और डेटा आधारित प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ रूप से लागू किया गया है, जिससे संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है।

डिजिटल निगरानी से मजबूत हुआ संचालन तंत्र
प्रस्तुति के दौरान विभिन्न तकनीकी पहलों की जानकारी दी गई—
• HEMM फ्लीट मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से शॉवेल, डंपर एवं डोजर जैसे भारी खनन उपकरणों की रियल-टाइम ट्रैकिंग की जा रही है। सेंसर आधारित प्रणाली से उपकरणों की लोकेशन, ऑपरेटिंग ऑवर्स और ईंधन खपत की निगरानी होती है। ईंधन में असामान्य गिरावट, अनावश्यक निष्क्रिय समय (Idle Time) तथा निर्धारित मार्ग से विचलन की स्वतः पहचान संभव हो पाई है।
• वीडियो एनालिटिक्स एवं कनेक्टेड वर्कर सिस्टम के जरिए सुरक्षा प्रबंधन, परिचालन नियंत्रण तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।
• ड्रोन आधारित सर्वेक्षण से अतिक्रमण की पहचान, हॉल रोड एवं ढलानों की निगरानी तथा मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था के आकलन में सटीकता आई है।
• डेटा-ड्रिवन माइन प्लानिंग एवं अनुकूलित ड्रिलिंग-ब्लास्टिंग प्रणाली ने उत्पादन प्रक्रिया को अधिक वैज्ञानिक एवं सटीक बनाया है।
• इसके साथ ही डिजिटल भूमि अभिलेख, ऑनलाइन प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म, स्पेयर प्रबंधन प्रणाली एवं डिजिटल वॉर रूम जैसी पहलों ने एक एकीकृत एवं छेड़छाड़-रोधी (टैम्पर-प्रूफ) डिजिटल इकोसिस्टम तैयार किया है।
मुख्यालय में हुआ लाइव वेबकास्ट
इस अवसर पर SECL मुख्यालय, बिलासपुर में कार्यशाला के वेबकास्ट का सामूहिक अवलोकन किया गया। CMD SECL हरीश दुहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुति में सहभागिता की। उनके साथ निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरांची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी-परियोजना एवं योजना) रमेश चंद्र मोहापात्रा सहित मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
राष्ट्रीय मंच पर डिजीकोल की प्रस्तुति SECL की डिजिटल परिवर्तन यात्रा को मिली महत्वपूर्ण मान्यता है। यह उपलब्धि न केवल कोयला क्षेत्र में SECL की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति किस प्रकार जिम्मेदारी और दक्षता के साथ की जा सकती है।

कोरबा
विदाई समारोह में 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को मेहनत से जीवन में आगे बढ़ने किया प्रेरित
Published
2 hours agoon
February 11, 2026By
Divya Akashकोरबा। एसईसीएल कोरबा एरिया के डीएवी पब्लिक स्कूल कोरबा में कक्षा 12 वीं के छात्रों को विदाई देने समारोह का आयोजन किया। इससे स्कूल का वातावरण, उत्साह, स्मृतियों और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। सुबह स्कूल परिसर में हवन कर मंगलकामना की गई।
विदाई समारोह में 11 वीं के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य और प्रेरणादायी प्रस्तुतियां दी। खेलों में 12 वीं के छात्रों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉक्टर चेतना शर्मा ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से छात्र-छात्राएं जीवन में आगे बढ़ें। सदैव नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास व परिश्रम के मार्ग पर चलें। छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन कक्षा 11 वीं की छात्रा श्रिया रात्रे ने किया।


भारतमाला मुआवजा घोटाला…फरार तहसीलदार-नायब तहसीलदार अरेस्ट:भूमाफिया-पटवारी और अधिकारियों के साथ मिलकर तैयार किए फर्जी डॉक्यूमेंट, किया 43 करोड़ का स्कैम
SECL’s ‘DigiCOAL’ Showcased as a Model for Transparent Governance at Central Vigilance Commission’s National Workshop
केन्द्रीय सतर्कता आयोग के राष्ट्रीय कार्यशाला में SECL की ‘डिजीकोल’ पहल बनी पारदर्शी सुशासन का मॉडल
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized4 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई