Connect with us

कोरबा

नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस लाईन विजेता और सकरेली रनरअप

Published

on

खेल प्रतियोगिताओं से शारीरिक विकास के साथ बढ़ती है एकता और सद्भाव- डॉ. पवन सिंह


कोरबा/मड़वारानी। नितेश कुमार मेमोरियल टूर्नामेंट का आज फायनल रोमांचक मैच नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के विशाल खेल मैदान में खेला गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, विशिष्ट अतिथि संजय राठौर, विद्यालय के चेयरमेन लायन राजकुमार अग्रवाल सहित अतिथियों, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यालय के बच्चों ने फायनल मैच देखा। एक पखवाड़े से चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हो गया और इस रोमांचक मुकाबले में पुलिस लाईन ने फायनल मैच अपने नाम कर लिया।


फायनल मैच पुलिस लाईन और सकरेली के बीच खेला गया, जिसमें सकरेली ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। 10 ओवर के इस मैच में पुलिस लाईन ने 156 रन बनाए और केवल 4 विकेट खोए। पुलिस लाईन टीम के बेट्समेन संजय ने शानदार 59 रनों की पारी खेली और पुलिस लाईन टीम को विजयश्री दिलाने में अहम भूमिका निभाई। संजय को मेन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। पुलिस लाईन टीम को विजेता का आवर्ड दिया गया। सकरेली टीम 6 विकेट खो कर 72 रन ही बना पाई।


24 दिसम्बर को नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में विजेता टीम पुलिस लाईन को 11 हजार नकद पुरस्कार एवं रनरअप सकरेली टीम को 5100 का नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।


नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट स्पर्धा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। हार-जीत लगी रहती है। विजेता टीम को बधाई और रनरअप को अपना प्रयास लगातार जारी रखना चाहिए और कमियों को ढूंढ कर और मेहनत करें, ताकि आगामी खेलों में और बेहतर प्रदर्शन करे और विजयश्री हासिल करे। डॉ. पवन सिंह सहित अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डॉ. पवन सहित अन्य अतिथियों ने विद्यालय का भी निरीक्षण किया और विद्यालय की गतिविधियों से परिचित हुए। विद्यालय में आवश्यक संसाधनों, विद्यार्थियों की गतिविधियों को देखकर काफी प्रभावित हुए और विद्यालय के प्राध्यापकों सहित प्रबंधन की जमकर प्रशंसा की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का विद्यालय जिले के लिए गौरव की बात है। विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल स्पर्धाओं से जहां शारीरिक क्षमता का विकास होता है, वहीं सद्भाव और एकता को बल मिलता है। कार्यक्रम में भाजपा नेता विष्णु यादव, विवेक मारकंडेय, लायन दर्शन अग्रवाल, लायन मनोज गुप्ता आदि भी उपस्थित थे। सभी ने मैच का आनंद लिया।
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रीमती शोमा सोनी ने किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा
आनंद मेला में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी उठाया लुफ्त


23 दिसम्बर को एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा विद्यालय प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा दिखी। बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण डॉ. पवन सहित अन्य अतिथियों ने किया और बच्चों की प्रतिभा देखकर काफी प्रभावित हुए। आनंद मेला में बच्चों द्वारा तैयार किया गया स्वादिष्ट व्यंजनों का अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यालय प्रबंधन के सदस्य, अध्यापकगण एवं बच्चों ने लुफ्त उठाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677