Connect with us

कोरबा

भाजपा नेता अक्षय गर्ग के हत्यारों को चंद घंटे में गिरफ्तार किया पुलिस ने

Published

on

चुनावी रंजिश और व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता हत्या का प्रमुख कारण
कोरबा/कटघोरा। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक भाजपा नेता अक्षय गर्ग जो ठेकेदारी का काम करता है। अपने वाहन ईनोवा कार क्रमांक सीजी 05 क्ज्ञ 2244 से अपने काम के सिलसिले में दिनांक 23.12.2025 को अपने साईट, ग्राम कटोरी नगोई केम्प गया हुआ था। जो करीबन प्रात: 10:00 बजे अक्षय गर्ग अपने केम्प के मेश के पास अन्य लेबरों से काम के सबंध में चर्चा कर रहा था। उसी समय चार पहिया वाहन में तीन अज्ञात व्यक्ति आए और अक्षय गर्ग को लोहे के धार दार टंगिया व चाकू से मारकर, चोट पहुंचाकर भाग गए है। अक्षय गर्ग के सिर के पीछे, हाथ, पेट में गभीर चोट लगी थी। उक्त घटना की सूचना मिलने पर अक्षय गर्ग के भाई अभय गर्ग, सुपरवाईजर पिनाकराम एवं अन्य लोग अक्षय गर्ग को तत्काल ईलाज हेतु हरिकृष्ण अस्पताल कटघोरा उसके ईनोवा वाहन से लेकर आये। जिसे डॉक्टर द्वारा चेक करने पर उसकी मृत्यु हो जाना बताया गया। प्रार्थी जय गर्ग पिता स्व. प्रदीप गर्ग उम्र 30 वर्ष साकिन कटघोरा वार्ड नंबर 03 की रिपोर्ट पर थाना कटघोरा मे मर्ग क्रमांक 162/25 धारा 194 बीएनएसएस पर से अपराध क्रमांक 425/25 धारा 103(1), 238(ए), 61(2), (ए), 3(5) BNS का पंजीबद्ध किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित होकर अग्रिम जांच/विवेचना हेतु पर थाना कटघोरा, सायबर, थ्ैस् टीम को निर्देशित किये।


उपरोक्त प्राप्त निर्देशानुसार घटना स्थल पर उपस्थित गवाहों से पूछताछ कर भौतिक/तकनिकी साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर के मार्ग दर्शन मे विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 7-8 घंटे मे ही आरोपी (1) मिर्जा मुस्ताक अहमद पिता महमूद अहमद उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मलदा, थाना कटघोरा (2) विश्वजीत ओग्रे पिता स्व. नागेन्द्र ओग्रे उम्र 21 वर्ष निवासी सिंघिया कोरबी, (3) गुलशन दास पिता त्रिभुवन दास उम्र 26 वर्ष निवासी मलदा (4) विधि से संघर्षरत बालक को पूछताछ कर हिरासत मे लिया गया। उक्त आरोपियों द्वारा एक दिन पूर्व भी मृतक अक्षय गर्ग का पीछा कर हत्या करने का प्रयास किया गया किंतु उक्त प्रयास में असफल रहे।


आरोपियों की भूमिका:-

  1. मिर्जा मुस्ताक अहमद पिता महमूद अहमद उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मलदा – घटने का मुख्य आरोपी जिसके द्वारा हत्या के संबंध मे योजना तैयार कर हथियार इक_ा कर सर्वप्रथम घटना स्थल पर मृतक के पेट पर वार किया गया है।
  2. विश्वजीत ओग्रे पिता स्व. नागेन्द्र ओग्रे उम्र 21 वर्ष निवासी सिघिया कोरबी – उक्त आरोपी के द्वारा मिर्जा मुस्ताक का मुख्य सहयोगी है जिसके द्वारा घटना स्थल पर लोहे की टंगिया से अक्षय गर्ग के सिर पर वार कर चोट पहुचाया है।
  3. गुलशन दास पिता त्रिभुवन दास उम्र 26 वर्ष निवासी मलदा – उक्त आरोपी के द्वारा मृतक अक्षय गर्ग की आवगमन की सूचना मिर्जा मुस्ताक अहमद को दी जाती थी।
  4. विधि से संघर्षरत बालक
  5. हत्या का कारण:-
  6. व्यवसायिक प्रतिद्वंतता – आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद क्षेत्र में ठेकेदारी का काम करना चाहता था किंतु मृतक अक्षय गर्ग के प्रभाव से आरोपी को उक्त क्षेत्र में ठेके का कार्य न मिलना।
  7. राजनितिक प्रतिद्वंदिता – पूर्व जनपद चुनाव में मृतक अक्षय गर्ग एवं आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद के बीच सीधी चुनावी टक्कर थी। इस दौरान दोनों के बीच वाद विवाद होना पाया गया।
  8. आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद द्वारा सड़क निर्माण में अनियमिता को रोकने हेतु प्रगति पथ संस्था बनाया गया था।
  9. मृतक अक्षय गर्ग जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 बिंझरा में चुनाव जीत जाने के पश्चात आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद का उस क्षेत्र से सामाजिक प्रभाव में कमी।
    विवेचना के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया, लोहे का चापड़, चार पहिया वाहन (क्रमांक CG 12 BF 4345), घटना समय पहने कपड़े, मोबाइल फोन एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए गए हैं। उक्त प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है।
    इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, विमल पाठक नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, पंकज ठाकुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी, निरीक्षक युवराज तिवारी, मृत्युंजय पाण्डेय, दुर्गेश वर्मा, उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर, अजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिह, चंद्रपाल खांडे, चद्रधर राठौर, राम पाण्डेय, धनंजय नेटी व अन्य थाना व जिले की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार

दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।

जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री

दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की

बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।

वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी

इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

Continue Reading

कोरबा

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन

Published

on

कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677