Connect with us

कोरबा

एसईसीएल असीम संभावनाओं की कम्पनी : डा. प्रेम सागर मिश्रा

Published

on

एसईसीएल मे 39 वाँ स्थापना दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया

गेवरा क्षेत्र को उत्कृष्ट शील्ड

कोरबा/ बिलासपुर। एसईसीएल प्रशासनिक भवन प्रांगण में दिनांक 25.11.2023 को 39वाँ स्थापना दिवस अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, मुख्य सतर्कता अधिकारी जयंत कुमार खमारी, पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक आर.बी. माथुर,व्ही.के. सहगल, एम.पी. दीक्षित, पूर्व निदेशक तकनीकी संचालन एन.के. सिंह, सीएल श्रीवास्तव, पूर्व निदेशक (कार्मिक) के.के. श्रीवास्तव, टी. विनायक राव पूर्व आईएफएस, एसईसीएल संचालन समिति के सुजीत कुमार सिंह (बीएमएस), गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमएसी), वी.एम. मनोहर (सीटू), ए. के. पाण्डेय (सीएमओएआई) के विशिष्ट आतिथ्य, एसईसीएल कल्याण बोर्ड, एसईसीएल सुरक्षा समिति, सिस्टा, कौंसिल एवं ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए अधिकारी-कर्मचारीगण, विभिन्न विभागाध्यक्षों व स्थानीय अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में एसईसीएल का 39वॉं स्थापना दिवस सोल्लास मनाया गया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा एसईसीएल असीम संभावनाओं की कम्पनी है तथा इसकी विकास यात्रा में भूतपूर्व खनन मनीषीयों एवं भूतपूर्व नेतृत्व शक्तियों व कर्मवीरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 38 वर्षों में एसईसीएल ने उत्पादन में 500 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें इसी प्रकार टीम भावना से मिलकर कार्य करना है। निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना परियोजना एस.एन. कापरी ने कम्पनी के इस वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें पुन: प्रगति पथ पर आगे बढऩे के लिए प्रेरणा लेने का दिन है। निदेशक कार्मिक देबाशीष आचार्या ने सीएसआर व भूमि अधिग्रहण के प्रकरणों में कम्पनी की सफलता का उल्लेख करते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी। मुख्य सतर्कता अधिकारी जयंत कुमार खामारी ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दी। यहॉं के अधिकारी-कर्मचारी, श्रमसंघ प्रतिनिधिगण एकजुटता से दिए गए निर्धारित लक्ष्य को अवश्य ही हासिल कर लेंगे। उन्होंने अपने उद्बोधन में भविष्य की कार्ययोजनाओं पर सविस्तार प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक आर.बी. माथुर, व्ही.के. सहगल, एम.पी. दीक्षित, पूर्व निदेशक तकनीकी संचालन एन.के. सिंह, सीएल श्रीवास्तव, पूर्व निदेशक (कार्मिक) के.के. श्रीवास्तव ने कहा कि प्रारंभ से ही एसईसीएल की गौरवमयी उपलब्धियॉं रही हैं। एसईसीएल कम्पनी एवं उसके अधिकारी-कर्मचारी सभी की मेहनत और लगन से दिन-प्रतिदिन प्रगति की ओर अग्रसर होते रहें यही कामना है । अंत में उन्होंने इस आयोजन पर आमंत्रण के लिए प्रबंधन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एसईसीएल संचालन समिति के सुजीत कुमार सिंह (बीएमएस), गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमएसी), वी.एम. मनोहर (सीटू), ए. के. पाण्डेय (सीएमओएआई) ने कहा कि एसईसीएल स्थापना दिवस के अवसर पर हम यहॉं उपस्थित हुए हैं, आज कम्पनी जिस शिखर पर है उसमें एसईसीएल के अगुवा डॉ. प्रेम सागर मिश्रा एवं निदेशक मण्डल एवं मेहनतकश मजदूर भाइयों का श्रम है जिन्हें शत्-शत् नमन करते हैं। कार्यक्र्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं समस्त मंचस्थ अतिथियों द्वारा दीप-प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों व मंचस्थ अतिथियों, एसईसीएल संचालन समिति, कल्याण समिति, सुरक्षा समिति, सिस्टा, कौंसिल एवं ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शाल, श्रीफल व पुष्पहार से आत्मीय सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण में विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध विचारक व लेखक एवं पूर्व सीईओ प्राक्टर एण्ड गेम्बल गुरूचरण दास ने समारोह में उपस्थित सभी जनों के समक्ष मोटिवेशनल टाक दिया जिसमें उन्होंने मैनेजमेंट के अपने अनुभवों को साझा किया जिससे उपस्थितजन मंत्रमुग्ध हुए। इसके पूर्व मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने साथी निदेशकगणों, विशिष्ट अतिथियों, विभिन्न विभागाध्यक्षो, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वज फहराया एवं शहीद स्मारक, भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की स्थापित प्रतिमा एवं खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। स्वागत उद्बोधन महाप्रबंधक (विक्रय-विपणन) सीबी सिंह ने दिया, अंत में उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण) आरपी सिंह ने दिया। कार्यक्रम में सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व जाकिर हुसैन मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) ने निभाया ।

श्रमवीर पुरस्कृत हुए

एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में दिनांक 25.11.2023 को एसईसीएल स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम सागर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, मुख्य सतर्कता अधिकारी जयंत कुमार खमारी के विशिष्ट आतिथ्य, पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक आर.बी. माथुर,व्ही.के. सहगल, एम.पी. दीक्षित, पूर्व निदेशक तकनीकी संचालन एन.के. सिंह, सीएल श्रीवास्तव, पूर्व निदेशक (कार्मिक) के.के. श्रीवास्तव, एसईसीएल संचालन समिति के नाथूलाल पाण्डे (एचएमएस), हरिद्वार सिंह (एटक), मजरूल हक अंसारी (बीएमएस), गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमएसी), वी.एम. मनोहर (सीटू), ए. के. पाण्डेय (सीएमओएआई) के करकमलों से निम्न श्रमवीरों को पुरस्कृत किया गया। ओव्हरआल परफारमेन्स आफ एरिया-प्रथम-रायगढ़ एरिया, द्वितीय-सोहागपुर एरिया, तृतीय-हसदेव एरिया रहा । ओव्हरआल परफारमेन्स आफ ओपनकास्ट माईन-प्रथम-बरौद ओसी, द्वितीय-जामपाली ओसी, तृतीय-आमगांव ओसी रहा। ओव्हरआल परफारमेन्स ऑफ अण्डरग्राउण्ड माईन-प्रथम-रानीअटारी यूजी चिरमिरी एरिया, द्वितीय-विजय वेस्ट यूजी चिरमिरी एरिया, तृतीय-खैरहा यूजी सोहागपुर एरिया रहा। अण्डरग्राऊण्ड माईन-बेस्ट एसडीएल आपरेटर-प्रथम-बजरंग प्रसाद बल्गी यूजी कोरबा, द्वितीय-चरन सिंह उमरिया यूजी जोहिला, तृतीय-मैनेजर राम कटकोना 1/2 यूजी बैकुण्ठपुर रहे। बेस्ट एलएचडी आपरेटर-प्रथम-राजनाथ कुरासिया यूजी चिरमिरी, द्वितीय-निर्मल दास झिलमिली यूजी बैकुण्ठपुर, तृतीय-राजकुमार झिलमिली यूजी बैकुण्ठपुर रहे। बेस्ट ड्रिलर-प्रथम-सुनिल हल्दीबाड़ी यूजी हसदेव, द्वितीय-करिमन भटगांव यूजी भटगांव, तृतीय-शिवशंकर दामिनी यूजी सोहागपुर रहे। बेस्ट यू.डी.एम. आपरेटर-प्रथम-रामभवन बगदेवा यूजी कोरबा, द्वितीय-चैतू भद्रा यूजी जमुना-कोतमा, तृतीय जुगेश भटगांव यूजी भटगांव रहे। बेस्ट अण्डरग्राउण्ड वर्कर-प्रथम-रामनाथ बरतराई यूजी जमुना-कोतमा, द्वितीय-मुन्ना सिंह पाली यूजी जोहिला, तृतीय-गुण्डीचा कुरजा यूजी हसदेव रहे। ओपनकास्ट माईन-बेस्ट शावेल आपरेटर-प्रथम-मुन्ना राम साहू गेवरा ओसी गेवरा, द्वितीय-नीरज मिश्रा दीपका ओसी दीपका, तृतीय ओपी मिश्रा अमलाई ओसी सोहागपुर रहे। बेस्ट डम्पर आपरेटर-प्रथम-जीतन राम दीपका ओसी दीपका, द्वितीय-शैलेन्द्र अमलाई ओसी सोहागपुर, तृतीय-सुरेश कुमार कौशिक कुसमुण्डा ओसी कुसमुण्डा रहे। बेस्ट ड्रेगलाईन आपरेटर-प्रथम-रामलाल पटेल चिरमिरी ओसी चिरमिरी, द्वितीय-दारा सिंह चिरमिरी ओसी चिरमिरी रहे। बेस्ट ड्रिल आपरेटर-प्रथम-रवि अग्रवाल कंचन ओसी जोहिला, द्वितीय-विनोद कुमार सर्खवड़े गेवरा ओसी गेवरा, तृतीय-लिम्बेश्वर प्रसार साहू दीपका ओसी दीपका रहे। बेस्ट डोजर ऑपरेटर-प्रथम-प्रताप सिंह कुसमुण्डा ओसी कुसमुण्डा, द्वितीय-बिरबल छाल ओसी रायगढ़, तृतीय पुनीराम मानिकपुर ओसी कोरबा रहे। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों के करकमलों से विभिन्न वर्गों में 30 कर्मियों को उत्कृष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया साथ ही भारत सरकार के विशेष अभियान 3.0 में उल्लेखनीय योगदान के लिए गेवरा क्षेत्र, जमुना कोतमा क्षेत्र एवं मुख्यालय के जनसंपर्क विभाग को भी पुरस्कृत किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का उद्देश्य कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से पर्यावरण प्रदूषण रोकना है – सीईओ

Published

on

जिला पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर हुई कार्यशाला

कोरबा। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 27 जनवरी 2026 को अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026, वर्ष 2016 के पुराने नियमों का स्थान लेंगे। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण को रोकना तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उक्त बातें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग ने बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 संबंधी कार्यशाला में कही।

सीईओ श्री नाग ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार यह नियम 01 अप्रैल 2026 से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे देश में लागू हो चुका है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर इन नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कचरे का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निपटान हो सके। इसके लिए ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रहण शुल्क, शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक प्रावधान भी सुनिश्चित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ग्राम एवं जनपद स्तर पर उत्पन्न होने वाले कचरे की रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिवस में तैयार कर प्रस्तुत करनी होगी। राज्य शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु जून माह तक जिले की 25 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

श्री नाग ने कहा कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन अपनाएं तथा कचरे के पृथक्करण के लिए नीले, हरे, लाल एवं पीले रंग के डस्टबिन का उपयोग करें, ताकि विभिन्न प्रकार के कचरे का पृथक-पृथक निपटान किया जा सके।

कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के श्री दीप सरकार द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के उद्देश्य, महत्वपूर्ण विशेषताओं एवं मुख्य प्रावधानों की जानकारी पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से दी गई।

कार्यक्रम में लेखा अधिकारी श्री राजेंद्र यादव, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती इंदिरा भगत, श्रीमती अमिता साहू, जनपद पंचायतों के सीईओ, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अधिकारी-कर्मचारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु अशोक मोदी सहित 13 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल इंदौर रवाना

Published

on

कोरबा। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ संगठन के प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, जयदेव सिंघल, महेन्द्र सक्सेरिया, आशीष सक्सेरिया एवं डाॅ. अनिता मोहनलाल सहित अन्य पदाधिकारी आज इंदौर के लिए रवाना हो गए।

विदित हो कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 30 एवं 31 मई 2026 को इंदौर में आयोजित है। इस अधिवेशन में संगठन के देशभर के प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित होंगे।
अधिवेशन में उपस्थित पदाधिकारीगणों के द्वारा राष्ट्रहित एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की जायेगी। साथ ही समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक समरसता एवं राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे एवं संगठन की सदस्यता को बढ़ाने एवं इसको 1 करोड तक पहुॅचाने का लक्ष्य रखा जायेगा जिस पर कार्य करने पर भी विचार किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के सानिध्य में तथा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
अशोक मोदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के कार्यक्रम सराहनीय रहे हैं तथा सामाजिक सेवा, धार्मिक सेवा, व्यापार एवं उद्योग में छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज की बड़ी भूमिका रही है और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जो ठोस निर्णय लिए जाएंगे, उसे छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा दीपका में उपचुनाव, हाईकोर्ट पहुंचा मामला, क्या पावर का हुआ गलत इस्तेमाल

Published

on

प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने मनमाना नियम थोपने का आरोप

हाईकोर्ट के निर्णय पर टिकी शोभा तिग्गा की उम्मीदें

बिलासपुर//कोरबा। कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद दीपका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में हो रहे उपचुनाव को लेकर मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है इस उपचुनाव में भाग लेने की इच्छुक अभ्यर्थी का नामांकन पत्र मनमाना नियम थोप कर लेने से अस्वीकार कर कर दिया गया इससे क्षुब्ध हो कर शोभा तिग्ग ने उच्च न्यायालय की शरण ली है अपने अधिवक्ता अंशुल तिवारी के माध्यम से याचिका दायर कर राहत देने की गुहार लगाई है इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के साचिव/कमिश्नर, रायपुर, जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपका व रिटर्निंग ऑफिसर, वार्ड नंबर 15 को प्रतिवादी बनाया गया है ।

याचिकाकर्ता शोभा तिग्गा वार्ड 15 दीपका की निवासी है, उसने दीपका के वार्ड नंबर 15 के काउंसलर/पार्षद के पद के लिए उसकी उम्मीदवारी में रुकावट डालने के लिए नगर पालिका अधिकारियों की मनमानी कार्रवाई को चुनौती दी है। 11.05.2026 के इलेक्शन नोटिफिकेशन के मुताबिक वह पालिका चुनाव लड़ना चाहती थी और उसने कानून के मुताबिक अपने नामांकन पत्र तैयार किए थे। इलेक्शन शेड्यूल में नॉमिनेशन पेपर फाइल करने की आखिरी तारीख 18.05.2026 तय की गई थी, जिसमें 01.06.2026 को पोलिंग और 04.06.2026 को काउंटिंग तय है ।

दुकान का एनओसी मांगा गया,इसी पर सवाल

शोभा तिग्गा ने हाईकोर्ट को बताया कि उसने पहले साल 2021 में नगर पालिका दीपका के अंतर्गत चौपाटी में दुकान नंबर 06 चलाने के लिए एक एग्रीमेंट किया था और उसी साल उस दुकान से जुड़े सभी ड्यूज़ (बकाया) भी क्लियर कर दिए थे लेकिन जब उसने 18 मई 2026 को अपना नॉमिनेशन पेपर जमा करने के लिए ऑफिस गई तो चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर ने एक विवादित लेटर जारी किया जिसमें उसे उस दुकान के संबंध में म्युनिसिपल काउंसिल से एक NOC या पंचनामा पेश करने का निर्देश दिया गया था इसके तुरंत बाद 18 मई को ही शोभा तिग्गा ने एक रिक्वेस्ट दी जिसमें उसी ऑफिस से NOC जारी करने की मांग की गई क्योंकि CMO खुद ही वह अथॉरिटी थे जो ऐसे NOC पर ज़ोर दे रहे थे और किसी भी बकाया का स्टेटस साफ़ करने और NOC जारी करने के लिए भी वही अथॉरिटी थे याचिकाकर्ता ने कहा है कि ऐसे डॉक्यूमेंट पर ज़ोर देना पूरी तरह से मनमाना था और किसी भी कानूनी नियम से सपोर्टेड नहीं था पिटीशनर का कहना है कि 2021 के बाद से उसके खिलाफ कभी कोर्ड बकाया नोटिस डिमांड या रिकवरी की कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।

न्याय सिद्धान्तों का उल्लंघन

पिटीशनर शोभा तिग्गा का कहना है कि विवादित कार्रवाई गैर-कानूनी मनमाना और नेचुरल जस्टिस के सिद्धांतों का उल्लंघन है क्योंकि रेस्पोंडेंट्स ने नॉमिनेशन पेपर स्वीकार करने के लिए एक गैर-कानूनी शर्त लगाने की कोशिश की है यह खास तौर पर कहा गया है कि पिटीशनर छत्तीसगढ़ म्युनिसिपैलिटीज एक्ट 1961 के सेक्शन 35 के तहत किसी भी तरह की डिसक्वालिफिकेशन के दायरे में नहीं आती है क्योंकि उसके खिलाफ कोई मौजूदा म्युनिसिपल बकाया नहीं है और डिसक्वालिफिकेशन लिए कानूनी शर्तें नहीं हैं रेस्पोंडेंट बिना इजाज़त NOC की ज़रूरत पर ज़ोर देकर कानूनी तौर पर अयोग्य ठहराए जाने का दायरा नहीं बढ़ा सकते। पिटीशनर ने 18.05.2026 के विवादित लेटर को रद्द करने और रेस्पोंडेंट को यह निर्देश देने की मांग की है कि वे कानून के तहत तय नहीं किए गए किसी भी डॉक्यूमेंट पर ज़ोर दिए बिना उसका नॉमिनेशन पेपर स्वीकार करें और प्रोसेस करें ।

मनमानी, बेमतलब और पावर का गलत इस्तेमाल

शोभा तिग्गा ने याचिका में कहा है कि यह पूरी प्रक्रिया मनमानी बेमतलब और सही प्रक्रिया की बुनियादी ज़रूरतों के खिलाफ है उसको ऐसा कोई कानूनी नियम नहीं दिखाया गया जिसके तहत काउंसिलर/पार्षद के ऑफिस के लिए नॉमिनेशन स्वीकार करने की शर्त के तौर पर नगर निगम से पहले किराए पर ली गई दुकान के संबंध में कोई NOC जमा करने की ज़रूरत हो शोभा का कहना है कि जिस लेटर पर सवाल उठाया गया है वह उसे उसका नॉमिनेशन पेपर दाखिल करने से रोकने का एक साफ तरीका है जिससे चुनाव लड़ने के उसके डेमोक्रेटिक (लोकतांत्रिक) अधिकार को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है आरोप है कि यह सब जानबूझकर रुकावट डालने के मतलब में गलत इरादे से की गई है भले ही किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई निजी गलत इरादे न बताए गए हों बार-बार कहने के बावजूद नॉमिनेशन स्टेज पर एक गैर-कानूनी डॉक्यूमेंट पर ज़ोर देना, पावर का मनमाना इस्तेमाल दिखाता है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677