Connect with us

कोरबा

एसईसीएल ने शुरू किया ‘स्वच्छोत्सव 2025’, ई-वेस्ट प्रबंधन और शून्य अपशिष्ट उत्सव पर विशेष जोर

Published

on

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने इस वर्ष “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” की शुरुआत ‘स्वच्छोत्सव: स्वच्छ और हरित उत्सव, शून्य-अपशिष्ट’ थीम के साथ की है।

इस बार अभियान का मुख्य फोकस कचरा प्रबंधन और ई-वेस्ट के संग्रह एवं रीसाइक्लिंग पर रखा गया है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक स्पेशल कैंपेन 5.0 की तैयारी चरण के रूप में चलेगा।

अभियान का शुभारंभ एसईसीएल मुख्यालय और सभी परिचालन क्षेत्रों में स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया।

बिलासपुर मुख्यालय में स्वच्छता संदेश देने और कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए आकर्षक रंगोली भी बनाई गई।

इस वर्ष एसईसीएल ने विशेष रूप से ई-वेस्ट प्रबंधन को केंद्र में रखा है और इसके लिए संग्रह एवं रीसाइक्लिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही कपड़े के बैनर प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे, जागरूकता कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे, स्वच्छता प्रतियोगिताएँ होंगी, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण होगा तथा सफाई मित्रों का सम्मान भी किया जाएगा।

स्पेशल कैंपेन 5.0 का क्रियान्वयन चरण 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य स्वच्छता प्रथाओं को संस्थागत रूप देना, सतत विकास को मजबूत करना और सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्यों को कम करना है।

पिछले वर्ष स्पेशल कैंपेन 4.0 के दौरान एसईसीएल ने लक्ष्यों से अधिक उपलब्धियां हासिल कर कोल इंडिया की सहायक कंपनियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। साफ-सफाई, कबाड़ निपटान और स्थान प्रबंधन में रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ कंपनी ने मीडिया कवरेज में भी सबसे आगे रहकर अधिकतम सोशल मीडिया सहभागिता हासिल की थी।

स्वच्छोत्सव 2025 के माध्यम से एसईसीएल अब राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन को गति देने के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सड़क पर दुकान सजाने वालों को प्रशासन ने हटवाया

Published

on

कोरबा/छुरीकला। नगर पंचायत छुरी बस स्टैंड की मुख्य सड़क पर दुकान लगाकर सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुख्य नगरपालिका अधिकारी दीपांकर यादव, पुलिस प्रशासन और पंचायत टीम ने सड़क को कब्जामुक्त कराया।

नगर की मुख्य सड़क पर ठेला-गुमटी लगाने व सड़क तक सामान फैलाने से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही थी। मुख्य सड़क होने से बड़े वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क पर दुकान लगाने से यातायात बाधित होता है। दुकान के सामान फैलाने से पैदल चलने व छोटे वाहन चालकों को वाहन खड़े करने में असुविधा होती है। सीएमओ यादव हिदायत दी है कि आगे ऐसा करने पर उनका सामान जब्त कर कार्यवाही की जाएगी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने दुकानदारों से नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यथित बनाने में प्रशासन की मदद करने कहा।

Continue Reading

कोरबा

लिटियाखार में चलाया गांव चलो-बस्ती चलो अभियान

Published

on

कोरबा/गेवरा-दीपका। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत दीपका मंडल के ग्राम पंचायत लिटियाखार के बिरसा मुंडा शक्ति केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर आमजन से संपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने हितग्राहियों से मुलाकात कर उनका सम्मान भी किया। राजपूत ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही जनप्रतिनिधियों के लिए ऊर्जा का स्रोत है, जो उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जाकर कार्यकर्ताओं ने लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। अभियान के तहत योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Continue Reading

कोरबा

प्रगति नगर दीक्षा महिला समिति ने शुरू की प्याऊ सेवा

Published

on

कोरबा/गेवरा/दीपका। भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकार निभाते हुए दीक्षा महिला समिति दीपका इकाई ने प्रगतिनगर में दो प्याऊ जल सेवा केंद्र की शुरुआत की है। भारतीय स्टेट बैंक परिसर व व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स परिसर में आम लोगों एवं राहगीरों के लिए इस सेवा का शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को गर्मी में राहत मिलेगी।

समिति की यह पहल एसईसीएल के श्रद्धा महिला मंडल के सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर की गई है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बैंकिंग एवं अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। समिति ने भीषण गर्मी को देखते हुए पेड़ों पर मिट्टी के बर्तनों में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था की है।

वहीं पशुओं के लिए भी एक स्थान पर जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को गुड़-चना, फल, जलजीरा, आम पना, गुलाब शरबत, लस्सी और नींबू पानी का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और समिति के इस प्रयास की सराहना की। समिति की अध्यक्ष रंभा मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से स्वच्छ, ठंडा और निर्मल पेयजल की व्यवस्था की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677