Connect with us

कोरबा

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 का सफल आयोजन, कोरबा के युवा कलाकारों ने प्रदर्शित की कला एवं संस्कृति की झलक

Published

on

कोरबा। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व वर्षों की भांति वर्ष 2025-26 में भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन कोरबा जिले में  19 एवं 20 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01, कोरबा में संपन्न हुआ।

जिला स्तरीय युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं में चयनित विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव, बिलासपुर में दिनांक 23 से 25 दिसंबर 2025 के मध्य सहभागिता हेतु सम्मिलित कराया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संजू देवी राजपूत, महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में नूतन सिंह ठाकुर, सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा, श्रीमती धनकुमारी गर्ग, एम.आई.सी. सदस्य, नगर पालिक निगम कोरबा एवं सुशील गर्ग शामिल रहे। आयोजन का मंच संचालन सम्मेलाल यादव एवं श्रीमती नीलम शर्मा द्वारा किया गया।


जिला स्तरीय युवा उत्सव की विभिन्न विधाओं में विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे
लोक नृत्य में थिरमन दास महंत एवं साथी, केरबा; पंथी नृत्य में पोड़ी उपरोड़ा दल; राउत नाचा में पी.जी. कॉलेज कोरबा; सुआ नृत्य एवं करमा नृत्य में घोटमार दल, कोरबा; लोक गीत में खुशी एवं साथी, करतला; वाद-विवाद में ईशा गुप्ता, कोरबा; कहानी लेखन एवं कविता लेखन में ऋचा स्वर्णकार, कोरबा; चित्रकला में कशिश देवांगन, कोरबा; नवाचार में सृष्टि कांत, कोरबा; एकांकी में लालिमा साहू एवं साथी, कोरबा तथा पारंपरिक वेशभूषा में ऋचा स्वर्णकार, कोरबा ने विजेता का पद प्राप्त किया।


राज्य स्तरीय युवा उत्सव हेतु समस्त विधाओं में कुल 80 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। सभी विजेता प्रतिभागियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में खेल अधिकारी द्वारा समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित

Published

on

मानव सेवा ईश्वर सेवा – लायन अग्रवाल

कोरबा। कोरबा शहर के लब्धप्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल को गत 14 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में उनके द्वारा किये गये विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों के लिए अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में पुरंदर मिश्रा (विधायक, रायपुर), श्रीमती मिनल चैबे (महापौर, नगर निगम रायपुर) बतौर अतिथि उपस्थित थे और उनके हाथों लायन डॉ. अग्रवाल को छत्तीसगढ़ रत्न पुरूस्कार प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य के अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन रायपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष राष्ट्रव्यापी प्रतिभाओं के सम्मान हेतु अखिल भारतीय महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें राष्ट्रहित के पक्ष मेें संपादित विशिष्ट योगदान, उत्कृष्ट कार्यो एवं अनुकरणीय सामाजिक सेवा कार्यो की गौरवपूर्ण प्रेरणा को सम्मानित किया जाता है। इस आयोजन में कोरबा शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल (पूर्व प्रान्तपाल, लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 सी) को उनके द्वारा संपन्न विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों जैसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, महिलाओं का सम्मान, वृहद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम, नि:शुल्क एम्बूलेंस संचालन सहित मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल जिसमें ग्रामीण अंचलों में रहने वाले 700 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर समाज की नयी धारा से जुड़ कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। इन सभी प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन रायपुर के सदस्यों को सम्मान हेतु आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। इस ध्येय वाक्य पर हमारे लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन किया जाता है। आज हमारे सेवा कार्यों से न सिर्फ एक व्यक्ति लाभान्वित होता है, बल्कि उसका पूरा परिवार, समाज, क्षेत्र और राष्ट्र को भी लाभ प्राप्त होता है। हमें सभी के लिए अपने मन में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखनी चाहिए, तभी हम ईश्वर के दिए इस अमूल्य जीवन को सार्थक बना सकते हैं।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर रायपुर के धुरंधर मिश्रा (विधायक, रायपुर), श्रीमती मिनल चैबे (महापौर, नगर निगम रायपुर) सहित आयोजक सदस्यों सहित अन्य दिग्गज नेतागण, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति अयोध्यापुरी के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

Published

on

कोरबा 18 अगस्त 2026। सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित अयोध्यापुरी वार्ड क्रमांक 48 पंजीयन क्रमांक 248 के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी एल.एन. द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 अगस्त को 12 बजे से की जायेगी।  26 अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 01 सितंबर 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित की जायेगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Continue Reading

कोरबा

भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

Published

on

कोरबा 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में अग्निवीर थल सेना भर्ती में युवाओं का अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चत करने के उद्देश्य से छ0ग0 राज्य के सभी जिलो के लिए अग्निवीर सेना भर्ती का आयोजन रायपुर में संभावित है। कोरबा जिले के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में लाभ प्राप्त हो सके इस हेतु निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

अग्निवीर भर्ती थलसेना में 2026-27 में ऑनलाईन परीक्षा  में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी जो निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के इच्छुक हैं। वे ईरोजगार पोर्टल के वेबसाईट  www.erojgar.cg.gov.in         पर अग्निवीर भर्ती 2026-27 शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (निःशुल्क) ऑप्शन में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का लाभ प्रदान किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677