Connect with us

कोरबा

राजकुमार हो या छबिलाल, सरकार की योजना से हुए खुशहाल

Published

on

रियायती दरों पर समय पर मिला खाद-बीज, किसान राजकुमार के लिए बना राहत की राह

कोरबा।  मेघों की गूंज के संग गूँज उठे खेतों के गीत, हर बूँद में छुपा था परिश्रम का संगीत, इधर बारिश ने राह दिखाई, उधर सरकार ने राहत पहुँचाई। कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी के मेहनती किसान राजकुमार ने खरीफ फसल की शुरुआत आत्मविश्वास और उत्साह के साथ की है। यह संभव हो पाया है सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही रियायती दरों पर खाद और बीज की समय पर आपूर्ति के कारण।

राज्य शासन द्वारा किसानों को रियायती दरों पर खाद-बीज की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की पहल अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम देने लगी है। राजकुमार ने हाल ही में सहकारी समिति करतला से 4 बोरी यूरिया, डीएपी एवं उन्नत किस्म के बीज समय पर प्राप्त किए। वे बताते हैं कि शासन द्वारा दी जा रही इस सुविधा ने उनकी खेती को संबल प्रदान किया है। अब उन्हें खाद-बीज के लिए बाजार की दौड़ नहीं लगानी पड़ती और महंगे दामों से भी राहत मिली है। समय पर खाद और बीज मिल जाने से हमें खेती की शुरुआत में कोई दिक्कत नहीं हुई। बाहर महंगे दामों पर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे न केवल समय की बचत हुई, बल्कि पैसों की भी।
राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले की सभी प्राथमिक सहकारी समितियों में खरीफ सीजन हेतु पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज का भंडारण सुनिश्चित किया गया है। सहकारी समिति करतला भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति द्वारा किसानों की जरूरतों को देखते हुए उर्वरकों एवं बीजों का सुचारु वितरण किया जा रहा है। राजकुमार जैसे किसान अब योजना का लाभ उठाकर अपने खेतों की तैयारी समय से कर पा रहे हैं। शासन की इस पहल से खेती की लागत घट रही है और उत्पादन बढ़ने की संभावना भी बन रही है।
जिला प्रशासन कोरबा द्वारा समितियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को कोई कठिनाई न हो और उन्हें उचित मात्रा में खाद-बीज समय पर प्राप्त हो। मॉनिटरिंग की नियमित व्यवस्था की गई है जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
राजकुमार कहते हैं, “पहले बाजार में भटकना पड़ता था, अब समिति में सब कुछ आसानी से मिल जाता है। सरकार की यह व्यवस्था हमें आत्मनिर्भर बना रही है मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभारी हूं जो उन्होंने हमारी इतनी फिक्र की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

तिलक भवन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

Published

on

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार 02 अक्टूबर को कोरबा प्रेस क्लब व पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, कोरबा द्वारा उन्हें नमन किया गया। इस दौरान दोनों संस्था के पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित रहें।

Continue Reading

कोरबा

कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड सदस्य अख्तर जावेद उस्मानी ने उठाया गेवरा खदान के केंटीन और कर्मचारियों के प्रमोशन का मुद्दा

Published

on

गेवरा क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने बंद केंटीनों को जल्द शुरू करने और पदोन्नति देने का दिया आश्वासन

कोरबा/गेवरा/दीपका। कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड के सम्मानित सदस्य एवं हिंद मजदूर सभा (HMS) के वरिष्ठ नेता अख्तर जावेद उस्मानी का 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक गेवरा-दीपका क्षेत्र की खदानों का द्विवार्षिक व सुरक्षा निरीक्षण दौरा संपन्न हुआ था, इस दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि गेवरा क्षेत्र के सभी केंटीन पूरी तरह से बंद पड़े हैं ।

निरीक्षण के दौरान एचएमएस (HMS) कार्यालय गेवरा क्षेत्र में आयोजित बैठक में कोयला मजदूर पंचायत के कार्यकर्ताओं ने अख्तर जावेद उस्मानी को विस्तार से अवगत कराया कि गेवरा क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए संचालित सभी केंटीन पिछले लगभग डेढ़ वर्ष (18 माह) से बंद पड़े हैं, जिससे खदान में कार्यरत कोयला मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

कर्मचारियों की इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उस्मानी ने माइन्स रूल 1955 तथा सेंट्रल रूल 2026 (रूल 53 सब-रूल 1 एवं 15 – व्यावसायिक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं वेलफेयर) का हवाला देते हुए, क्षेत्रीय महाप्रबंधक गेवरा क्षेत्र को पत्र प्रेषित किया। पत्र के माध्यम से उन्होंने मजदूरों के स्वास्थ्य एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बंद पड़े केंटीनों को बिना किसी विलंब के अविलंब शुरू कराने की कड़ी मांग की ।

इसी कड़ी में 23 सितंबर 2026 को अख्तर जावेद उस्मानी पुनः गेवरा पहुंचे, उन्होंने कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक से सीधी मुलाकात की, बैठक में मुख्य रूप से दो प्रमुख मुद्दों-बंद पड़े केंटीनों को तुरंत चालू करने तथा कर्मचारियों के लंबित प्रमोशन (पदोन्नति) पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई ।

सकारात्मक वार्ता के दौरान गेवरा के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने उस्मानी एवं कोयला मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों को स्पष्ट आश्वासन दिया कि बंद पड़े केंटीनों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा, साथ ही जितने भी पात्र एवं प्रमोशन योग्य कर्मचारी हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पदोन्नति प्रदान की जाएगी ।

कोयला मजदूर पंचायत (HMS) ने प्रबंधन के इस सकारात्मक रुख का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि प्रबंधन अपने वादे के अनुसार कर्मचारियों की इन वाजिब मांगों को शीघ्र पूरा करेगा ।

Continue Reading

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा गांधी चौक कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण

Published

on

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में गांधी चैक कोरबा में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल सहित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लायन सदस्यो ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष लायंस क्लब्स द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। क्लब द्वारा अलग अलग दिनो में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यो का आयोजन कराया जाता है। इसी क्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा भी लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सत्य, अहिंसा, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677