सरगुजा,एजेंसी। सरगुजा जिले के बुले गांव तक रास्ते में जोकी नाले में पुल नहीं बन सका है। जिस कारण गर्भवती महिला को एम्बुलेंस तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। मितानिन प्रसूता को पैदल चलाकर एम्बुलेंस तक पहुंची। फिर केदमा PHC से उदयपुर CHC लाया गया, जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। वहीं, गर्भवती के पैदल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, उदयपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुले के कानाडांड निवासी प्रतिमा तिग्गा (25) 9 महीने की प्रेग्नेंट थी। 15 अगस्त को उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। गांव की मितानिन श्रीना बड़ा ने एम्बुलेंस के लिए कॉल किया। एम्बुलेंस पंचायत की सीमा पर स्थित जोकी नाला तक पहुंच गई। जोकी नाला में पुल नहीं होने के कारण एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी।
2 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची गर्भवती
एम्बुलेंस तक पहुंचने के लिए प्रतिमा तिग्गा को पैदल दो किलोमीटर चलाया गया। गांव की सड़क भी चलने लायक नहीं है। जिसके कारण उसे बाइक पर भी नहीं बैठाया जा सका। उसे पति प्रकाश तिग्गा और मितानिन श्रीना बड़ा सहित परिजन पैदल लेकर नाले तक पहुंचे। सहारा देकर नाला पार कराया। एम्बुलेंस से उसे लेकर परिजन पीएचसी केदमा पहुंचे।
CHC में बच्चे का जन्म, दोनों स्वस्थ
प्रतिमा तिग्गा को PHC केदमा से CHC उदयपुर लाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। नवजात और प्रसूता दोनों स्वस्थ हैं। ग्राम के पूर्व सरपंच प्रेम शंकर लकड़ा ने बताया कि, पुल नहीं होने के कारण कानाडांड में निवास करने वाले 150 से अधिक परिवारों को बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाले में बाढ़ की स्थिति में कई घंटों तक लोग नाला पार नहीं कर पाते।
जल्द शुरू होगा सड़क और पुल का कार्य- राजेश अग्रवाल
अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि, पीएम जनमन योजना के तहत केदमा से बुले तक 8.25 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत है। बारिश के पूर्व मशीनरी लगाकर घाट कटिंग और अन्य कार्य शुरू करा दिया गया था। इस साल बारिश जल्दी आ गई तो काम बंद करना पड़ा।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि बारिश समाप्त होते ही सड़क और पुल-पुलिया का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दशकों तक इस क्षेत्र के लोगों को परेशान होना पड़ा है। अब यहां के लोगों को पक्की सड़क मिल जाएगी।
बड़ी आबादी जुड़ेगी पक्की सड़क से
पीएम जनमन योजना के तहत 8.25 किलोमीटर सड़क निर्माण से बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। फिलहाल इन गांवों तक पहुंचने के लिए कच्ची फारेस्ट की सड़क थी जो हर वर्ष बारिश में खराब हो जाती थी। इस सड़क से बड़ेगांव, पनगोती, झेरा बहार, मतरेंगा, सितकालो, केसमा के लोग पक्की सड़क से जुड़ जाएंगे।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।