Connect with us

छत्तीसगढ़

भिलाई में चुनरी यात्रा में बवाल, 2 समुदाय भिड़े:चाकू, बांस-पाइप, पत्थर से हमला; 6 घायल, 2 का सिर फटा, बुलानी पड़ी एक्स्ट्रा फोर्स

Published

on

दुर्ग-भिलाई,एजेंसी। दुर्ग जिले के भिलाई में निकली माता की चुनरी यात्रा में विवाद हो गया। 2 समुदाय में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच चाकू, बांस, पाइप, पत्थर से हमला हुआ। शनिवार (27 सितंबर) शाम शीतला मंदिर कैंप 2 से यात्रा निकली थी। जानकारी के मुताबिक जब यात्रा शारदा पारा पहुंची तो चटाई पारा के कुछ बच्चों ने गाली-गलौज की, जिसके बाद विवाद सांप्रदायिक झगड़े में बदल गया।

मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। बच्चों से विवाद शुरू हुआ था, इसमें बड़े भी शामिल हो गए। दोनों पक्ष के 6 लोगों को चोट आई है। इनमें 2 लोगों का सिर फट गया। चुनरी यात्रा में शामिल लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमले का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने चुनरी यात्रा में शामिल लोगों पर बांस, पाइप, पत्थर से मारने का आरोप लगाया।

घटना के बाद आधी रात बजरंग दल समेत चुनरी यात्रा के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद फोर्स तैनात करना पड़ा। थाने के चारों तरफ जवानों की तैनाती कर दी गई। जिसके बाद शारदा पारा के रहने वाले साहिल कुरैशी और सोनू कुरैशी को गिरफ्तार किया गया।

मामला इतना बढ़ गया कि आधी रात पुलिस बल तैनात किया गया।

मामला इतना बढ़ गया कि आधी रात पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने मामले में साहिल कुरैशी और सोनू कुरैशी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मामले में साहिल कुरैशी और सोनू कुरैशी को गिरफ्तार किया है।

सोनकर समाज ने चुनरी यात्रा निकाली थी, इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

सोनकर समाज ने चुनरी यात्रा निकाली थी, इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

सोनकर समाज ने निकाली थी चुनरी यात्रा

घटना करीब 8 बजे रात की है। नवरात्र की पंचमी के अवसर पर सोनकर समाज ने चुनरी यात्रा निकाली थी। यात्रा शीतला मंदिर से होते हुए जब गायत्री मंदिर के पास पहुंची। यहां पर पीछे की तरफ बच्चे प्रसाद बांट रहे थे। चुनरी यात्रा आगे निकल चुकी थी।

इस दौरान बच्चों के बीच गाली-गलौज से मामला शुरू हुआ। देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी भी हो गई। इस घटना में मुकेश सोनकर, आकाश सोनकर, कमल सोनकर और उमेश सोनकर को चोट लगी है। मुकेश सोनकर बजरंग दल का प्रदेश महामंत्री है।

कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने किया छावनी थाना का घेराव।

कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने किया छावनी थाना का घेराव।

चुनरी यात्रा पर पत्थरबाजी का आरोप

हिंदू संगठन और चुनरी यात्रा में शामिल के समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि चुनरी यात्रा के दौरान पत्थरबाजी भी की गई है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची। आरोपियों को गिरफ्तार किया और थाने लेकर आ गई।

देर रात छावनी थाने का घेराव

बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम से भिलाई में निकली चुनरी यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थे। जब बाकी पदाधिकारी शारदा पारा पहुंचे तो उस वक्त यहां पर विवाद चल रहा था।

बजरंग दल के सभी पदाधिकारी और समाज के लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर छावनी थाने का घेराव कर दिया। रात के 12.30 बजे तक थाना परिसर में बजरंग दल और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा रही है।

सुरक्षा के मद्देनजर बुलानी पड़ी अतिरिक्त फोर्स

देर रात छावनी थाने में 2 पक्षों के लोग जमा होने लग गए। किसी भी तरह से स्थिति खराब न हो इसको लेकर छावनी थाना के चारों तरफ जवानों की तैनाती कर दी गई। थाना परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

थाना परिसर में सोनकर समाज और बजरंग दल के लोगों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उस क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

थाना परिसर के चारों तरफ पुलिस बल के जवान देर रात तक तैनात रहे।

थाना परिसर के चारों तरफ पुलिस बल के जवान देर रात तक तैनात रहे।

आरोपियों को भी लगी चोट

घटना के दौरान विवाद करने वाले 2 आरोपियों साहिल कुरैशी और सोनू कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों को भी सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। आरोपियों ने बताया कि उनके ऊपर पत्थरों और लाठी से हमला किया गया है।

फिलहाल, पुलिस इस मामले में जिस नाबालिग के साथ विवाद की शुरुआत हुई, उसके बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पतासाजी कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए रात में ही टीम बनाकर रवाना कर दिया गया है।

बजरंग दल ने कहा- यहां बांग्लादेशी घुसपैठिए

बजरंग दल ने इस मामले में कहा कि नवरात्रि को लेकर हमारी ओर से शस्त्रपूजन, कन्या पूजन और चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जैसे हम कार्यक्रम में पहुंचे तो कार्यक्रम में विवाद शुरू हो गया। हमारे महामंत्री को गहरी चोट आई है। खंजर के द्वारा हमला किया गया है।

4 लोग हमला किए हैं। हथियारों के साथ ये तैनात थे। सोनकर समाज की रैली थी। पार्षद गफ्फार कार्यालय के सामने ये घटना हुई है। उनके क्षेत्र में लगातार अपराधियों को संरक्षण मिलता है। हिंदू समाज की रैलियों पर इस तरह की घटनाएं हो रही है।

यहां पर बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं। बाहर के लोग आकर वोट करते हैं। इनका यहां पर मतदाता सूची में नाम तक नहीं है। फर्जी वोटर कार्ड बनाकर यहां पर लोग रह रहे हैं। प्रशासन को घटना की पूरी जानकारी दी गई है और उन पर कार्रवाई की मांग की गई है।

जिन्हें चोट लगी उन्होंने क्या कहा

मुकेश सोनकर : शीतला मंदिर से होते हुए शारदा पारा के बीच कुछ लड़कों द्वारा गाली गलौज और पत्थरबाजी की गई। कुछ लड़के हथियार के साथ आ कर मारना चालू कर दिए। कुछ लोगों को गहरी चोट लगी है। मुझे भी चोटें आई हैं। अभी पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, 3 लोग अभी भी बाहर हैं।

उमेश सोनकर : चुनरी यात्रा शीतला मंदिर से होते हुए गायत्री मंदिर के पास आई। वहां पर के लड़के गाली-गलौज करने लग गए। वहां पर मौजूद लड़कों ने मना किया। लेकिन उन्होंने विवाद करने के बाद पथराव भी किया। इसके बाद 2 लड़के चाकू लेकर आए और मारने लगे। जिसमें मुझे और मोहल्ले के अन्य लड़कों को भी चोट लगी है।

कमल सोनकर: हर साल की तरह इस साल भी हमने चुनरी यात्रा निकाली थी। शीतला माता की हमारी चुनरी है। हम चुनरी हर साल माता रानी को चढ़ाते हैं। कुछ अज्ञात लड़कों और बच्चों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गया। बाद में विवाद बढ़ गया और कुछ लड़के खंजर निकाल कर मारना शुरू कर दिए। मैंने कहा भाई मत करो, लेकिन मुझे भी मार दिए। वहां पर अज्ञात कई लोग थे। लेकिन खंजर केवल एक लड़के ने ही निकाला था।

बच्चों की लड़ाई में शामिल हुए बड़े लोग, करेंगे सख्त कार्रवाई

सीएसपी हेमप्रकाश नायक ने कहा कि गायत्री मंदिर के पास जब यात्रा पहुंची तो पीछे बच्चे लोग प्रसाद बांट रहे थे। बच्चों-बच्चों में लड़ाई हुआ। इसमें कुछ बड़े लोग आ गए। लोग आपस में एक दूसरे को नहीं पहचानते थे। लोगों को लगा की लड़ाई झगड़ा हो रहा है तो इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई।

इस दौरान एक सोनू नाम का लड़का है, उसके बड़े भाई के साथ विवाद हो रहा था तो वो चाकू लेकर आ गया। उसने वहां चाकू चलाया। सोनू कुरैशी और साहिल कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।

महिलाएं चुनरी यात्रा में शामिल थे। इस तरह की घटनाओं की वजह से वे भी नाराज थीं। अपने लोगों के साथ जब इस तरह की घटनाएं होती है तो आक्रोश होना स्वाभाविक है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल  तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

Published

on

भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने हेतु किया गया आग्रह

कोरबा। ग्रीष्म कालीन मौसम प्रारंभ होने पर तथा अधिक गर्मी पड़ने से शुष्क वातावरण में लू (तापाघात) की संभावना अधिक होती है। जो घातक या जानलेवा हो सकती है। जिले में बढ़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार मौसम परिवर्तन के बाद तेज धूप एवं गर्मी प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण लू लगने की संभावना बढ़ गई है। सूर्य की तेज गर्मी के दुष्प्रभाव से शरीर के तापमान में विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे शरीर में पानी और खनिज लवण नमक की कमी हो जाती है इसे लू लगना या हीट-स्ट्रोक कहा जाता है। वर्तमान में घर से बाहर जाकर ऑफिस वर्क करने वाले, खेती कार्य मे लगे आमजन तथा बाजार में खरीददारी आदि कार्य करने वाले व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी एवं पेय पदार्थो का सेवन नहीं कर पाते हैं। इस कारण वे निर्जलीकरण के शिकार हो जाते हैं, जिसका समय पर उपचार ना मिलने के कारण मरीज की हालत गंभीर हो जाती है।

लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय –
आम लोगों के द्वारा आवश्यक उपाय अपनाकर लू (तापाघात ) से बचाव किया जा सकता है। जिसके अंतर्गत गर्मी के दिनों में हमेशा घर से बाहर जाते समय सफेद, सूती या हल्के रंग के कपड़े पहनना, भोजन करके तथा पानी पीकर ही घर से बाहर निकलना, घर से बाहर जाते समय गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर को कपड़े/ गमछे से ढककर ही निकलना, छतरी एवं रंगीन चश्मे का प्रयोग करना,  गर्मी के दिनों में अधिक मात्रा में पानी पिना तथा ज्यादातर पेय पदार्थों का सेवन करना सहित अन्य उपाय अपना सकते है। इसी प्रकार बाहर जाते समय पानी साथ रखें, धूप में बेवजह बाहर जाने से बचें, बच्चों बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, साथ ही उन्हें समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करें एवं सुपाच्य भोजन एवं तरल पदार्थों का सेवन कराएं। गर्मी के दिनों में तीव्र धूप को घर के अंदर आने से रोकें तथा जहाँ तक संभव हो अधिक से अधिक समय तक धूप में रहकर व्यायाम तथा मेहनत का काम ना करें, धूप में नंगे पांव ना चलें। इन सावधानियों को अपनाकर स्वयं को लू (तापघात) से बचा जा सकता है।

लू (तापाघात) के लक्षण-

लू का शिकार होने पर व्यक्ति में सिर दर्द, बुखार, उल्टी एवं अत्यधिक पसीना आना, बेहोशी, चक्कर आना, सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज होना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन तथा त्वचा लाल एवं सूखी होना जैसे अन्य लक्षण शामिल है।

लू से बचाव हेतु प्राथमिकी उपचार –

लू (तापाघात) होने पर रोगी को छायादार स्थान पर कपड़े गीले कर लिटायें एवं हवा करें। रोगी को बेहोशी की स्थिती में कोई भी भोज्य/पेय पदार्थ का सेवन नहीं कराएं एवं उसे तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएं। रोगी के होश में आने की स्थिति में उसे ठंडे पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का पना आदि पेय पदार्थों का सेवन कराएं। रोगी के शरीर के तापमान को कम करने के लिए उसके शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियाँ रखें, प्रभावित व्यक्ति को शीघ्र ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए ले जाए।
सीएमएचओ ने बताया कि जिले के मेडिकल कॉलेज, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में लू (तापघात) से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां एवं ओ. आर. एस. की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर श्री दुदावत तथा सीएमएचओ ने जिले के नागरिकों से गर्मी के मौसम में लू (तापाघात) से बचाव हेतु आवश्यक उपाय को अपनाने का आग्रह किया है। जिससे स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677