छत्तीसगढ़
80 करोड़ गरीबों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन- पीएम मोदी
पीएम ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घोषणा की, बोले-ईडी ने 5 करोड़ पकड़े तो सीएम बौखला गए
दुर्ग (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कहा कि केंद्र सरकार 80 करोड़ गरीब परिवार को मुफ्त राशन योजना का फायदा अगले 5 साल तक बढ़ाएगी। चुनावी रैली में पहुंचे मोदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर 9500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा- चहेतों को नौकरी देने के लिए यहां पीएससी घोटाला हुआ। कांग्रेस ने महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। दुबई में बैठे सट्टेबाजों के करोड़ो रुपए जब ईडी ने पकड़े तो यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आखिर क्यों बौखला गए, इन घोटालेबाजों के साथ उनके क्या संबंध हैं? पीएम ने कहा- आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं तो एक ही बात बोलते हैं- 30 टका कक्का, आपका काम पक्का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इस सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है।
हम जो कहते हैं, वो करके रहते हैं
पीएम ने कहा- छत्तीसगढ़ भाजपा की पूरी टीम ने आपके सपनो को सच बनाने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है। भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है। कांग्रेस की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरियां भरना। अपने चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना।पीएससी घोटाले में कांग्रेस ने यही तो किया।
तीस टका कक्का, आपका काम पक्का
मोदी बोले- आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं, तो एक ही बात बोलते हैं- 30 टका कक्का, आपका काम पक्का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इस सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है- अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।
कांग्रेस ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा
पीएम ने कहा- छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। 2 दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है।
पैसा पकड़े जाने के बाद आखिर सीएम क्यों बौखलाए
मोदी बोले- मीडिया में आ रहा है कि इस पैसे के तार छत्तीसगढ़ के…तक जा रहे हैं। यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध हैं। आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं
कांग्रेस ने 9 हजार 500 करोड़ रुपए के घोटाले किए
पीएम ने कहा- कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की कमी नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने 9 हजार 500 करोड़ रुपए के घोटाले किए। इसमें 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला, 500 करोड़ रुपए का सीमेंट घोटाला, 5 हजार करोड़ रुपए का चावल घोटाला, 1,300 करोड़ रुपए का गौठान घोटाला, 700 करोड़ रुपए का डीएमएफ घोटाला शामिल है।
भाजपा की सरकार बनी तो लूटेरों को जेल भेजेंगे
मोदी बोले- छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी, आपका पैसा लूटने वालो को जेल भेजा जाएगा। उनसे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।
सरकार रही तो कांग्रेस नेताओं ने अपनी तिजोरियां भरी
मोदी बोले- कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया। कांग्रेस गरीब की कभी कद्र नहीं करती। उसे गरीब का दुख-दर्द कभी समझ नहीं आता। इसलिए जब तक कांग्रेस केंद्र सरकार में रही, वो गरीबों के हक का पैसा लूटकर खाती रही, अपने नेताओं की तिजोरी में भरती रही।
आपके इस बेटे ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी
मोदी बोले- 2014 में सरकार में आने के बाद आपके इस बेटे ने गरीब कल्याण को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाया। हमने अपने गरीब भाई-बहनों में ये विश्वास पैदा किया कि उनकी गरीबी दूर हो सकती है। हमने ऐसी नीतियां बनाई कि हर गरीब अपनी गरीबी का खात्मा करने के लिए सबसे बड़ा सिपाही बनकर मोदी का साथी बन गया।
मुफ्त राशन की योजना अगले 5 साल और बढ़ाएंगे
मोदी बोले- मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी। आपका प्यार- आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है। मोदी के लिए देश की सबसे बड़ी जाति एक ही है- गरीब। जो गरीब है, मोदी उसका सेवक है, उसका भाई है, उसका बेटा है।
मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं
मोदी बोले- मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं। लेकिन मैं छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आपने मोदी को दिल्ली भेजा है। कांग्रेस से यहां की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। इस अंधेरगर्दी से बाहर निकालने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है। आखिर मलकित सिंह और बिरनपुर के ईश्वर साहू का क्या दोष था। अगले पांच सालों में हमारे पास छत्तीसगढ़ को मजबूत राज्य में लाने का रोड मैप है। दिल्ली राजहरा की रेल लाइन जल्दी ही रावघाट तक पूरी की जाएगी। रायपुर-विशाखापट्नम, रायपुर-धनबाद कॉरिडोर से यहां के पर्यटन में और तेजी आएगी।
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
