कटघोरा
भाजपा मंडल कटघोरा द्वारा 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा
Published
6 months agoon
By
Divya Akashकोरबा/कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर तिरंगा यात्रा का आह्वान किया, दिनांक 12/08/2025 दिन मंगलवार को गोपाल पेट्रोल पंप से लेकर शहीद वीर नारायण चौक कटघोरा तक रैली निकाली जानी है ।
भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा अध्यक्ष-अभिषेक गर्ग, समजीत सिंह-महामंत्री, राम प्रसाद कोराम-महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक, देव दुबे/ओम प्रकाश डिक्सेना-कार्यक्रम सहसंयोजक आदि ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनने की अपील की है।
You may like
कटघोरा
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को दी गई यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं
Published
1 month agoon
January 2, 2026By
Divya Akashकोरबा/कटघोरा। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल का आज जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों, गृहक्षेत्र, शुभचिंतकों, परिजनों एवं स्वजनों ने यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दी। प्रेमचंद पटेल ने बड़ों से आशीर्वाद लिया और छोटों से अभिवादन स्वीकार किया।
प्रात: काल से ही बधाई देने वाले पहुंचे निवास स्थान

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं लाडले प्रेमचंद पटेल को बधाई देने सभी वर्ग के लोग उनके निवास स्थान उतरदा पहुंचे और उन्हें बधाई दी। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके दीर्घायु, स्वस्थ्य एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
पूजा-अर्चना से दिन की शुरूआत

विधायक प्रेमचंद पटेल ने आज दिन की शुरूआत मंदिर जा कर भगवान की पूजा-अर्चना के साथ की। भगवान की पूजा-अर्चना कर श्री पटेल ने क्षेत्र एवं लोगों की समृद्धि की प्रार्थना की और भगवान से आशीर्वाद मांगा कि मैं क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहूं और मुझे इतनी शक्ति और ऊर्जा देना कि मैं आजीवन लोगों की सेवा कर सकूं और मातृभूमि का ऋण अपनी क्षमता अनुसार चुका सकूं। लोगों के सुख-दुख में सहभागिता निभा सकूं।
माता-पिता का लिया आशीर्वाद

प्रेमचंद पटेल ने प्रात: उठकर सबसे पहले माता-पिता का आशीर्वाद लिया। अपनी कड़ी मेहनत और भाजपा के प्रति समर्पित होकर आज इस मुकाम तक सफल होने के लिए माता-पिता ने गर्व से अपने लाडले सपूत प्रेमचंद को शुभ आशीर्वाद दिया और जमकर प्रेम उड़ेला। माँ ने सपूत प्रेमचंद पटेल की दीर्घायु और स्वस्थ तथा सफल जीवन के लिए शुभ आशीर्वाद देने के साथ आरती उतार कर भगवान से प्रार्थना की। सहभागिनी ने भी आरती उतार कर अपने सौभाग्य के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा।
बच्चों के साथ केक काटकर मनाई खुशियां


प्रेमचंद पटेल गांव के बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां मनाई। कहा जाता है कि यदि आप किसी एक बच्चे को खुश कर दें, तो घर में समृद्धि आती है और कलहा का नाश होता है। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर प्रेमचंद पटेल स्वयं प्रसन्नचित दिखे।
घंटों तक लोगों से मिले, हालचाल जाना और सभी का अभिवादन स्वीकार किया

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के शुभचिंतकों ने दीपका स्थित ऊर्जानगर के वर्कर्स क्लब में 12 बजे से 04 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया था, जहां कटघोरा विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर के लोग बधाई देने पहुंचे थे। लोगों से मेल मुलाकात की और सभी का हालचाल जाना। क्षेत्र की समस्याओं का विकास कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर भी लोगों से चर्चा की। बड़ों से आशीर्वाद लिया और छोटों का अभिवादन स्वीकार किया। सभी उपस्थित लोगों ने प्रेमचंद पटेल को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कटघोरा विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा सुबह से देर शाम तक विधायक प्रेमचंद पटेल के साथ रहे। उन्होंने सुबह घर पर पहुंचकर प्रेमचंद पटेल को बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी और यशस्वी जीवन का शुभ आशीर्वाद भी प्रेषित किया।

गोपाल मोदी ने प्रेमचंद पटेल को दी बधाई




जन्मदिन पर विधायक प्रेमचंद पटेल को बधाई देने भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित कई दिग्गज वर्कर्स क्लब पहुंचे और मिठाई खिलाकर, बुके भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। गोपाल मोदी का नया अंदाज दिखा और गले लगकर प्रेमचंद पटेल को बधाई देते हुए यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दी।
दुष्यंत शर्मा ने दी बधाई


हरदीबाजार भाजपा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने अपने चहेते विधायक प्रेमचंद पटेल को जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहें और आजीवन लोगों की सेवा करते रहें।
कार्यकर्ताओं ने गोपाल मोदी का किया स्वागत


जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी जैसे ही वर्कर्स क्लब पहुंचे, वहां उपस्थित नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, पार्षद अरूणिश तिवारी सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। महिला भाजपा मण्डल ने भी गोपाल मोदी का भव्य स्वागत किया।
कटघोरा
प्रेस क्लब बांकीमोंगरा शपथ समारोह संपन्न,,,। सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित……देखे पूरी खबर
Published
1 month agoon
January 1, 2026By
Divya Akashसंवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा :– प्रेस क्लब बांकीमोंगरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण वर्ष के अंतिम दिन को विदाई देते हुए व नए वर्ष में प्रवेश करते हुए दिनांक 31/12/25 को प्रेस क्लब के विधिक सलाहकार के द्वारा समारोह को सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया गया।
सभी पदाधिकारियों ने पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और जनहित के प्रति निष्ठा, लोगों को जागरूक, ईमानदारी से अपने पद व कर्तव्यों को पालन करने के साथ कार्य करने की शपथ ली।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची👇
संरक्षक – मकसूद कुरैशी
संरक्षक – संजय आज़ाद
अध्यक्ष – निशांत झा
उपाध्यक्ष – महेंद्र सिंह
सचिव – साबीर अंसारी
सहसचिव – मनहरण साहू
कोषाध्यक्ष – विमल सिंह
कार्यकारिणी – अनुज पाठक
कार्यकारिणी – समिति अग्रवाल
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का शपथ के बाद कोर कमेटी द्वारा विधिक सलाहकार एडवोकेट इजहार अली व सहयोगी विशेश्वर साहू को भेट देकर सम्मान किया साथ ही संघ के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे सदैव प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखेंगे और संघ का एकजुटता को बरकरार रख मजबूत बनाए रखेंगे, पत्रकार हितों की रक्षा के साथ-साथ जनसमस्याओं को प्रमुखता और क्षेत्र के समस्याओं को अपने समाचारों के माध्यम से प्रकाशित कर जनो को लाभ दिलाने का प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाईयां व शुभकामनाएं दी ।
कटघोरा
विधायक प्रेमचंद पटेल ने ग्राम पंचायत झाबर में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
Published
2 months agoon
December 25, 2025By
Divya Akashसुशासन सप्ताह के तहत जनपद पंचायत करतला, पाली व पोड़ी उपरोड़ा में भी हुआ शुभारंभ
कोरबा/कटघोरा। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत झाबर में आज अटल डिजिटल सेवा केंद्र का लोकार्पण कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने रिबन काटकर किया। जिले में 22 अटल डिजिटल सेवा केंद्र क्षमता विकास मद से स्वीकृत किए गए हैं। इस मद के तहत यह पहला सेवा केंद्र पूर्ण हुआ है। इसके साथ ही डी एम एफ मद से प्रत्येक विकासखंड में 10 -10 अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्वीकृत किए गए हैं।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया था कि ग्रामीणों को बैंक और शासकीय सेवाओं के लिए शहरों की ओर नहीं भटकना पड़ेगा। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए प्रत्येक विकासखंड की 10-10 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से मजदूरों को जी-राम-जी योजना की राशि निकालने, किसानों को धान खरीदी हेतु एग्रीस्टेक पंजीयन व टोकन कटवाने जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं—पेंशन, महतारी वंदन योजना, जी-राम-जी योजना—की राशि अब ग्रामीण किसी भी दिन अपने गांव में ही निकाल सकेंगे।
उन्होंने बताया कि अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, पैन कार्ड, श्रमिक कार्ड, बैंकिंग सेवाएं (निकासी, जमा, ट्रांसफर), वोटर कार्ड नया/सुधार, पीएम विश्वकर्मा योजना, बी-1, नक्शा-खसरा, विभिन्न ऑनलाइन फॉर्म जैसी अनेक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के दौरान विकासखंड स्तरीय शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की शताब्दी जयंती के अवसर पर रामायण पाठ किया गया तथा नरेंद्र मानस मंडली, ग्राम झाबर द्वारा सुंदर कांड पाठ का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया गया। वहीं जय मां गौरी समूह झाबर की महिलाओं द्वारा सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर जनपद सीईओ यशपाल सिंह, विधायक प्रतिनिधि नीलेश कुमार साहू, जनपद सदस्य बसंत कंवर, सरपंच झाबर राम सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष दीपका राजू प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष दीपका मुकेश जायसवाल, भाजपा नेता मन्नू साईं राठौर, सहायक विकास विस्तार अधिकारी आर.के. शिवालय, सरपंच बेलटिकरी श्रीमती गौरी कंवर, सरपंच बतारी राजूलाल श्रोते, उपसरपंच झाबर श्रीमती प्रिया साहू, पंचायत सचिव धरमराज मरकाम, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ब्लॉक समन्वयक, रोजगार सहायक देव कुमार यादव, सक्रिय महिला रामप्यारी ध्रुव, लक्ष्मी सिंद्राम, अमर कंवर, प्रमोद कौशिक, पूर्व सरपंच झाबर चंद्रपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि आज जनपद पंचायत करतला पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायतों में भी अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य,सरपंच स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक हाथ में लाश,दूसरे में सिगरेट और गुनगुनाता रहा गाना:न्यूज एंकर मर्डर-केस में चश्मदीद ने खोले राज,वारदात के पांच साल बाद मिली थी लाश
आबकारी एक्ट में युवक गया जेल,कुछ घंटे बाद मां की मौत:पैरोल पर अंतिम संस्कार में शामिल हुआ बेटा
गरियाबंद : दुर्लभ हॉर्नबिल संरक्षण की विशेष पहल :उदंती-सीतानदी में विकसित हो रहे प्राकृतिक उद्यान
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized4 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई