Connect with us

कोरबा

स्व प्रभुदयाल अग्रवाल और स्व इमरती देवी स्मृति में पारम्परिक खेल प्रतियोगिता संपन्न, क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया।,,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोगरा:– एक दिवसीय खेल पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न किया गया, खेल प्रतियोगिता स्व प्रभुदयाल अग्रवाल और स्व इमरती देवी स्मृति पर मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा के तत्वाधान में सनसाईन विद्यालय के प्रांगण में संपन्न किया गया।

आयोजन का शुभारंभ नगर पालिक परिषद बांकीमोंगरा की उपाध्यक्ष गायत्री गोवर्द्धन कंवर, पार्षद नवीन कुकरेजा, पार्षद राकेश अग्रवाल, शिवरतन कंवर के द्वारा स्व प्रभु दयाल अग्रवाल और स्व इमरती देवी अग्रवाल के छाया चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक , नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्षा सहित पार्षदगण व जनप्रतिनिधि हुए शामिल हुए।

खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, लंबी दौड़ सहित अन्य खेल शामिल थे।मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकीमोंगरा के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को सील्ड मेडल देकर पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने अपने संबोधन में बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए सबको बधाई दी।

कार्यक्रम में बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद फणीधर कर्ष , पार्षद अश्वनी मिश्रा, पार्षद राकेश अग्रवाल, श्रीमती रुबी पवन गुप्ता, लोकनाथ सिंह, ओमप्रकाश , इन्द्रदीप कंवर, राजकुमार मिश्रा, पार्षद पति हेम सिंह कंवर, आसपास स्कूल के प्राचार्यगण, शिक्षक–शिक्षिकाएं, छात्र छात्राए व क्षेत्र के खेल शामिल हुए।

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष मुन्ना लाल साहु, (सांसद प्रतिनिधि) प्रदीप अग्रवाल, पवन अग्रवाल, युवराज अग्रवाल, राज सिंघानिया एवं स्व. प्रभुदयाल अग्रवाल जी के पूरे परिवार व मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकीमोंगरा के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का योगदान रहा ।

अतिथियों का पुष्प गुच्छ व माला से स्वागत भी किया, और आभार व्यक्त किया।समस्त अतिथिगण ने स्व. प्रभुदयाल अग्रवाल व स्व. इमरती देवी जी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पण की।

बांकीमोंगरा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथिगण व छात्र छात्राए, शिक्षक शिक्षिकाएं व समस्त उपस्थित क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित मातृत्व के लिए गर्भवती महिलाओं की समय पर जॉंच एवं संस्थागत प्रसव जरूरी

Published

on

मॉं और बच्चे की सुरक्षा, पूरे परिवार की जिम्मेदारी

कोरबा  09 सितंबर 2026। कोरबा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा मातृ मृत्यु को रोकथाम के लिए गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवार से समय पर स्वास्थ्य जांच, उचित उपचार एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने को कहा गया है जो इस प्रकार है- गर्भावस्था की जानकारी मिलते ही मितानिन / एएनएम को सूचित करें तथा 45 दिनों के भीतर गर्भावस्था का पंजीयन कराएं। गर्भावस्था के शुरूआती 03 महीनों में कम से कम एक बार चिकित्सकीय जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।

प्रसव पूर्व जांच अवश्य कराएं –

गर्भवती की कम से कम चार नियमित प्रसवपूर्व जांच(ए.एन.सी) कराना जरूरी है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में हर महीने की 9 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में जांच की सुविधा उपलब्ध है। जांच में रक्तचाप(बीपी) हीमोग्लोबिन(एचबी), पेशाब, सिकल सेल सहित आवश्यक परीक्षण निःशुल्क उपलब्ध है।

खून की कमी(एनीमिया) को हल्के में न लें-

यदि चिकित्सक द्वारा हीमोग्लोबिन कम बताया गया है अथवा सिकल सेल की पुष्टि होती है, तो इसे गंभीरता से लें। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आयरन- फोलिक एसिड की गोलियां नियमित ले तथा हरी सब्जियॉं, गुड-चना एवं पौष्टिक आहार का सेवन करें। आवश्यकता पड़ने पर रक्त की व्यवस्था के लिए पहले से संभावित रक्तदाताओं के नाम में मोबाईल नंबर सुरक्षित रखें।

जोखिम वाली गर्भावस्था (लाल निशान) में प्रसव घर या छोटे अस्पताल में न कराएं-

कम उम्र, जुड़वा गर्भ, उच्च रक्तचाप, पूर्व में आपरेशन/सीजेरियन प्रसव अथवा अन्य चिकित्सकीय जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का प्रसव डॉक्टर की सलाह के अनुसार सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज जैसे उच्च स्वास्थ्य संस्थान में कराया जाए। एैसे मामलों में घर प्रसव कराने की जिद न करें।
प्रसव से पहले परिवहन की तैयारी रखे-

परिवार 108 का  नम्बर सभी मोबाईल में सेव रखें। तथा प्रसव की संभावित तिथि से पहले आवश्यक परिवहन व्यवस्था की योजना बनाए । विशेष रूप से दूरस्थ एवं बरसात प्रभावित क्षेत्रों (पोंड़ी उपरोड़ एवं करतला) की गर्भवती महिलाओं का प्रसव से 07 दिन पूर्व अस्पताल के नजदीक आ जावें।

खतरे का 05 लक्षण दिखें तो तुरंत 108 पर संपर्क करें-

गर्भावस्था के दौरान तेज बुखार/दौरे, अत्यधिक रक्तस्त्राव, रक्तचाप(बीपी) बढ़ना, तेज सिरदर्द या ऑंखों के सामने धंुध /अंधेरा छा जाना, पानी की थैली फटना तथा बच्चे की हलचल कम या बंद होनेा जैसे खतरे के लक्षण दिखाई देने पर देरी न करें और तत्काल स्वास्थ्य संस्था से संपर्क कर 108 एंबुलेंस की सहायता लेकर अस्पताल लाएं।

प्रसव के 48 घंटे बेहद खतरनाक है-

प्रसव के बाद के 48 घंटै मां एवं नवजात दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए प्रसव के बाद मां को कम से कम 48 घंटे स्वास्थ्य संस्था में निगरानी में रखना आवश्यक है। उसके बाद घर आने के बाद भी बुखार , अत्यधिक रक्तस्त्राव, बदबूदार पानी अथवा अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आयें।
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के आम नागरिको से अपील किए हैं कि  गर्भवती महिला की देखभाल को परिवार प्राथमिक जिम्मेदारी मानते हुए प्रथम तीन महीने के भीतर पंजीयन, नियमित जांच, पौष्टिक आहार, चिकित्सकीय सलाह का पालन तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अस्पताल पहॅुचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें क्योंकि आपकी बहु-बेटियों की जान बचाना सिर्फ डॉक्टर का नहीं पूरे परिवार का काम है।           

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677