Connect with us

विदेश

पुतिन ने ट्रंप की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- वह सच में यूक्रेन युद्ध खत्म करवाना चाहते

Published

on

मॉस्को, एजेंसी। मॉस्को में शनिवार को आयोजित विक्ट्री डे परेड के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने  मीडिया से बातचीत में यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका का मौजूदा प्रशासन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प “ईमानदारी” से इस संघर्ष को समाप्त करना चाहते हैं।
पुतिन ने कहा, “सबसे पहले यह मामला रूस और यूक्रेन से जुड़ा है। अगर कोई हमारी मदद करना चाहता है, तो यह अच्छी बात है। हम देख सकते हैं कि मौजूदा अमेरिकी प्रशासन और अमेरिकी राष्ट्रपति सच्चे मन से इस संघर्ष का समाधान चाहते हैं।” उन्होंने अमेरिका के कूटनीतिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वॉशिंगटन की अपनी अन्य प्राथमिकताएं भी हैं, लेकिन इसके बावजूद वह शांति बहाली की कोशिश कर रहा है। 

रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों, खासकर NATO और यूरोपीय ताकतों पर यूक्रेन युद्ध भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “ग्लोबलिस्ट पश्चिमी ताकतों” ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया। पुतिन ने आरोप लगाया कि पश्चिम ने यूक्रेन को NATO और यूरोपीय संघ में शामिल करने के वादों के जरिए रूस के खिलाफ खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने बार-बार रूस को अपनी मंशा को लेकर गुमराह किया।  पुतिन ने दावा किया कि 2022 में इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के बीच एक समझौता लगभग तैयार हो गया था, लेकिन पश्चिमी दबाव के कारण कीव पीछे हट गया। उन्होंने विशेष रूप से United Kingdom और France का नाम लेते हुए कहा कि इन देशों ने यूक्रेन को समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करने के लिए उकसाया। 

पुतिन ने दावा किया कि पश्चिमी देशों को उम्मीद थी कि कुछ महीनों में रूस को कमजोर कर उसकी “स्टेटहुड” खत्म कर दी जाएगी, लेकिन वे इसमें असफल रहे। उन्होंने कहा कि अब यह संघर्ष ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है जहां पश्चिम खुद फंस गया है।  उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में यूरोप में ऐसी राजनीतिक ताकतें फिर उभरेंगी जो रूस के साथ बेहतर संबंध चाहेंगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब शुक्रवार को Donald Trump ने रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्धविराम की घोषणा की थी। ट्रंप ने कहा था कि यह अस्थायी युद्धविराम रूस के Victory Day समारोहों के दौरान लागू रहेगा और दोनों पक्षों ने इस पर सहमति जताई है। यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने के आक्रमण के बाद शुरू हुआ था और अब यह पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। 

Continue Reading

देश

भारत-ब्रिटेन एफटीए का मुख्य लक्ष्य परिवर्तनकारी वृद्धि: गोयल

Published

on

लंदन/नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का प्रमुख लक्ष्य दोनों देशों के बीच परिवर्तनकारी आर्थिक वृद्धि होना चाहिए। गोयल भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) के 15 जुलाई से लागू होने से पहले दोनों देशों की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर हैं। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (फिक्की) के नेतृत्व वाले कारोबारी प्रतिनिधिमंडल से सीईटीए के तहत उन्नत विनिर्माण, उपभोक्ता वस्तुओं, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की। 

गोयल ने कहा, “मेरे विचार से भारतीय और ब्रिटेन की कंपनियों के लिए सहयोग, साझेदारी और संयुक्त प्रयास तेजी से आगे बढ़ने का सबसे प्रभावी तरीका होगा। इससे कारोबार का विस्तार तेज हो सकेगा।” उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार सामान्य तौर पर चार से छह प्रतिशत की दर से बढ़ता है, लेकिन भारत को इससे कहीं अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखने होंगे। गोयल ने कहा कि यदि भारत केवल इतनी ही वृद्धि को लक्ष्य बनाएगा तो यह दुनिया के भारत पर बढ़ते भरोसे के साथ न्याय नहीं होगा। मंत्री ने बताया कि सीईटीए के साथ ही अगले महीने लागू होने वाला दोहरा योगदान समझौता (डीसीसी) दोनों देशों में पांच वर्ष तक के अस्थायी कार्यकाल पर काम करने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा। गोयल ने कहा कि सीईटीए केवल शुल्क और मूल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लगभग 48 अरब पाउंड के द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को नई ऊंचाई देने का व्यापक अवसर है। उन्होंने कहा कि कारोबारी समुदाय को नए क्षेत्रों में प्रवेश और परिवर्तनकारी वृद्धि को प्राथमिकता देनी चाहिए। 

कार्यक्रम में गोयल ने कई रिपोर्ट जारी कीं, जिनमें भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ‘इंडियन रूट्स, ब्रिटिश सॉयल’ रिपोर्ट शामिल है। इसमें पिछले एक दशक में ब्रिटेन में भारतीय निवेश की यात्रा का विवरण दिया गया है। इसके अलावा, यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूकेआईबीसी) की सीईटीए कार्यान्वयन पुस्तिका, रेटिंग एजेंसी केयरएज की रिपोर्ट और फिक्की की भारत-ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी पर आधारित रिपोर्ट भी जारी की गई।

गोयल ने कहा, “अब तक हमारे पास केवल फिच, मूडीज और स्टैंडर्ड एंड पुअर्स जैसी रेटिंग एजेंसियां थीं। मैं यह रिकॉर्ड पर कह सकता हूं कि उन्होंने भारत के साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं किया। उन्होंने भारत की वृद्धि गाथा, मजबूत आर्थिक बुनियाद, उसकी क्षमता और भविष्य का उतना सही आकलन नहीं किया, जितना किसी रेटिंग एजेंसी को करना चाहिए। मैं उनके इरादों पर कोई सवाल नहीं उठा रहा हूं, लेकिन यह बात मुझे निश्चित रूप से हैरान करती है।” 

गोयल ने कहा, ”मुझे लगता है कि ‘केयरएज’ ने अपना काम पूरी तरह से निष्पक्ष होकर किया है। उसने भारत की तुलना में बेहद कमजोर और भविष्य की कम संभावनाओं वाली अर्थव्यवस्थाओं का आकलन किया है, जिन्हें अन्य रेटिंग एजेंसियों ने न जाने किन कारणों से भारत से बेहतर रेटिंग दे रखी है।” भारत में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा के दौरान मंत्री ने अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए निर्यात संवर्धन के दृष्टिकोण से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाओं में सरकार की ओर से वित्तीय सहयोग देने की पेशकश की। गोयल ने कहा, “हमें विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए गंभीरता से काम करने की जरूरत है। साथ ही यह भी देखना होगा कि उच्च खर्च करने वाले पर्यटकों को भारत कैसे आकर्षित किया जाए। वैश्विक कंपनियों के निदेशक मंडल की बैठकें भारत में आयोजित कराकर उन्हें देश में हो रहे बदलाव और विकास से रूबरू कराया जा सकता है।” 

मंत्री ने लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) से भी व्यापार प्रतिनिधिमंडलों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय कारोबारियों के लिए दुनिया भर में ऐसे 500 व्यापार प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना है। इससे पहले गोयल ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री पीटर काइल के साथ सार्थक चर्चा की, जिसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को और गहरा करने के नए अवसरों पर विचार किया गया। गोयल ने कहा, “इस बातचीत में वह गर्मजोशी, भरोसा और दूरदर्शी दृष्टिकोण झलकता है, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की पहचान बने हुए हैं। हम ऐसे परिवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो नवाचार, निवेश और दोनों देशों की समग्र वृद्धि को प्रोत्साहित करे।” 

Continue Reading

देश

PM मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे, मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर

Published

on

विक्टोरिया / नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत करेंगे और इस द्वीपीय देश के ‘राष्ट्रीय दिवस’ के स्वर्णजयंती समारोह में शामिल होंगे। सेशेल्स अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हर्मिनी और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सेशेल्स पहुंच गया हूं। हवाईअड्डे पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत की मैं दिल से सराहना करता हूं।” उन्होंने कहा, “सेशेल्स, हिंद महासागर में हमारा एक अहम समुद्री साझेदार और करीबी दोस्त है। मैं एक ऐसी सार्थक यात्रा की उम्मीद कर रहा हूं, जिसका मकसद हमारे पुराने रिश्तों को और मजबूत करना और दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग को बढ़ाना है।”

PunjabKesari

प्रधानमंत्री ने यात्रा पर रवाना होने से पहले एक बयान में कहा कि सेशेल्स भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी और ‘विजन महासागर’ तथा ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता का प्रमुख साझेदार है। राष्ट्रपति हर्मिनी के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर आए मोदी ‘विशिष्ट अतिथि’ के तौर पर राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो जहाज इन समारोहों में हिस्सा लेंगे। मोदी ने आगे कहा कि वह दोनों देशों की पुरानी दोस्ती को और मज़बूत करने के मकसद से होने वाली द्विपक्षीय बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

PunjabKesari

सेशेल्स दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, “हम मिलकर अपने लोगों की तरक्की के लिए काम करेंगे और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देंगे।” दोनों पक्षों के द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की संसद नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 2015 में सेशेल्स की यात्रा की थी, जबकि राष्ट्रपति हर्मिनी इसी साल भारत आए थे।

Continue Reading

मनोरंजन

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Anne Blyth ने 98 की उम्र में ली अंतिम सांस, Oscar Nomination से मिली थी पहचान

Published

on

न्यूयॉर्क,एजेंसी। हॉलीवुड की इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। आपको बता दें कि इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस ऐन ब्लिथ का 98 की उम्र में निधन हो गया है। द हॉलीवुड रिपोर्टर ने उनके निधन की जानकारी दी है। इस खबर के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शौक की लहर है। देश-विदेश में बैठे उनके फैन सोशल मीडिया के जरिए श्रंद्धाजलि दे रहे हैं। 

Anne Blyth passes away

24 जून 2026 को हुआ था ऐन ब्लिथ का निधन
खबरों के मुताबिक ऐन ब्लिथ का निधन 24 जून को ही हो गया। मिल्ड्रेड पियर्स में बेटी का किरदार निभाने के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी और वो इंडस्ट्री की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में से एक थीं। इतना ही नहीं उनको उनकी एक्टिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड के बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला था। उनकी तारीफ में द हॉलीवुड रिपोर्टर ने लिखा कि- इन्होंने अपने किरदार को अच्छे से समझा है और अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से इंडस्ट्री में हमेशा से उनका दबदबा बना रहा है। 

कुछ ऐसा था एन ब्लिथ का करियर 
एन ब्लिथ का करियर काफी अच्छा था। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिकल्स और ओपेरा में भी काम किया है। एक्ट्रेस के साथ-साथ वो एक बहुत बेहतर ओपेरा सिंगर भी थीं। ‘किस्मेट’, ‘रोस मैरी’ और ‘द स्टूडेंट प्रिंस’ फिल्मों में एन ब्लिथ को देखा गया है। इसी के साथ उन्होंने मशहूर सिंगर मारियो लांजा के साथ भी काम किया हुआ है। 

Anne Blyth passes away

16 अगस्त 1927 में हुआ था एन ब्लिथ का जन्म 
आपको बता दें कि न्यूयॉर्क में  1927 की 16 अगस्त को एन ब्लिथ का जन्म हुआ था और बचपन से ही उन्हें एक्टिंग करने का शौक था। वो बचपना से ही बड़े होकर एक बेहतरीन हीरोइन बनना चाहती थीं। महज 6 साल की उम्र में ही उन्होंने रेडियो पर गाना और कविता सुनाना शुरू कर दिया था।
 
एन ब्लिथ की पर्सनल लाइफ 
अगर उनकी पर्सनल लाइफ देखी जाए तो उन्होंने 1953 में जेम्स मैकनल्टी से शादी की थी और उनके पांच बच्चे हैं। 2007 में ही उनके पति का निधन हो चुका है। 

Anne Blyth passes away
Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677