Connect with us

कोरबा

भ्रष्ट सचिव मोहन कौशिक के समर्थन में जिला पंचायत पहुंचा सचिव संघ

Published

on

पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर तानाखार से मोहन कौशिक को हटाया जिपं सीईओ ने
तानाखार से हमेशा गायब रहने वाले सचिव के कारण ग्रामीण थे परेशान, विकास कार्य था ठप्प
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा।
बीते माह जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के नेतृत्व में सरपंच सहित पंचायत प्रतिनिधि कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तानाखार से हमेशा गायब रहने वाले सचिव मोहन कौशिक को हटाने की मांग की थी। कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने मोहन कौशिक को तानाखार से हटाकर दम्हामुड़ा कर दिया है। स्थानांतरण की जानकारी होते ही मोहन कौशिक जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के पास गुहार लगाने पहुंचा, लेकिन कौशिक की हरकत और पंचायत से आए दिन गायब होने के कारण डॉ. पवन ने उसे कोई सहयोग न कर पाने की बात कही। भ्रष्ट और तानाशाह सचिव को बचाने सचिव संघ भी आज सामने आया और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा।
भ्रष्ट सचिव लगा रहे हैं पोड़ी-उपरोड़ा सीईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप


मोहन कौशिक पाली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में रहते 34 लाख रूपए का गबन किया था और सरपंच के साथ मिलकर गांव को जमकर लूटा। एफआईआर भी दर्ज हुई और 5 बार स्थाई वारंट जारी हुआ, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था और मामला कोर्ट में चल दिया। महीनों बाद उसने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर चल रहा है। कोर्ट में मामला अभी भी लंबित है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि भ्रष्ट सचिव पोड़ी-उपरोड़ा सीईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है। ज्ञापन में जो लिखा है, उसके मुताबिक जो भ्रष्ट सचिव अपने सीईओ पर आरोप लगा सकता है, वह ग्रामीणों के साथ किस तरह व्यवहार करता होगा, यह सभी समझ सकते हैं।
सचिव संघ ने कहा-एक माह में एक सचिव का हो रहा ट्रांसफर, हम सबका एक साथ करें ट्रांसफर
सचिव संघ के अध्यक्ष ने पत्रकारों को बाईट देते हुए कहा कि जिला पंचायत द्वारा एक माह में एक सचिव का ट्रांसफर किया जा रहा है, उसमें भी न शिकायत है और न ही कोई जांच आदेश। सचिव संघ के अध्यक्ष को यह भी पता नहीं कि सचिव मोहन कौशिक महीने में कहीं एक बार तानाखार पहुंच गया तो बहुत बड़ी बात। सचिव संघ के अध्यक्ष को यह भी पता नहीं कि मोहन कौशिक के खिलाफ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के नेतृत्व में सरपंच सहित पंचायत प्रतिनिधि कलेक्टर से शिकायत किए थे, जिसके कारण जिला पंचायत सीईओ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मोहन कौशिक को तानाखार से हटाकर दम्हामुड़ा भेजा है।
65 किलोमीटर दूर रहता है सचिव मोहन कौशिक
तानाखार में पदस्थ रहते हुए मोहन कौशिक ग्राम पंचायत सचिव निवास में न रहकर अपने गृह ग्राम 65 किलोमीटर दूर कथरीमाल से आना-जाना करता है और महीने में एक या दो बार तानाखार पहुंचता है।
जिला पंचायत सीईओ को गुमराह कर रहा सचिव संघ
जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग को जिला सचिव संघ ने जो ज्ञापन सौंपा है, उसमें सचिव मोहन कौशिक को ईमानदारीपूर्वक अपने कर्त्तव्य निर्वहन की बात कही गई है, जबकि मोहन कौशिक सिर्फ महीने में एक या दो बार तानाखार पहुंच रहा था, जिसके कारण पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे थे और ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। सचिव संघ जिला पंचायत सीईओ को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
34 लाख की निकली थी रिकव्हरी, महीनों से था फरार
जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में रहते सचिव मोहन कौशिक ने तत्समय की सरपंच के साथ मिलकर 34 लाख का गबन किया था और एसडीएम ने रिकव्हरी नोटिस जारी किया था। एफआईआर दर्ज भी हुई थी, 5 बार स्थायी वारंट जारी हुआ और मोहन कौशिक महीनों से फरार था और बाद में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत स्टे ले आया।
34 लाख गबन के आरोप की फिर जांच

????? ??? ??????
????? ??? ??????


पोड़ी सचिव रहते मोहन कौशिक एवं सरपंच मालती राज द्वारा मिलीभगत कर 34 लाख के गबन की जांच फिर खुल गई है और जांच टीम का गठन भी कर दिया गया है। एसडीएम कार्यालय में मामला अब भी विचाराधीन है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 23जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्यों राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों और मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है।

कोरबा प्रेस क्लब ने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को मिला अनेकों सम्मान

Published

on

बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में आयोजित हुआ भव्य समारोह
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी अवॉर्ड सेरेमनी सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पीएमजेएफ विजय अग्रवाल ने बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3233सी के सभी क्लबों ने भाग लिया, जिसमें लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को समाज सेवा, जनकल्याण, एवं उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी गतिविधियों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मिला सम्मान

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के संस्थापक क्लब एडवाजर पीएमजीएफ डॉ राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल द्वारा आउटस्टैंडिंग क्लब डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को प्रदान किया गया।

बेस्ट जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल आटो सेन्टर को, आउटस्टैंडिंग क्लब अध्यक्ष अवॉर्ड लायंस सुरेंद्र कुमार डनसेना, कैबिनेट मेम्बर सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड लायंस मनोज कुमार गुप्ता एवं वुमेंस लायंस मेंबरशिप ग्रोथ के लिए लायंस श्रीमती विनीता गुप्ता को सम्मानित किया गया।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी बधाई

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के एडवाइजर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्लब को अवार्ड मिलने पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान टीम की संयुक्त गतिविधियों के कारण मिला। हम आने वाले सत्र में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे और मुझे आशा है कि नए अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल और उनकी टीम लायनवाद को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रयास करेगी।

Continue Reading

कोरबा

झेरिया यादव समाज की कमान अब सैलाना यादव के हाथों में, रायपुर में हुई घोषणा, बधाई देने वालों का उमड़ा जनसैलाब

Published

on

कोरबा। झेरिया यादव समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। रायपुर में आयोजित समाज के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सैलाना-बाबूलाल यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति मे झेरिया यादव समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

दीपका (जिला कोरबा) निवासी सैलाना-बाबूलाल यादव की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे कोरबा जिले सहित प्रदेशभर के समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लग गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झेरिया यादव समाज नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ेगा।इनके पिता श्री रोहित कुमार यादव लवसरा शक्ति मे शिक्षक तथा पति एस ई सी एल मे कर्मचारी रहें है।

समाजजनों ने कहा कि सैलाना-बाबूलाल यादव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं तथा समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

समाज के वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सैलाना-बाबूलाल यादव समाज को नई दिशा देंगे, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेशभर के समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैलाना-बाबूलाल यादव को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677