Connect with us

कोरबा

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक हुई आयोजित

Published

on

विभागवार कार्यों की समीक्षा कर  निराकरण के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लंबित आवेदनों को शीघ्रता से निराकृत करने हेतु किया निर्देशित

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में आयुक्त नगर निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यो को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए।


आयुक्त पाण्डेय ने लगातार हो रही बरसात को ध्यान में रखते हुए सभी लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को मुस्तैद रहने  व सतर्कता से कार्य करने कहा। साथ ही कृषि, राजस्व, नगर निगम , पंचायत, विद्युत सहित अन्य विभागों को बारिश से होने वाली क्षति का समय पर आकलन कर पीड़ितों को राहत पहुँचाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में पाण्डेय ने शासकीय योजनाओं एवं विभागीय कार्यो की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शासन की योजनाओं का आमजनों को प्राथमिकता से लाभ पहुँचाने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर गम्भीरता से ध्यान देने की बात कही। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में अनावश्यक  बिजली कटौती की समस्याओं को गम्भीरता से दूर करने के लिए कहा इस हेतु विभाग के निचले अमले लाईनमैन की फील्ड पर  उपस्थिति सुनिश्चित करने व उन्हें सक्रियता से कार्य करने की हिदायत दी।  साथ ही जिले के दूरस्थ क्षेत्रो के विद्युतविहीन बसाहटों, मजरा टोलों में विद्युत कनेक्शन पहुँचाने हेतु किए जा रहे सर्वे कार्य को भी यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने अनुविभाग अंतर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन में पिछड़े विभागों से समन्वय कर कार्य मे प्रगति लाने की बात कही साथ ही उन्हें अपने क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, पिछड़ा वर्ग की भलाई  सहित अन्य जनहित कार्यों में व्यक्तिगत रुचि लेकर विशेष कार्य करने के लिए कहा।  सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के मरीज वार्ड में एसी लगाने के कार्य मे भी प्रगति लाने के लिए कहा। आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रगति की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने की बात कही। प्राकृतिक आपदा आरबीसी 6-4, सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि के प्रकरणों को भी जल्दी से निराकृत करने के लिए कहा। नक्शा सुधार के कार्य व कोटवारी जमीन को वापस राजस्व भूमि में दर्ज करने की कार्यवाही को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।


कमिश्नर ने  विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पीजीएन , मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानव अधिकार आयोग, कमिश्नर कार्यालय सहित अन्य  जनशिकायत पोर्टलो में लंबित आवेदनों को भी शीघ्रता से  परीक्षण कर निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
  इस अवसर पर सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर मनोज बंजारे सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

तिलक भवन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

Published

on

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार 02 अक्टूबर को कोरबा प्रेस क्लब व पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, कोरबा द्वारा उन्हें नमन किया गया। इस दौरान दोनों संस्था के पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित रहें।

Continue Reading

कोरबा

कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड सदस्य अख्तर जावेद उस्मानी ने उठाया गेवरा खदान के केंटीन और कर्मचारियों के प्रमोशन का मुद्दा

Published

on

गेवरा क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने बंद केंटीनों को जल्द शुरू करने और पदोन्नति देने का दिया आश्वासन

कोरबा/गेवरा/दीपका। कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड के सम्मानित सदस्य एवं हिंद मजदूर सभा (HMS) के वरिष्ठ नेता अख्तर जावेद उस्मानी का 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक गेवरा-दीपका क्षेत्र की खदानों का द्विवार्षिक व सुरक्षा निरीक्षण दौरा संपन्न हुआ था, इस दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि गेवरा क्षेत्र के सभी केंटीन पूरी तरह से बंद पड़े हैं ।

निरीक्षण के दौरान एचएमएस (HMS) कार्यालय गेवरा क्षेत्र में आयोजित बैठक में कोयला मजदूर पंचायत के कार्यकर्ताओं ने अख्तर जावेद उस्मानी को विस्तार से अवगत कराया कि गेवरा क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए संचालित सभी केंटीन पिछले लगभग डेढ़ वर्ष (18 माह) से बंद पड़े हैं, जिससे खदान में कार्यरत कोयला मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

कर्मचारियों की इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उस्मानी ने माइन्स रूल 1955 तथा सेंट्रल रूल 2026 (रूल 53 सब-रूल 1 एवं 15 – व्यावसायिक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं वेलफेयर) का हवाला देते हुए, क्षेत्रीय महाप्रबंधक गेवरा क्षेत्र को पत्र प्रेषित किया। पत्र के माध्यम से उन्होंने मजदूरों के स्वास्थ्य एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बंद पड़े केंटीनों को बिना किसी विलंब के अविलंब शुरू कराने की कड़ी मांग की ।

इसी कड़ी में 23 सितंबर 2026 को अख्तर जावेद उस्मानी पुनः गेवरा पहुंचे, उन्होंने कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक से सीधी मुलाकात की, बैठक में मुख्य रूप से दो प्रमुख मुद्दों-बंद पड़े केंटीनों को तुरंत चालू करने तथा कर्मचारियों के लंबित प्रमोशन (पदोन्नति) पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई ।

सकारात्मक वार्ता के दौरान गेवरा के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने उस्मानी एवं कोयला मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों को स्पष्ट आश्वासन दिया कि बंद पड़े केंटीनों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा, साथ ही जितने भी पात्र एवं प्रमोशन योग्य कर्मचारी हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पदोन्नति प्रदान की जाएगी ।

कोयला मजदूर पंचायत (HMS) ने प्रबंधन के इस सकारात्मक रुख का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि प्रबंधन अपने वादे के अनुसार कर्मचारियों की इन वाजिब मांगों को शीघ्र पूरा करेगा ।

Continue Reading

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा गांधी चौक कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण

Published

on

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में गांधी चैक कोरबा में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल सहित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लायन सदस्यो ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष लायंस क्लब्स द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। क्लब द्वारा अलग अलग दिनो में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यो का आयोजन कराया जाता है। इसी क्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा भी लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सत्य, अहिंसा, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677