Connect with us

कोरबा

मेडिकल कालेज में नवजात शिशुओं के उपचार में नहीं आयेगी समस्या

Published

on

एसएनसीयू में छह बिस्तर और बढ़ेंगे, वर्तमान में है 12 बेड की सुविधा

पीएचसी कोरबा में पोर्टेबल एक्सरे की भी होगी सुविधा

जिला प्रशासन की पहल पर सीएसआर मद में एनटीपीसी से मिली एक करोड़ 05 लाख राशि की स्वीकृति

कोरबा । जिले में स्थित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर कलेक्टर अजीत वसंत ने एनटीपीसी को सीएसआर मद से स्वास्थ्य सुविधा हेतु उपकरण और सामग्री के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया था। प्रस्ताव प्राप्त होने के पश्चात एनटीपीसी ने मेडिकल कालेज में नवजात शिशुओं के उपचार की सुविधा में वृद्धि के लिए और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा में एक्सरे की सुविधा के लिए एक करोड़ पांच लाख की राशि स्वीकृत की है। उक्त राशि की स्वीकृति से मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग में बिस्तरों की संख्या 12 से बढ़कर 18 हो जाएगी। वहीं पीएचसी कोरबा में पोर्टेबल एक्सरे मशीन की व्यवस्था होने से यहां आने वाले मरीजों को एक्सरे जांच के लिए निजी अस्पताल नहीं जाना पडे़गा।
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग से मांग आई थी कि स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के शिशु रोग विभाग में नवजात शिशु ईकाई (एसएनसीयू) में विगत कुछ वर्षों से नवजात शिशुओं की भर्ती में वृद्धि हुई है। जिसकी वजह से बिस्तरों की संख्या कम पड़ रही है। यहां नवजात शिशुओं के उपचार हेतु बिस्तरों की संख्या को 12 से बढ़ाकर 18 करने का प्रस्ताव दिया गया था। ताकि अधिक से अधिक शिशुओं का इलाज हो सके। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा में मरीजों को एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी मांग की गई थी। इसके लिए कुल एक करोड़ पांच लाख की राशि का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया गया था। कलेक्टर वसंत ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव के आधार पर महाप्रबंधक एनटीपीसी को सीएसआर मद से उक्त राशि स्वीकृति हेतु पत्र लिखा था। कलेक्टर द्वारा प्रेषित पत्र के आधार पर एनटीपीसी द्वारा नवजात शिशु ईकाई में आवश्यक उपकरण और सामग्री तथा पोर्टेबल एक्स-रे के लिए एक करोड़ पांच लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

युवा भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की पारिवारिक मुलाकात

Published

on

कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रवीण सिंह ने 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से पारिवारिक मुलाकात करने रायपुर पहुंचे और निज निवास में उनसे सौहार्द्र वातावरण में करीब 15 मिनट तक उनसे चर्चा की।
प्रवीण सिंह ने बताया कि वे पारिवारिक चर्चा के लिए डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की और सौहार्द्र वातावरण में उनसे लम्बी चर्चा हुई।
ज्ञातव्य हो कि डॉ. रमन सिंह, प्रवीण सिंह के पारिवारिक रिश्तेदार हैं और आए दिन उनसे मुलाकात करते रहते हैं। वे सामाज को संगठित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी करते रहते हैं।
भाजपा संगठन पर भी चर्चा
प्रवीण सिंह के डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कोरबा जिला भाजपा संगठन के बारे में भी जानकारी ली और संगठन को लेकर अन्य आवश्यक चर्चा भी हुई।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टर आवास में किया ध्वजारोहण

Published

on

कोरबा 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने  अपने कलेक्टर आवास में ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक  बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल  सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर कुणाल दुदावत

सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु किया प्रेरित

कोरबा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। पूरा परिसर स्वाधीनता के गौरव,शहीदों केे त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के प्रति श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान कलेक्टर दुदावत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों एवं महानायकों के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने व महानायकों ने देश को आजादी दिलाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग भी दिखाया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन और कार्यों में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्य हमें अपने दायित्वों व कर्तव्यों की निरंतर याद दिलाते है। इन मूल्यों की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवक एवं प्रत्येक नागरिक सामाजिक मूल्यों और संवैधानिक मूल्यों के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।  देश   के विकास को नई ऊर्जा व नए उत्साह के साथ आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना आवष्यक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यो में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
देश भक्ति गीत के माध्यम से  शहीदों  को किया गया नमन
सहायक कलेक्टर ईषंात जायसवाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति कर्तव्य भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, संयुक्त कलेक्टर कौषल तेंदुलकर, श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677