Connect with us

छत्तीसगढ़

तातापानी महोत्सव शुरू:सीएम ने कहा – शराब, कोयला, पीएससी मामलों की जांच जारी, घोटालेबाजों को बख्शेंगे नहीं

Published

on

अंबिकापुर,एजेंसी। गर्म जल स्रोत वाले बलरामपुर जिले के तातापानी में तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव शुरू हो गया। सीएम विष्णुदेव साय ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह भव्य महोत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, स्थानीय लोककला का संदेश देता है। इस दौरान सीएम ने पतंग उड़ाई व चाक पर सुराई तैयार कर शिल्पकारों का हौसला बढ़ाया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुए शराब व कोयला घोटाला, पीएसी में गड़बड़ी की जांच चल रही है। घोटालेबाजों को सरकार बख्शेगी नहीं।

सीएम ने 177.24 करोड़ रुपए के 198 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। गर्म पानी के कुंड और सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध तातापानी में संक्रांति पर 14 से 16 जनवरी तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन के उत्सव में सरगुजा समेत झारखंड और उत्तरप्रदेश से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। तातापानी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार भी शिरकत करेंगे। महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ की प्रख्यात गायिका गरिमा दिवाकर ने अपने सुरों का जादू बिखेरा। वहीं, स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रस्तुति दी।

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सीएम का स्वागत सीएम विष्णुदेव साय के तातापानी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस हेलीपेड पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। सीएम साय के साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, शकुंतला सिंह पोर्ते, वरिष्ठ नेता रामसेवक पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व सांसद कमलभान सिंह मराबी, आईजी सरगुजा अंकित गर्ग, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, एसपी बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ रेना जमील आदि मौजूद रहे।

तिलकुट और तिल के लड्डू का स्वाद लिया सीएम साय ने स्वामी आत्मानंद स्कूल व गुरुकुलम के बच्चों के साथ चकरी व मांझा थाम कर पतंगबाजी की। सीएम ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मंदिर में चारपाई पर बैठकर तिलकुट और तिल के लड्डू का स्वाद भी चखा। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान चाक पर सुराही का निर्माण कर सीएम ने शिल्पकारों का उत्साह बढ़ाया।

29.39 करोड़ के कार्य होंगे सीएम ने 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण व 134 करोड़ 9 लाख रुपए के 140 कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। इसमें लोक निर्माण विभाग के 29 करोड़ 39 लाख 63 हजार रुपए के 4 विकास कार्य शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पीएम आवास शहरी 2.0 ने बदली गुंजा साहू की जिंदगी, साकार हुआ पक्के मकान का सपना

Published

on

जहां हर बरसात डराती थी, अब वहीं पक्का घर देता है सुकून- हितग्राही- गुंजा साहू

कोरबा। कभी कच्चे मकान की दीवारों और टपकती छत के बीच गुजर-बसर करने वाली काशीनगर निवासी श्रीमती गुंजा साहू के लिए अपना पक्का मकान किसी सपने से कम नहीं था। सीमित आमदनी के कारण परिवार के लिए पक्का घर बनाना आसान नहीं था। बरसात आते ही छत से पानी टपकने लगता था, दीवारों और फर्श में सीलन भर जाती थी और मिट्टी के घर में जहरीले सांप-बिच्छुओं का डर भी हमेशा बना रहता था। ऐसे में हर मौसम परिवार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता था।
श्रीमती गुंजा साहू अपने अनुभव साझा करते हुए कहती हैं, “पहले हमारा घर कच्चा था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था और दीवारों व फर्श में सीलन हो जाती थी। घर में बच्चों और परिवार के सदस्यों को लेकर हमेशा चिंता रहती थी। मिट्टी के घर में सांप-बिच्छू आने का डर भी बना रहता था। पक्का मकान बनाने की बहुत इच्छा थी, लेकिन परिवार की सीमित आमदनी में यह संभव नहीं हो पा रहा था।”
उनके पति सोनू राम साहू ठेका कर्मी के रूप में कार्य करते हैं। सीमित आय के बीच परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना ही प्राथमिकता थी। ऐसे समय में पीएम आवास शहरी 2.0 योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर आई। योजना के तहत आवास निर्माण के लिए उन्हें तीन किश्तों में लगभग 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। शासन से मिली सहायता और अपनी बचत की राशि को मिलाकर परिवार ने अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा किया।
श्रीमती गुंजा साहू कहती हैं, “जब हमें पीएम आवास योजना का लाभ मिला, तो लगा कि अब हमारा भी पक्का घर बन सकता है। शासन से मिली सहायता ने हमारे लिए यह सपना पूरा करना आसान कर दिया। आज हमारा अपना पक्का मकान है। अब बारिश में छत से पानी टपकने की चिंता नहीं रहती, न दीवारों और फर्श में सीलन की परेशानी है और न ही सांप-बिच्छुओं का डर सताता है। परिवार सुरक्षित माहौल में आराम से रह रहा है।”
पक्का मकान मिलने के बाद केवल घर की तस्वीर ही नहीं बदली, बल्कि परिवार के जीवन में सुरक्षा, सुविधा और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। जिस घर में कभी हर बारिश चिंता लेकर आती थी, आज वही पक्का आशियाना परिवार को सुकून और सुरक्षित भविष्य का भरोसा दे रहा है। गुंजा साहू के लिए यह मकान महज ईंट और सीमेंट से बना घर नहीं, बल्कि वर्षों की चिंता से मुक्ति और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आधार बन गया है।
अपने अनुभव को व्यक्त करते हुए श्रीमती गुंजा साहू कहती हैं, “हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा पक्के घर का सपना इतनी जल्दी पूरा होगा। आज अपने घर में परिवार के साथ बहुत खुशी और सुकून मिलता है। हमारे लिए यह घर बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  और शासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”
पीएम आवास शहरी 2.0 योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को केवल पक्की छत ही नहीं मिल रही, बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान, स्थायित्व और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी जुड़ रही है। गुंजा साहू का पक्का मकान इसी बदलाव की एक सशक्त मिसाल है।

Continue Reading

खेल

स्व ओम प्रकाश शर्मा स्मृति प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन कल

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर, 2026 को “स्व. ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026″ का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70), पुरुष एकल (आयु वर्ग 75) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 50), महिला एकल (आयु वर्ग 65) कुल मिलाकर 09 वर्गों में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए प्रतियोगिता स्थल एवं समस्त प्रतिभागियों हेतु सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 150 खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स भाग ले रहे हैं एवं प्रतियोगिता लीग पद्धति में खेली जायेगी |                         प्रतियोगिता के उदघाटन  समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डायरेक्टर जनरल संजय पिल्ले (आई.पी.एस.) होंगे। प्रतियोगिता के मैच कल प्रात: 09.30 बजे से खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे हैं | उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सिंगल यूज प्लास्टिक…मोबाइल एप से होगी जांच और शिकायतों की निगरानी

Published

on

जांजगीर। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक को लेकर ​नगरीय निकायों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

अब अभियान में फील्ड अधिकारियों को एसयूपी (फील्ड इंस्पेक्शन मोबाइल एप) के माध्यम से निरीक्षण करना होगा। इसे जिले के 11 नगरीय निकायों में लागू किया जाएगा। टीम द्वारा शहर में हुए निरीक्षण की रिपोर्ट तत्काल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। पोर्टल पर विक्रेताओं, उपयोगकर्ताओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही आम नागरिकों से एसयूपी एप के माध्यम से फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की जा सकेंगी। संबंधित स्थानीय निकाय को उनका निराकरण करना होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677