Connect with us

कोरबा

किराएदार बनकर आए लुटेरों ने लूटपाट की:कोरबा में ब्लेड से हमला कर सोने-चांदी लूटे, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 2 युवकों ने घर में घुसकर लूटपाट की है। साथ ही एक युवक पर ब्लेड से हमला किया है। आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राठौर कॉलोनी का है।

जानकारी के मुताबिक, देवेश सिंह घर पर अकेला था, जबकि उसकी मां इलाज के लिए बाहर गई हुई थीं। इस दौरान दो अज्ञात युवक किराएदार बनने का बहाना बनाकर घर में घुसे और देवेश परब्लेड से हमला कर सोने-चांदी के जेवरात लूटकर भाग निकले।

बड़े भाई को रायपुर से लौटने पर मिली मामले की जानकारी

देवेश के बड़े भाई सौरभ सिंह ने बताया कि रायपुर से लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। लुटेरों ने उनकी मां के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। स्थानीय निवासी भगवती राठौर ने बताया कि घायल युवक ने उन्हें अपने गले पर हमले की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को सूचित किया।

जांच में जुटी फोरेंसिक टीम भी

स्थानीय पार्षद अब्दुल रहमान ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में सीमा क्षेत्र के विवाद के कारण देरी हुई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है। इधर, सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ और न ही कार्रवाई में कोई देरी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

शुक्र है कि अब पहले जैसी नहीं रही परिस्थितयांः किसान पूरण सिंह

Published

on

बदलते हालातों ने बदली किसान पूरण सिंह की किस्मत

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सिरकी में रहने वाले 90 वर्षीय किसान पूरण सिंह आज भी खेती-किसानी में सक्रिय हैं। बचपन से ही खेतों में मेहनत करते हुए उन्होंने अपनी पूरी उम्र इसी परंपरागत कृषि जीवन को समर्पित कर दी। 5 एकड़ जमीन पर खेती करने वाले पूरण सिंह जानते हैं कि सिंचाई साधन न होने के बावजूद धान का उत्पादन करना कितना कठिन काम होता है। वर्षों तक उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में मेहनत कर फसल खड़ी की, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती थी फसल को बेच पाना। वो समय याद करते हुए पूरण सिंह बताते हैं कि पहले उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी। धान बेचने बैलगाड़ियों से केंद्र तक जाना पड़ता था और कई-कई दिनों तक वहीं डेरा डालकर इंतज़ार करना पड़ता था। फसल बेच भी लेते थे तो उचित कीमत नहीं मिल पाती थी, जिससे उनकी मेहनत का पूरा मूल्य उन्हें नहीं मिल पाता था।


लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। पूरण सिंह खुशी के साथ बताते है कि अब टोकन घर बैठे मिल जाता है। उपार्जन केंद्र में पेयजल, बैठने की व्यवस्था, ठहरने की जगह सब कुछ है। किसानों को सम्मान मिला है।
वे कहते हैं कि अब धान का समर्थन मूल्य मिलने के साथ ही अंतर राशि भी सरकार द्वारा दी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए और बकाया बोनस की राशि भी प्रदान की, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
आज 90 वर्ष की उम्र में भी किसान पूरण सिंह अपने अनुभव, मेहनत और बदली हुई व्यवस्था के सहारे खेती को नई ऊर्जा के साथ जारी रखे हुए हैं। उनके अनुसार-“सरकार की नई व्यवस्थाओं ने किसान की जिंदगी आसान कर दी है। अब खेती करना और फसल बेचना दोनों ही पहले से कहीं बेहतर हो गया है।”
यह कहानी सिर्फ पूरण सिंह की नहीं, बल्कि उन सभी किसानों की है जिनके जीवन में राज्य शासन के निर्देश पर बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और योजनाओं ने नई उम्मीदें जगाई हैं।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने दी कोरबा सहित प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने 25 दिसम्बर गुरूवार को क्रिसमस डे के मौके पर कोरबा सहित प्रदेशवासियों को प्रभु ईसा मसीह जयंती पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रभु यीशु मसीह ने समाज को प्रेम, करूणा, क्षमा एवं समानता का संदेश दिया है। उन्हो´ने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने एवं आपसी भाईचारा के साथ रहने की सीख दी है। प्रभु यीशु के संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय रहेंगे। 

Continue Reading

कोरबा

तान नदी पुल के आकस्मिक मरम्मत कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी

Published

on

4.76 करोड़ की अनुमानित लागत से 116 मीटर लंबे और 7.8 मीटर चौड़े पुल की होगी संरचनात्मक मरम्मत

कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के कटघोरा-शिवनगर खंड के अंतर्गत गुरसियाँ में स्थित तान नदी पुल के मरम्मत एवं रखरखाव के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लगभग चार करोड़ 76 लाख रुपए की अनुमानित लागत से 116 मीटर लंबे और 7.8 मीटर चौड़े पुल की संरचनात्मक मरम्मत की जाएगी। पुल पर पूर्ण क्षमता के साथ शीघ्र यातायात सुचारु करने के लिए मरम्मत के कार्य को दो महीने में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए तत्परता से सड़कों और पुलों की मरम्मत सुनिश्चित की जा रही है। तान नदी पुल की स्थिति और यातायात के दबाव को देखते हुए इसे आकस्मिक मरम्मत एवं रखरखाव (Emergent Work) की श्रेणी में रखा गया था। इसके लिए प्राप्त निविदाओं को आज खोल दिया गया है। तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन के बाद जल्दी ही चयनित एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending