Connect with us

कोरबा

पीएम सूर्यघर योजना में शहरी व ग्रामीण हितग्राहियों को जोड़ते हुए सोलर पैनल स्थापना में लाएं तेजी- कलेक्टर

Published

on

कृषि चौपाल में किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने और मार्गदर्शन सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

चावल उत्सव हेतु सभी उचित मूल्य दुकानों में समयपूर्व खाद्यान्न भंडारण व पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने किया निर्देशित

स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान, व्यवंदन कार्ड और आभा आईडी निर्माण में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए और विभागीय समन्वय के साथ लक्षित प्रगति हासिल की जाए।
बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में सोलर पैनल स्थापना की गति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को वेंडर्स की नियमित बैठक लेने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें योजना से जोड़ने तथा स्वीकृत प्रकरणों में शीघ्र सोलर पैनल स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे शिविर की प्रगति की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य अमला को शिविर अथवा डोर-टू-डोर जाकर आयुष्मान भारत योजना, व्यवंदन कार्ड एवं आभा आईडी  निर्माण के छूटे हितग्राहियों का शत प्रतिशत आईडी बनाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही सिकलसेल, गैर-संचारी रोग, डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने सभी पंचायतो में छूटे हुए हितग्राहियों का पहचान कर लक्षितों को लाभान्वित करने के लिए कहा।

कलेक्टर ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत शहरी क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस हेतु बैंकर्स की नियमित बैठक आयोजित कर लंबित प्रकरणों में ऋण स्वीकृति सुनिश्चित कराने की बात कही। साथ ही बंद हो चुकी योजनाओं के अंतर्गत विभागों के बैंक खातों को बंद कराने के निर्देश भी दिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कृषि चौपालों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक चौपाल को प्रभावी एवं लक्ष्य-उन्मुख बनाया जाए तथा अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ फार्मर आईडी निर्माण, एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन, संयुक्त खाताधारक परिवारों को भी एग्रीस्टेक में पंजीकृत कराने, पीएम किसान सम्मान निधि से लाभान्वित कराने, केसीसी निर्माण एवं मृदा स्वास्थ्य परीक्षण जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि चौपाल में किसानों को खरीफ फसल, दलहन, तिलहन, पाम ऑयल एवं बागवानी फसल के संबंध में  तकनीकी मार्गदर्शन देने, अधिकाधिक किसानों को एफपीओ से जोड़ने तथा शिविर के दौरान अन्य योजनाओं के लिए पात्र किसानों का चयन भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे ग्रामीण किसानों को समग्र रूप से लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने 20 फरवरी को आयोजित होने वाले चावल उत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रखा जाए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक पंचायत के लिए एक-एक विभागीय अधिकारी को नोडल नियुक्त किया गया है, जो संबंधित उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग करेंगे। कलेक्टर ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता या लापरवाही बरतने वाले संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए आरएसी जारी कर शासकीय राशि की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार अपडेट में आ रही तकनीकी अथवा दस्तावेजी समस्याओं के कारण अपार आईडी से छूटे हुए स्कूली बच्चों की पहचान कर आवश्यक अभिलेखों की पूर्ति शीघ्र कराई जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण करें, ताकि पोर्टल प्रारंभ होते ही पात्र विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाना सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम घोषणा के अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्राप्त आवेदनों का गहन परीक्षण कर आवश्यक अनुशंसाएँ तत्परता से शासन को प्रेषित की जाएँ। साथ ही स्थान चयन और प्रस्ताव तैयार करने सहित सभी संबंधित कार्य शीघ्र एवं सुव्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने निर्देशित किया। जिससे घोषणाओं का समय पर और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान कलेक्टर ने विभागों के समय सीमा के लंबित आवेदनों,  मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन जनशिकायत एवं कलेक्टर जनदर्शन के  सभी लंबित प्रकरणों का  गम्भीरता से परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
इस दौरान निगम  आयुक्त आशुतोष पांडेय, वनमण्डहलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी एसडीएम, नगरीय निकाय सीएमओ एवं  विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अफसर बने IAS:केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, 2024 की चयन सूची के तहत मिला प्रमोशन

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 7 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट किया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

ये नियुक्तियां साल 2024 की चयन सूची के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर की गई है। सभी अधिकारियों को प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

1. तीरथराज अग्रवाल 2. लीना कोसम 3. सौमिल रंजन चौबे 4. बीरेंद्र बहादुर पंचभाई 5. सुमित अग्रवाल 6. संदीप कुमार अग्रवाल 7. आशीष कुमार टिकारिहा

Continue Reading

कोरबा

दो साल के बच्चे का गोबर-गैस टैंक में शव:कल दोपहर से लापता था, माता-पिता काम करने तमिलनाडु गए थे, दादा-दादी के पास रहता था

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह एक दो वर्षीय बच्चे का शव उसके घर के बाड़ी में स्थित बंद पड़े गोबर गैस टैंक से बरामद किया गया। बच्चा सोमवार दोपहर से लापता था। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव का है।

जानकारी के अनुसार, बरेलीमुंडा गोपालपुर निवासी प्रमोद कंवर ने सोमवार को दर्री थाना में अपने दो वर्षीय पोते हर्ष कंवर के लापता होने की सूचना दी थी। प्रमोद ने बताया कि हर्ष उसके साथ घर पर था और अचानक कहीं चला गया। परिवार ने गांव, खेल के मैदान, पड़ोसियों के घर, कुएं और झाड़ियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गोबर गैस टैंक के अंदर मिला बच्चे का शव

सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मंगलवार सुबह गांव पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर के आंगन, कुएं और आसपास की झाड़ियों में तलाशी ली। इस दौरान, घर से कुछ दूरी पर बाड़ी में बने गोबर गैस टैंक पर पुलिस का ध्यान गया। टैंक बंद था, लेकिन उसका चैंबर खुला था और उसमें पानी भरा हुआ था।

संदेह होने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टैंक का पानी खाली कराया। पानी कम होने पर मासूम हर्ष का शव टैंक के अंदर मिला। घटना के बाद गांव में भीड़ जमा हो गई।

तमिलनाडु कमाने गए थे बच्चे के माता-पिता

मृतक हर्ष कंवर के माता-पिता, लक्ष्मी कंवर और उनकी पत्नी, कुछ महीने पहले तमिलनाडु कमाने गए हुए हैं। हर्ष अपने दादा-दादी प्रमोद कंवर के पास रहता था। परिजनों ने बताया कि माता-पिता की योजना थी कि जब वे तमिलनाडु में व्यवस्थित हो जाएंगे, तब हर्ष को अपने साथ ले जाएंगे।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने इस मामले में बताया कि सोमवार को बच्चे के गुम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाश की गई। मंगलवार को शव बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Continue Reading

कोरबा

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान:कोरबा में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, वाहन जलकर खाक, ड्राइवर भी घायल

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कापा नवापारा (चोटिया) के जंगल रास्ते से गुजर रही एक चलती कार में सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकराकर रुक गई। कार अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी।

कार में आग लगने की तस्वीरें

शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में लगी आग

जानकारी के अनुसार, यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। चालक उदयपुर का निवासी है और किसी काम से बिलासपुर जा रहा था।

घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तत्काल डायल 112 और मोरगा चौकी पुलिस को सूचना दी। कंट्रोल रूम के माध्यम से दमकल वाहन को भी बुलाया गया, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

चलती गाड़ी से कूदने के कूदने चालक घायल

चलती गाड़ी से कूदने के प्रयास में चालक के हाथ में मामूली चोटें आई हैं। आग से बचने के दौरान चालक के कपड़ों में भी आग लग गई थी, जिसे उसने तुरंत बुझाकर खुद को सुरक्षित किया।

डायल 112 के पहुंचने में देरी होने के कारण चालक ने एक बाइक से लिफ्ट लेकर आगे की यात्रा की।

मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम ने बताया कि स्विफ्ट कार में करण साहू नामक युवक सवार था, जो हरदीडिहा सीपत का निवासी है। वह उदयपुर से बिलासपुर किसी काम से जा रहा था। चालक ने चलती गाड़ी में आग लगने की जानकारी दी है और उसे मामूली चोटें आई हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending