कोरबा
कोसाबाड़ी क्षेत्र के सब्जी विक्रेताओं ने कैबिनेट मंत्री व नगर निगम महापौर को तौला सब्जी व फल से
वेडिंग जोन की सौगात पर जताया आभार
- वार्ड क्र. 31 में दी 03 करोड़ 30 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
कोरबा। कोरबा अंचल के कोसाबाड़ी वेंडिंग जोन के सब्जी, फल विक्रेताओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत को फल व सब्जियों से तौला।
व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत का आतशी स्वागत करते हुए वेंडिंग जोन की सौगात दिए जाने पर उनके प्रति हार्दिक आभार जताया, वहीं कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने वेंडिंग जोन का लोकार्पण किए जाने के साथ ही वार्ड क्र. 31 में 03 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यो की सौगात देते हुए कार्यो का भूमिपूजन किया। त्वरित रूप से कार्य प्रारंभ कर समय सीमा में कार्यो को पूरा करने एवं कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। - नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोसाबाड़ी चौक में सड़क के किनारे बरसों से फल, सब्जी की दुकान लगाकर व्यवसाय करने वालें लघु व्यवसायियों को उनके व्यवसाय हेतु सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के मद्देनजर 19 लाख 65 हजार रूपये की लागत से वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वेंडिंग जोन का लोकार्पण कर लघु व्यवसायियों को सुव्यवस्थित दुकानों की सौगात प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई। इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने वार्ड क्र. 31 के विभिन्न स्थानों में सड़क, नाली, नाला, बाउण्ड्रीवाल, सड़क रोशनी व्यवस्था आदि से जुडे़ 03 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन भी किया।
- जनता से मिले अपार प्यार, स्नेह के लिए दिल से आभारी हॅूं : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि कोरबा की जनता ने जो प्यार, स्नेह मुझे दिया है तथा मुझ पर सदैव अपना विश्वास जताया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूॅं तथा जनता जनार्दन की सेवा कर पा रहा हूॅं, यह सब कोरबा की जनता के प्यार व स्नेह के कारण ही संभव हुआ है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में हमारे छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसान, मजदूर, गरीब, निर्धन, महिला, नौजवान सहित समाज के सभी वर्गो के उत्थान एवं उनका जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए व्यापक पैमाने पर योजनाएं संचालित कर देश की दशा व दिशा में ऐतिहासिक बदलाव लाया है, उन्होने कहा कि सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 15 वर्षो तक डाॅ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर किया था, आज मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जहाॅं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है, तो निगम के सभी 67 वार्डो में बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केवल जनता जनार्दन की इच्छा व उनकी आवश्यकता के अनुसार तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विगत डेढ़ वर्षो के दौरान सभी मदों के अंतर्गत लगभग 800 करोड़ रूपये के विकास कार्यो को स्वीकृत दी गई है। उन्होने कहा कि कोरबा क्षेत्र की सभी सड़कों का कायाकल्प का कार्य भी अब शीघ्र ही प्रारंभ होगा। - कैबिनेट मंत्री कोरबा को लगातार दे रहे विकास की सौगात
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन लगातार कोरबा नगर निगम क्षेत्र को विकास कार्यो की सौगात प्रदान कर रहे हैं तथा उन्ही के मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी से विकास किया जा रहा है। महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि कोसाबाड़ी चौक पर नवनिर्मित वेंडिंग जोन का लोकार्पण किया गया है, यहाॅं पर सड़क के किनारे सब्जी फल की दुकानें लगती थी, गर्मी, ठंडी, बरसात में व्यवसायियों को असुविधा होती थी, समय-समय पर उन्हें हटा भी दिया जाता था, हमने उनके दुख-दर्द को समझा तथा एक स्थाई हल खोजते हुए वेंडिंग जोन का निर्माण कराया, अब सब्जी फल विक्रेताओं को कोई हटा नहीं सकेगा, उन्हें अपने व्यवसाय हेतु व्यवस्थित स्थान मिल चुका है।

- सब्जी फल विक्रेताओं में है खुशी की लहर
- इस मौके पर वार्ड पार्षद अशोक चावलानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि फल, सब्जी के लघु विक्रेता पूर्व में सड़क पर दुकानें लगाते थे, अब व्यवस्थित वेंडिंग जोन बन गया है, विक्रेताओं को सुविधाजनक स्थान मिल चुका है, इससे उनके बीच खुशी की लहर व्याप्त है तथाा वे तहे दिल से कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मेरे वार्ड में 03 करोड़ 30 लाख रूपये के विकास कार्यो का शुभारंभ भी कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के हाथों किया गया है, जिसके लिए मैं वार्डवासियों की ओर से कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत का आभार व्यक्त करता हूॅं।
- सब्जी फल विक्रेताओं ने जताया आभार
- इस मौके पर सब्जी फल विक्रेता विवेक सिंह राठौर, श्रीमती सावित्री साहू, राजेश साहू सहित अन्य लघु विक्रेताओं ने वेंडिंग जोन की सौगात उन्हें दिए जाने पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 20 वर्ष से हम सड़क पर सब्जी, फल की दुकानें लगाते थे, समय-समय पर हमें हटना भी पड़ता था। गर्मी, ठंडी, बरसात में असुविधा होती थी, दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती थी, किन्तु अब हम सबको सुव्यवस्थित दुकानें मिल चुकी है, हमारी परेशानियाॅं खत्म हो चुकी है, अब हमें बार-बार हटना नहीं पडे़गा, हम सब इसके लिए कैबिनेट मंत्री व महापौर के प्रति दिल से आभारी हैं।
- इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के करकमलों से वार्ड क्र. 31 में जिन कार्यो का भूमिपूजन किया गया, उनमें वार्ड क्र. 31 अंतर्गत सोनी के घर से युगल किशोर के घर तक 50 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड व नाली निर्माण, वार्ड क्र. 31 अंतर्गत मेन पोस्ट आफिस से धोबी मोहल्ला एवं फेस-2 के बजरंग मंदिर के पास तक 50 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण, वार्ड क्र. 31 पोड़ीबहार चर्च में हनुमान मंदिर तक 01 करोड़ 96 लाख 22 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. नाली का निर्माण, वार्ड क्र. 31 अंतर्गत कबीर आश्रम के पीछे 13 लाख 56 हजार रूपये की लागत से प्रीकास्ट बाउण्ड्रीवाल का निर्माण तथा वार्ड क्र. 31 एवं 32 अंतर्गत सुभाष चौक से पोड़ी-बहार मुक्तिधाम तक 19 लाख 80 हजार रूपये की लागत से सड़क बत्ती प्रदाय कार्य शामिल हैं।
उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी व नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी. सदस्य अजय गोंड व ममता यादव, पार्षद पंकज देवांगन, शिवकली जायसवाल, प्रताप सिंह कंवर व राकेश वर्मा, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, विनोद अग्रवाल, आरिफ खान, दीपनारायण सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, दीपनारायण सोनी, मोहनलाल अग्रवाल, अनिल यादव, दिनेश वैष्णव, प्रकाश अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह राजपूत, पुनीराम साहू, लालेश दुबे, भुनेश्वर तिवारी, राजेन्द्र अग्रवाल, मालती किन्नर, मोहित चावलानी, राहुल चावलानी आदि के साथ काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

कोरबा
ब्रेकिंग – कोरबा के सीतामढ़ी में नशेड़ियों का तांडव, चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल,,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा:– होली के त्यौहार के बीच जिले में कुछ नशेडियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामला है जिला कोरबा के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके का जहां पूरा मोहल्ला होली का पर्व मना रहा था और अचानक 4 से 5 नशेड़ी युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और वहां पर उपस्थित परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव, धन सिंह और मोहन ठाकुर जिसमें चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
• आरोपियों ने चाकू और ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जिकल ब्लेड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
• पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला अचानक किया गया, जिससे पीड़ितों को संभलने का मौका नहीं मिला, घटना के बाद मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कहते हुए नाराजगी जताई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
कोरबा
तुमान में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: 6 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद्भागवत कथा
कोरबा। तुमान की पावन भूमि 6 मार्च से 13 मार्च तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबी नजर आएगी। श्री वैष्णव निकुंज निवास, तुमान में दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता की तैयारी कर रहे हैं।
इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, धर्म स्थापना और भक्तों पर कृपा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय निभाएंगे, जिनकी मधुर शैली और आध्यात्मिक व्याख्या श्रोताओं को भावविभोर कर देती है। यज्ञ आचार्य के रूप में अखिलेश महाराज सोन लोहर्शी एवं संगीत मे सीमा मानस पार्टी संतोष महेत्तर ललित की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
🔸 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक – पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती
🔸 दोपहर 3 बजे से – पूज्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा श्रवण
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और आध्यात्मिक परिवेश से सुसज्जित किया जाएगा, जहाँ भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ निरंतर गूंजती रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रभु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर रहेगा।
इस धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
6 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह भक्ति महोत्सव तुमान को एक सप्ताह तक आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगा।
कोरबा
कोरबा में होली पर रंग बेहिसाब:जगह-जगह मस्ती और उल्लास- छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मनाई होली
कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया एवं पाठकों को होली की शुभकामनाएं भी दिए।
होली का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने और उनकी बुआ होलिका के दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसमें पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, यस, राहुल ,पप्पू ,विजय, रजत, ,ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव जय दास, दिलीप देव पटेल,प्रहलाद, सोनू,अज्जू ,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री को दी बधाई

बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था

महापौर के घर भी पहुंचे, रंग लगाया, दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के साथ मनाई होली




-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
