छत्तीसगढ़
554 दिन में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे की तैयारी:30 करोड़ से हाईटेक होगी पुलिस, 7 राज्यों की JTF; अक्टूबर तक नई सरेंडर पॉलिसी
रायपुर,एजेंसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 24 अगस्त को रायपुर में कहा था- ‘मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे। अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर एक मजबूत और रुथलेस रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए।’
यानी फरवरी 2026 के आखिर तक छत्तीसगढ़ को 554 दिन में नक्सलवाद खत्म करने का टारगेट दिया गया है। इसके लिए पुलिस को हाईटेक बनाया जाएगा। JTF का गठन होगा। नक्सल प्रभावित इलाकों में हर उम्र के लोगों को साक्षर बनाया जाएगा।
- पुलिस को हाईटेक करने के लिए 30 करोड़
छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ देने की घोषणा की गई है। इससे पुलिस के पास नक्सली इलाकों में ऑपरेशन के लिए आधुनिक इक्विपमेंट, थानों में नेटवर्क और डिजिटल वर्क, पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंटेलिजेंस को मजबूत करने, शहरी इलाकों में पुलिस व्हीकल, कैमरे वगैरह की व्यवस्था की जाएगी।
- चीफ सेक्रेटरी और DGP की रिव्यू मीटिंग

मुख्य सचिव और DGP नक्सल ऑपरेशन पर रिव्यू करेंगे। अगली मीटिंग के टारगेट तय होंगे, उन्हें अचीव करना होगा। ऐसा न होने पर संबंधितों पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई है।
केंद्रीय गृहमंत्री की बैठक के बाद तय किया गया है कि DGP हर सप्ताह नक्सल ऑपरेशन में लगी टीम के साथ बैठक करेंगे। मुख्य सचिव को हर 15 दिन में एक बार नक्सल अभियान से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेनी होगी।
- जॉइंट टास्क फोर्स (JTF) बनेगी
छत्तीसगढ़ पुलिस अब पहले के मुकाबले और एग्रेसिव ढंग से झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र पुलिस के साथ नक्सल ऑपरेशन करेगी। इसके निर्देश खुद केंद्रीय गृहमंत्री ने दिए हैं। ये भी कहा गया है कि जॉइंट टास्क फोर्स (JTF) बनाई जाए। इसमें राज्य के अनुभवी अधिकारी और जवान होंगे।
ये ऐसी टीम होगी जिसमें नक्सल इलाकों में तैनात, ITBP, BSF, CRPF, स्टेट पुलिस के जवान होंगे। अमित शाह से प्रदेश को निर्देश मिले हैं कि ये टीम स्पेशल स्किल्स में माहिर हो। इसमें उन्हीं अधिकारियों को लगाना चाहिए जो उपयुक्त हों। DGP इसकी समीक्षा करेंगे और इसमें बदलाव करेंगे।
- अक्टूबर तक आ सकती है नई सरेंडर पॉलिसी
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही नई सरेंडर पॉलिसी लागू करने जा रही है। गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सरेंडर करने वाले नक्सलियों को इस वक्त 10 से 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। राज्य सरकार इसे बढ़ा सकती है।
नई पॉलिसी में सरेंडर करने वाले नक्सलियों को रोजगार की सुविधा या इसके लिए लोन देना, घर-जमीन न होने पर व्यवस्थित आवास देने की बातों को शामिल किया जा रहा है। नई पॉलिसी अक्टूबर तक लागू की जा सकती है।
छत्तीसगढ़
बीजापुर में दो DEO की नियुक्ति पर विवाद:विधायक विक्रम मंडावी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
बीजापुर,एजेंसी। बीजापुर जिले में एक ही कार्यालय में दो जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) की पदस्थापना का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने शुक्रवार को विधानसभा के शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
विधायक मंडावी ने आरोप लगाया कि जिले में एक ही समय पर दो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यरत हैं, जिससे प्रशासनिक भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने इसे ‘अव्यवस्थित व्यवस्था’ बताते हुए कहा कि इसका सीधा असर जिले की शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है, जो अब पटरी से उतरती दिख रही है।

मंडावी ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
मंडावी ने इस मामले को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि वर्तमान में बीजापुर में एन.एल. धनेलिया जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं, वहीं राजकुमार कठौते सहायक संचालक और प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

बताया गया है कि 10 जुलाई 2025 से दोनों अधिकारी एक ही कार्यालय से कार्य संचालन कर रहे हैं। इससे विभागीय कार्यों में टकराव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विधायक ने मंत्री से मांग की है कि स्थिति स्पष्ट करते हुए एक ही अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
इस पूरे मामले ने जिले की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।

कटघोरा
लायन्स क्लब कटघोरा-छुरी विधायक प्रेमचन्द पटेल के आतिथ्य में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का का किया शुभारंभ
कोरबा/कटघोरा। नगर में जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लायंस क्लब कटघोरा-छुरी द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल रहे, जबकि नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल एवं नगर निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संचालन कर रहे क्लब के संरक्षक अजय धनोंदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत किया तथा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की आवश्यकता और उसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सेवा नगर और आसपास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी साबित होगी और समय पर मरीजों को अस्पताल पहुँचाने में मदद करेगी।
मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन को बचाने और जरूरतमंदों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस जनहितकारी कार्य के लिए बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब द्वारा शुरू की गई यह निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा नगरवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी व क्लब की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की व बताया नगर के लिए भी यह सम्मान की बात है कि ऐसी संस्था के द्वारा नगर के सांथ आसपास के छेत्रो में लगातार निःस्वार्थ भाव से सेवा के कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ,मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग,सहायक निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत,समंजित सिंह,अनुराग दुहलानी,मनोज नायडू,सर्वजीत सिंह,अमित जायसवाल,मंदीप जायसवाल,रूपेश जायसवाल,मनोज दुबे,डाकेश्वर शुक्ला,क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,संरक्षक अजय धनोंदिया,अजय गर्ग,दीपक गर्ग,कोषाध्यक्ष राकेश गोयल,डॉ गोपाल बन गोस्वामी,मुकेश गोयल,नरेंद्र अग्रवाल,राकेश शर्मा,सहित सभी सदस्यगण एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राज जायसवाल ने की वाटर कूलर की घोषणा
क्लब के द्वारा गर्मी को देखते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष राज जायसवाल से एक नग वाटर कूलर की मांग की जिस पर अध्यक्ष के द्वारा तत्काल अपने अध्यक्ष निधि से 1 नग वाटर कूलर देने की घोषणा की जिसका उपस्थित सभी जनसमुदाय ने ताली बजाकर अभिनंदन किया गया।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ व्यापम आबकारी आरक्षक भर्ती:चयन सूची पर 7 दिन में दावा-आपत्ति, ई-मेल के माध्यम से भी कर सकते हैं ऑब्जेक्शन
रायपुर,एजेंसी। आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के तहत छत्तीसगढ़ व्यापम की तरफ से जारी मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक मापदंड की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद विभाग ने मुख्य सूची और अनुपूरक सूची जारी करते हुए अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है।

आबकारी विभाग ने बताया है कि चयन परिणाम में अगर किसी भी तरह की गलती जैसे अंक जोड़ने में त्रुटि, टाइपिंग मिस्टेक, मापदंड या प्रक्रिया से जुड़ी कोई समस्या पाई जाती है, तो उसे सुधारा जा सकता है। यह सुधार व्यापम द्वारा दिए गए मूल डाटा के आधार पर किया जाएगा।
ई-मेल के माध्यम से भी कर सकते हैं आपत्ति
विभाग ने यह भी कहा है कि, जिन अभ्यर्थियों को अपने चयन परिणाम को लेकर कोई आपत्ति या दावा करना है, वे सूचना जारी होने की तारीख से 7 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर में कार्यालय समय में जाकर या ईमेल excise.comm.cg@gov.in के माध्यम से जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं।
विभाग ने साफ कर दिया है कि तय समय-सीमा के बाद मिलने वाली किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। सभी प्राप्त आपत्तियों की नियमों के अनुसार जांच की जाएगी और उसके बाद निर्णय लेकर संबंधित अभ्यर्थियों को अलग से जानकारी दी जाएगी।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
