कोरबा
साहब मुझे न्याय चाहिए’: बच्चों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची महिला, बोली- पति ने घर से निकाला, सामान भी छीन लिया
कोरबा। एक पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को किराये के मकान से बेदखल कर दिया। आरोप है कि पति ने पत्नी का सामान भी छीन लिया। परेशान महिला चार बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
भदरापारा बालको नगर क्षेत्र की संतोषी महंत ने अपने चार बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय दिलाने की मांग की। वह किसी और से नहीं बल्कि अपने पति से परेशान हैं। हरतालिका तीज से ठीक पहले पति ने उसे किराए के घर से भी बेघर कर दिया और उसका सामान छीन लिया। वह आए दिन शराब पीने के लिए रुपये मांगता है। पीड़ित संतोषी ने कहा कि उसको उसका सामान वापस चाहिए, ताकि वह बच्चों के साथ गुजर बसर कर सके।
संतोषी ने बताया कि वह रोजी मजदूरी करती है और चार बच्चों का भरण पोषण करती है। उसके पति उसके साथ मारपीट करते हैं। शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता है। नहीं देने पर सरेआम जमकर पिटाई करता है, जिससे वह परेशान है। पिछले चार माह से पति से अलग बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहती है। गुरुवार की रात किराये वाले घर पर पहुंचा और तमाशा करने लगा। घर से भी सामान सहित बाहर निकाल दिया। रात भर अपने बच्चों को लेकर बस स्टैंड पर खुले में बिताने को मजबूर हो गई। बिना खाए पिए रात गुजारी। यहां तक बच्चों के आधार कार्ड और कुछ रकम भी वह ले गया। हरतालिका तीज को लेकर पूछा गया तो उसने कहा कि किसके लिए वह यह सब करेगी। जिस प्रकार का पति का व्यवहार है, उस स्थिति में किसी प्रकार की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। उसकी हरकतों से वह तंग आ चुकी है। बालको पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के पति से संपर्क किया और उसे बालको थाना बुलाया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला ने पुलिस अधिकारी को अपनी समस्या से अवगत करा दिया है। देखना होगा कि समस्या का समाधान किस प्रकार से होता है, ताकि महिला और उसके बच्चों को सामाजिक संरक्षण प्राप्त हो सके।
कोरबा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
जनविश्वास के 12 वर्ष: कोरबा में भाजपा ने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से मनाया गौरव दिवस
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों ने राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक आस्था का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 17 स्थित ढोढ़ीपारा के हनुमान मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संकटमोचक प्रभु श्री हनुमान जी के मूल मंत्र का 108 बार सामूहिक जप किया गया। इसके पश्चात राष्ट्र की सुख-समृद्धि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए श्रद्धापूर्वक महाआरती की गई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर “जय श्रीराम”, “जय हनुमान” और “भारत माता की जय” के उद्घोषों से गुंजायमान रहा।

12 वर्षों की राष्ट्रसेवा और जनविश्वास का प्रतीक हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : गोपाल मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। पिछले 12 वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देशवासियों का विश्वास अर्जित किया है। लगातार तीसरी बार देश की जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल करना उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी नेतृत्व की कामना की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को केवल राजनीतिक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व के सम्मान का प्रतीक बताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पुनः दोहराते हुए देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस पुनीत एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, देवेंद्र पांडेय, रुक्मणी नायर, प्रिती स्वर्णकार, डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, शैलेंद्र यादव, अखिलेश पांडेय, दीप नारायण सोनी, नीरज ठाकुर, संजीव शर्मा, मिलाप बरेठ, मुनीराम साहू, लक्ष्मण श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कुसमुंडा
अधिकारों की लड़ाई होगी तेज, RCWF के आह्वान पर 12 जून को कुसमुंडा में जुटेगा ठेका मजदूर और भूविस्थापितों का महासैलाब
महासभा को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने बैठक कर तैयार की रणनीति, सौंपी गई जिम्मेदारियां
कोरबा/कुसमुंडा। कोयला खदानों और औद्योगिक क्षेत्रों में ठेका मजदूरों व भूविस्थापितों के अधिकारों के दमन सुरक्षा में अनदेखी और उनके वाजिब हक को दबाने की कोशिशों के खिलाफ एक बड़े आंदोलन का शंखनाद होने जा रहा है। राष्ट्रीय कालरी वर्कर्स फेडरेशन (RCWF) के प्रोफेसर भागवत प्रसाद दुबे के आह्वान पर आगामी 12 जून 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से कुसमुंडा के महतारी अंगना मैदान पर एक विशाल ठेका मजदूर और भूविस्थापित महासभा का आयोजन किया जा रहा है ।

इस महासभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए आयोजकों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी जिम्मेदार साथियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ।
शोषण के खिलाफ एक मंच पर आएंगे श्रमिक और भूविस्थापित

बैठक के दौरान आयोजकों ने तीखे शब्दों में कहा कि कोयला खदानों सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े ठेका मजदूरों और भूविस्थापितों का प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है, उनके अधिकारों सुरक्षा व्यवस्था और वाजिब हक को बेरहमी से कुचला जा रहा है। इस महासभा का मुख्य उद्देश्य सभी ठेका मजदूरों और भूविस्थापितों को एक मजबूत मंच पर लाना है, ताकि प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ उनके हक व अधिकार की लड़ाई को और तेज व निर्णायक बनाया जा सके ।
तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां, बैठक में रहे मौजूद

महासभा की सफलता के लिए रणनीति बनाने हेतु आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्ध और जिम्मेदार नागरिकों व श्रमिक नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रमुख रूप से कैलाश साहू, विनोद सारथी, अशोक पटेल, विष्णु प्रसाद, गोविंदा सारथी, राजेन्द्र पटेल, संतोष चौहान, ललित महिलांगे, कान्हा, प्रकाश जायसवाल, राजू पटेल, नरेश महंत, हेमंत नामदेव, प्रमोद चंद्रा, उदय पटेल, सुरेश पटेल, रामकुमार चन्द्रा, रामकुमार, आनंद यादव, गणेश दास, विजय महंत, अनिल कंवर, देवनाथ नामदेव, बोधन चौहान, अशोक देवांगन, जितेन्द्र साहू, कान्हा, अहीर, तेरस लाल, लखन लाल सहित बड़ी संख्या में अन्य साथी उपस्थित थे ।
आयोजकों की अपील
आयोजक समिति ने कुसमुंडा और आसपास के सभी ठेका श्रमिकों भूविस्थापितों और प्रभावित नागरिकों से अपील की है कि वे 12 जून को दोपहर 3:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में कुसमुंडा महतारी अंगना पहुंचकर अपनी एकजुटता का परिचय दें और अपने अधिकारों की इस आवाज को बुलंद करें ।
कोरबा
श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
