Connect with us

देश

टेनिस प्लेयर मर्डर- राधिका की नहीं थी एकेडमी:बाप ने पहले कहा था- सवा करोड़ में खुलवाई, अब बोला- कन्या को मारकर पाप हुआ

Published

on

गुरुग्राम,एजेंसी। हरियाणा के गुरुग्राम में जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। राधिका यादव के पास टेनिस की एकेडमी नहीं थी। वह सिर्फ टेनिस कोर्ट किराए पर लेकर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देती थी।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस के एक जांच अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। राधिका अलग-अलग जगहों पर ट्रेनिंग कोर्ट्स लेकर ट्रेनिंग देती थी।

इससे पहले सामने आया था कि दीपक ने सवा करोड़ रुपए खर्च कर बेटी को टेनिस एकेडमी खुलवाई थी।

पुलिस का कहना है कि पिता दीपक यादव राधिका को ऐसा करने से रोकता था। पिता के मना करने के बावजूद भी राधिका नहीं मानी और उसने ट्रेनिंग कोर्ट लेकर अपना काम जारी रखा। बाप और बेटी के बीच असली विवाद की वजह यही थी।

इसी विवाद में पिता ने 10 जुलाई को गुरुग्राम के वजीराबाद स्थित घर में बेटी की पीठ पर 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी।

वहीं शनिवार को एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी पिता को गुरुग्राम के कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

इस दौरान वहां मौजूद परिजन से दीपक ने कहा कि कन्या को मारकर पाप हो गया है। सोसाइटी अध्यक्ष पवन यादव ने यह जानकारी दी।

दीपक यादव के भाई विजय यादव ने कहा कि जब वे थाने में थे तो छोटे भाई ने पुलिस से कहा कि मेरे बयान और FIR इस तरह से लिखना कि मुझे फांसी की सजा हो।

गुरुग्राम कोर्ट में आरोपी बाप को मुंह ढंककर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।

गुरुग्राम कोर्ट में आरोपी बाप को मुंह ढंककर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।

राधिका मर्डर केस में हुए अहम खुलासे..

  • पूरी प्लानिंग से मर्डर किया: आरोपी पिता ने मर्डर पूरी प्लानिंग के साथ किया था। वह करीब 15 दिन से इसकी योजना बना रहा था। यह मौका उसे गुरुवार (10 जुलाई) को मिला। दीपक यादव रोजाना खुद दूध लेने के लिए जाता था। मगर कत्ल वाले दिन उसने बेटे धीरज को दूध लेने भेज दिया। उसकी योजना थी कि बेटा उसकी प्लानिंग में कोई अड़ंगा न बने, इसलिए बहाने से उसे घर से बाहर भेज दिया। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
  • रिपोर्ट्स में दावा- इंटरकास्ट मैरिज करना चाहती थी राधिका: इस मामले में अब राधिका की हत्या के मामले को अफेयर से जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वजीराबाद में दीपक के पड़ोसियों ने बताया कि राधिका इंटरकास्ट मैरिज करना चाहती थी। हालांकि पिता पुराने ख्यालों का था। किसी दूसरी जाति में शादी के लिए वह राजी नहीं था। वह इससे नाखुश रहने लगा था। उसे यह भी शक था कि इंस्टाग्राम के जरिए ही राधिका किसी से जुड़ी थी। इसी वजह से घर में विवाद रहता था।
  • झगड़े से परेशान राधिका घर छोड़ना चाहती थी: इसी बीच राधिका की कोच अजय यादव के साथ एक वॉट्सऐप चैट सामने आई है। जिसमें राधिका उनसे घर से किसी भी तरह निकलने की बात कर रही है। वह विदेश जाने को लेकर भी डिस्कस कर रही है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बाप-बेटी के बीच का विवाद काफी टाइम से चल रहा था।
यह फोटो कत्ल से पहले राधिका के वॉट्सऐप प्रोफाइल पर लगी थी।

यह फोटो कत्ल से पहले राधिका के वॉट्सऐप प्रोफाइल पर लगी थी।

परिचित से बोला आरोपी बाप- मैंने पाप किया

वहीं एक परिचित ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि वह कत्ल के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी बाप दीपक से मिला। वहां दीपक ने उसे कहा- ” मैंने पाप किया है। बेटी मेरी इज्जत थी, लेकिन समाज की बातें मेरे लिए जहर बन गईं थीं।”

पार्टनर के साथ टेनिस खेलने के दौरान राधिका यादव। (बाएं)- फाइल फोटो

पार्टनर के साथ टेनिस खेलने के दौरान राधिका यादव। (बाएं)- फाइल फोटो

ग्राउंडसमैन को वॉट्सऐप पर मैसेज किया था- मैं कल आऊंगी

वहीं, एकेडमी के ग्राउंडसमैन संदीप ने बताया कि मर्डर से पहले राधिका ने उनसे नॉर्मल तरीके से बातचीत की थी। ऐसा कहीं लग नहीं रहा था कि कोई ऐसी घटना हो सकती है। राधिका ने वॉट्सऐप पर अंतिम मैसेज में लिखा था- मैं कल आऊंगी। वहीं राधिका के फिजियोथेरेपिस्ट रहे डॉ. मनोज ने कहा वह खेल में बड़ा नाम कमाना चाहती थी। विंबलडन खेलना उसका सपना था।

राधिका की ग्राउंडसमैन के साथ वॉट्सऐप पर हुई चैट।

राधिका की ग्राउंडसमैन के साथ वॉट्सऐप पर हुई चैट।

आधे घंटे में ही हो गई थी राधिका की मौत: 

डॉक्टर्स के मुताबिक, 4 गोलियां लगने से राधिका रसोई में ही गिर गई थी। दिल और आंत भी डैमेज हो चुके थे। लगातार उसका खून बह रहा था और ज्यादा खून बह जाने से राधिका की मौत हुई। 10 से 30 मिनट में ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस के मुताबिक, दीपक ने करीब साढ़े दस बजे राधिका को गोली मारी थी। पुलिस को इस मामले की सूचना करीब साढ़े 11 बजे, यानी एक घंटे बाद मिली। तब तक परिवार के लोग राधिका को एशिया मैरिंगो अस्पताल में ले जा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोलियां: 

पोस्टमॉर्टम करने वाले बोर्ड में शामिल डॉक्टर्स से दैनिक भास्कर ने राधिका मर्डर केस के बारे में बात की। डॉक्टर्स ने बताया कि राधिका को पॉइंट 32 कैलिबर की रिवॉल्वर की 4 गोलियां लगी थीं। इनमें एक गोली उसके कंधे में लगी थी, जिससे ज्यादा डैमेज नहीं हुआ। एक गोली ने उसके दिल को पूरी तरह डैमेज कर दिया था, जबकि दो गोलियों से उसकी आंतें फट गई थीं। डॉक्टर्स के मुताबिक, यह दूरी करीब 5 से 10 फुट के बीच हो सकती है। बाकी डिटेल रिपोर्ट फोरेंसिक लैब से आएगी।

डॉक्टर्स ने गोली मारने के भी 2 तरीके बताए: 

डॉक्टर्स ने गोली मारने के भी दो तरीके बताए। पहला यह कि आरोपी ने रसोई में खाना बनाते समय पहले राधिका पर रिवॉल्वर से गोली चलाई, जो उसके कंधे में जाकर लगी। इसके बाद बचने के लिए राधिका भागी, लेकिन रसोई में कम जगह होने की वजह से ज्यादा दूर नहीं जा सकती थी। इसके बाद पिता ने उसे 3 और गोलियां मारीं। दूसरा यह है कि पहले दीपक ने रसोई में जाते ही राधिका को ताबड़तोड़ 3 गोलियां मारीं। गोली लगने से वह नीचे गिर गई। इसके बाद एक गोली उसने फिर चलाई, जो उसके कंधे में लगी।

पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या-क्या किया…

  • आरोपी को क्राइम सीन से गिरफ्तार किया, रिवॉल्वर बरामद: राधिका की हत्या 10 जुलाई की सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई थी। ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले राधिका के चाचा कुलदीप यादव और उनके बेटे पीयूष यादव सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने खून से लथपथ राधिका को रसोई घर में पड़ा पाया। कुलदीप की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त घर में दीपक, उनकी पत्नी मंजू यादव और राधिका ही थी। भाई धीरज यादव प्रॉपर्टी डीलर है, वह काम के सिलसिले में बाहर गया था। करीब साढ़े 11 बजे पुलिस क्राइम सीन पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से ही आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। ड्राइंग रूम में रखा उसका लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मौके से ही जब्त कर लिया था।
  • मां ने पुलिस को बयान देने से मना किया, बोली- मैं बीमार थी: राधिका की मां मंजू यादव ने पुलिस से कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति ने हत्या क्यों की। उनका कहना है कि उन्हें बुखार था और वह कमरे में दवा लेकर आराम कर रही थीं। उन्होंने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने भी अब तक मंजू से पूछताछ नहीं की है। हालांकि, पुलिस की शुरूआती जांच में ये कहा गया था कि मंजू यादव वारदात के वक्त घर में नहीं थीं। मगर, चाचा कुलदीप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उन्हें घर में ही मौजूद बताया था। बाद में मामले के जांच अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि मंजू यादव वारदात के वक्त घर में ही थीं।
राधिका यादव इसी कोर्ट में खिलाड़ियों को टेनिस की ट्रेनिंग देती थी।

राधिका यादव इसी कोर्ट में खिलाड़ियों को टेनिस की ट्रेनिंग देती थी।

भाई ने दी मुखाग्नि, पिता को नहीं लाया गया

पोस्टमॉर्टम के बाद राधिका यादव का अंतिम संस्कार शाम 6 बजे पैतृक गांव वजीराबाद में कर दिया गया। उसके छोटे भाई धीरज यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान चाचा कुलदीप यादव, उनका बेटा पीयूष यादव सहित अन्य सगे संबंधी भी मौजूद रहे। आरोपी को अंतिम संस्कार के लिए नहीं लाया गया। बताया गया कि परिवार ने राधिका के अंतिम संस्कार में उसे बुलाने के लिए पुलिस से कोई बात नहीं की थी।

शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार ने राधिका का अंतिम संस्कार कर दिया।

शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार ने राधिका का अंतिम संस्कार कर दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

नेपाल में भारतीय करंसी पर नए नियम लागू, जानिए कौन-से नोट होंगे मान्य और कितना ले सकेंगे कैश

Published

on

नेपाल में भारतीय करंसी पर नए नियम लागू, जानिए कौन-से नोट होंगे मान्य और कितना ले सकेंगे कैश

काठमांडू,

भारत और नेपाल के बीच यात्रा और व्यापार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। नेपाल सरकार ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को 9 नवंबर 2016 के बाद जारी रू.200 और रू.500 के भारतीय नोट अधिकतम रू.25,000 तक नेपाल लाने और ले जाने की अनुमति दे दी है। नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने नई अधिसूचना जारी कर इस संबंध में नियम स्पष्ट किए हैं। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि 8 नवंबर 2016 से पहले जारी रू.500 और रू.1,000 के भारतीय नोट पहले की तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इन पुराने नोटों को नेपाल में लाने या ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

नेपाली नागरिकों के लिए विशेष नियम
नई अधिसूचना के अनुसार, नेपाली नागरिक भारतीय मुद्रा केवल भारत से नेपाल ला सकेंगे। उन्हें भारतीय करेंसी नेपाल से किसी तीसरे देश में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने कहा कि नए नियम से नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों और भारत के साथ व्यापार करने वाले नेपाली नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे सीमा पार नकदी लेन-देन की प्रक्रिया भी सरल होगी। नई अधिसूचना के अनुसार, नेपाली नागरिक और विदेशी यात्री 5,000 अमेरिकी डॉलर या उसके बराबर विदेशी मुद्रा बिना कस्टम घोषणा के नेपाल ला सकते हैं। यदि इससे अधिक राशि लाई जाती है तो कस्टम अधिकारियों के समक्ष इसकी घोषणा करना अनिवार्य होगा। एजेंसी।

Continue Reading

देश

दिल्ली-एनसीआर में खुदरा स्थलों का पट्टा जनवरी-जून में 78% बढ़ा: रिपोर्ट

Published

on

दिल्ली-एनसीआर में खुदरा स्थलों का पट्टा जनवरी-जून में 78% बढ़ा: रिपोर्ट

नई दिल्ली,

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में इस वर्ष जनवरी-जून के दौरान शॉपिंग मॉल और खुदरा बाजारों में खुदरा दुकानों की पट्टा गतिविधि 78 प्रतिशत बढ़कर 13 लाख वर्ग फुट हो गई। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट कहती है कि यह वृद्धि मुख्य रूप से फैशन दुकानों, खाद्य एवं पेय (एफएंडबी) कंपनियों और डिपार्टमेंटल स्टोर के विस्तार से हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में शॉपिंग मॉल में पट्टा गतिविधि मजबूत रही और इसमें सालाना आधार पर दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई, जबकि मुख्य सड़कों पर पट्टे में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कुल पट्टा गतिविधियों में फैशन खंड की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत रही, जबकि एफएंडबी का 16 प्रतिशत और डिपार्टमेंटल स्टोर का 12 प्रतिशत योगदान रहा।

कंपनी के अनुसार, बेहतर लोकेशन वाले मॉल और बाजार परिसरों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने से रिक्तता घटी है और किराया बढ़ा है। रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर बुनियादी ढांचे, आवासीय विस्तार और उपभोक्ता मांग में वृद्धि के कारण एनसीआर देश के प्रमुख संगठित खुदरा बाजारों में तेजी से उभर रहा है। एजेंसी।

Continue Reading

देश

विदेशी निवेशकों का बदला मूड, ताइवान-कोरिया से पैसा निकाल भारत-चीन में कर रहे निवेश

Published

on

विदेशी निवेशकों का बदला मूड, ताइवान-कोरिया से पैसा निकाल भारत-चीन में कर रहे निवेश

मुंबई,

वैश्विक निवेशकों की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर शेयरों से पैसा निकालकर विदेशी फंड अब भारत, चीन और दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजारों के बैंकिंग, आईटी और अन्य अपेक्षाकृत स्थिर सेक्टरों में निवेश बढ़ा रहे हैं। AI निवेश से मिलने वाले रिटर्न को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच यह बदलाव एशियाई बाजारों का निवेश परिदृश्य बदलता दिख रहा है।

ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिडेलिटी इंटरनेशनल, BNP Paribas और M&G Investments जैसे निवेशकों ने दक्षिण कोरिया और ताइवान के AI एवं सेमीकंडक्टर शेयरों में अपनी हिस्सेदारी कम करना शुरू किया है। विश्लेषकों का कहना है कि AI पर हो रहे भारी निवेश से मिलने वाले वास्तविक रिटर्न को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसे में फंड मैनेजर बैंकिंग, आईटी, ई-कॉमर्स और अन्य अपेक्षाकृत कम जोखिम वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दे रहे हैं। विदेशी बिकवाली का असर दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाजारों पर भी दिखा है। निवेशकों की निकासी से दोनों बाजारों में दबाव बना हुआ है और अस्थिरता बढ़ी है।

भारत और चीन विदेशी निवेशकों का केंद्र

दूसरी ओर, भारत और चीन विदेशी निवेशकों के लिए फिर आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। जुलाई के दौरान भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेश बढ़ा है, जिससे आईटी सहित कई प्रमुख सेक्टरों को समर्थन मिला। वहीं, चीन में इंटरनेट कंपनियों और बैंकिंग शेयरों में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। इसके अलावा इंडोनेशिया और थाईलैंड के बाजारों में भी मजबूत तेजी देखने को मिल रही है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक निवेशक फिलहाल तेज जोखिम वाले AI शेयरों की तुलना में बेहतर मूल्यांकन और स्थिर रिटर्न वाले बाजारों में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं।

एजेंसी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677