Connect with us

छत्तीसगढ़

जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का भारी बारिश में चक्काजाम:डोंगा-कोहरौद सड़क की मांग पर 5वें दिन भी जारी आमरण अनशन, यातायात प्रभावित

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र में डोंगा-कोहरौद–बलौदाबाजार मार्ग की बदहाल सड़क के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने अंबेडकर चौक पर चक्काजाम कर दिया। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और युवा आंदोलन में डटे रहे।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15 साल से सड़क बदहाल है। खराब सड़क की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका।

सड़क नहीं बनी तो आंदोलन होगा और तेज

ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होगा, तब तक आमरण अनशन और चक्काजाम जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।

प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आंदोलन के पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर बातचीत करने नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने साफ कहा मांगें पूरी नहीं हुईं तो इससे भी बड़ा जनआंदोलन करेंगे।

ग्रामीणों ने साफ कहा मांगें पूरी नहीं हुईं तो इससे भी बड़ा जनआंदोलन करेंगे।

4 घंटे से हाईवे पर यातायात प्रभावित

चक्काजाम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लगातार बारिश के बीच पुलिसकर्मी रेनकोट पहनकर मौके पर डटे रहे। आंदोलन की वजह से बिलासपुर-शिवरीनारायण मार्ग पर पिछले चार घंटे से यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

SLRM सेंटर में ‘डिस्को डांसर’ गाने पर अधिकारी का डांस:गमछा बांधकर, चश्मा लगाकर थिरके, कर्मचारियों संग शराब पार्टी का आरोप, कमिश्नर ने मांगा जवाब

Published

on

दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के भिलाई में SLRM (सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट) सेंटर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जोन-4 के प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत कुमार मांझी और उनके विभाग के कुछ कर्मचारी पार्टी करते नजर आ रहे हैं। कथित तौर पर शराब और कुछ आपत्तिजनक गतिविधियां भी दिखाई दे रही हैं।

इसके अलावा वे कमर में गमछा बांधकर ‘आई एम अ डिस्को डांसर’ गाने पर डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लिया है। निगम आयुक्त सुरूचि सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत कुमार मांझी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है।

इसके साथ ही तय समय के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। मामला जोन-4 खुर्सीपार स्थित SLRM सेंटर का है।

कमर में गमछा बांधे और चश्मा लगाए स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत कुमार मांझी।

कमर में गमछा बांधे और चश्मा लगाए स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत कुमार मांझी।

अधिकारी और कर्मचारियों ने फिल्मी गाने पर जमकर डांस किया।

अधिकारी और कर्मचारियों ने फिल्मी गाने पर जमकर डांस किया।

मामला जोन-4 खुर्सीपार स्थित SLRM सेंटर का है।

मामला जोन-4 खुर्सीपार स्थित SLRM सेंटर का है।

काम के लिए बनाया सेंटर, अंदर पार्टी का वीडियो

जानकारी के मुताबिक, सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर शहर में निकलने वाले कचरे को अलग करने और उसे आगे भेजने के काम से जुड़े होते हैं। यहां निगम के कर्मचारी और सफाई से जुड़े लोग काम करते हैं।

वायरल वीडियो में कर्मचारी-अधिकारी परिसर में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पार्टी किए जाने की बात सामने आई है। इस दौरान शराब पीने का दावा भी किया जा रहा है।

वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आया निगम

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के बाद मामला निगम अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है। नोटिस के जरिए पूछा गया है कि सेंटर परिसर में इस तरह की गतिविधियां किसकी अनुमति से हुई और वहां पार्टी करने की जरूरत क्यों पड़ी।

मामले में कर्मचारियों के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। आयुक्त सुरूचि सिंह की ओर से जारी नोटिस के बाद अब कर्मचारियों के जवाब पर नजर है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो निगम प्रशासन की ओर से जिम्मेदार कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

मामले में निगम आयुक्त ने नोटिस जारी किया है।

मामले में निगम आयुक्त ने नोटिस जारी किया है।

ब्लड सैंपल लेते महिला टेक्नीशियनों ने बनाई थी रील

बता दें कि दुर्ग-भिलाई में लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ब्लड सैंपल लेकर 3 महिला टेक्नीशियनों ने रील बनाई थी। वीडियो वायरल होने के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों महिला कर्मियों को सेवा से हटा दिया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

लिफ्ट के बहाने युवक को चाकू दिखाकर लूटा:जांजगीर-चांपा में मोबाइल छीनकर जबरन ट्रांसफर कराए 4000 रुपए, 2 गिरफ्तार

Published

on

जांजगीर-चांपा। में लिफ्ट देने के बहाने युवक को रास्ते में रोककर चाकू दिखाकर लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक से जबरन 4 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और उसका मोबाइल भी छीन लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15 हजार रुपए कीमत का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल चाकू और पेचकस बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, कन्हाईबंद निवासी मुकेश पटेल ने नैला चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 30 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे वह नैला की देसी शराब दुकान गया था। वहां से मोटरसाइकिल से घर लौटते समय दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी।

पुलिस ने लूटा मोबाइल, चाकू और पेचकस बरामद किया

पुलिस ने लूटा मोबाइल, चाकू और पेचकस बरामद किया

रास्ते में बाइक रुकवाकर दिखाया चाकू

कुछ दूर जाने के बाद दोनों युवकों ने बाइक रुकवाई और मुकेश को चाकू दिखाकर रुपए मांगने लगे। मुकेश के पास नकद रकम नहीं होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया।

इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल के जरिए जबरदस्ती 4 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। वारदात के बाद दोनों मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए।

तकनीकी जांच से दोनों आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शिकायत के बाद नैला चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर शरद कुमार सूर्यवंशी (23) और भानुप्रताप सूर्यवंशी (23) ने लूट और मारपीट की वारदात कबूल कर ली।

मोबाइल, चाकू और पेचकस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मुकेश का 15 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और पेचकस बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Continue Reading

कोरबा

रंजना में मातृत्व और सेवाभाव का सम्मान, 9 माताओं को मिला ‘माता यशोदा सम्मान’

Published

on

विश्व स्तनपान दिवस पर ‘मातृ दुग्ध दान, ममता सर्वोच्च सम्मान’ का दिया संदेश

कोरबा/कटघोरा। विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर विकासखंड कटघोरा के ग्राम आदर्श पंचायत रंजना में स्वस्थ्य मितानिन कार्यक्रम के तत्वावधान में ‘माता यशोदा सम्मान समारोह—मातृ दुग्ध दान, ममता सर्वोच्च सम्मान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृ दुग्ध के महत्व, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिशु को जन्म के बाद छह माह तक केवल स्तनपान कराने के लिए माताओं को प्रेरित करना, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करना तथा समाज और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना रहा।

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी माताओं एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

मां का दूध शिशु के स्वस्थ भविष्य की पहली नींव : रुक्मणी यादव

ब्लॉक समन्वयक श्रीमती रुक्मणी यादव ने माता यशोदा के वात्सल्य का उदाहरण देते हुए कहा कि मां और बच्चे के बीच प्रेम, ममता एवं भावनात्मक जुड़ाव स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है। मातृत्व त्याग, ममता और जिम्मेदारी का प्रतीक है तथा माताओं का सम्मान वास्तव में मातृत्व का सम्मान है।

छह माह तक केवल स्तनपान जरूरी : वंदना गुप्ता

जिला समन्वयक मितानिन सुश्री वंदना गुप्ता ने कहा कि शिशु को जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध दिया जाना चाहिए। इसके बाद पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखना बच्चे के बेहतर विकास के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मितानिनों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

स्तनपान को लेकर भ्रांतियां दूर करने पंचायत स्तर पर हो जागरूकता : राजेश यादव

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्तनपान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए पंचायत स्तर पर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। मातृ दुग्ध केवल शिशु का पोषण नहीं, बल्कि उसके स्वस्थ भविष्य की पहली नींव है। स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज का आधार है।

मां का दूध प्रकृति का सर्वोत्तम आहार : रवि रजक

जिला पंचायत प्रतिनिधि रवि रजक ने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम आहार है। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रत्येक मां को स्तनपान के महत्व की सही जानकारी और आवश्यक सहयोग मिलना जरूरी है।

माताओं को नियमित मार्गदर्शन लेने की अपील : ममता मरकाम

सरपंच श्रीमती ममता मरकाम ने माताओं से मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से नियमित मार्गदर्शन लेने तथा स्तनपान को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ पंचायत की आधारशिला हैं।

9 माताओं को ‘माता यशोदा सम्मान’

समारोह में मातृत्व, ममता एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति समर्पण के लिए 9 हितग्राही माताओं को ‘माता यशोदा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित माताओं को प्रमाण पत्र, श्रीफल, फूलमाला एवं सम्मान सामग्री भेंट कर उनके मातृत्व और ममता को नमन किया गया।

सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ‘माता शबरी सम्मान’

समाज सेवा, विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अन्य माताओं एवं महिलाओं को ‘माता शबरी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उनके सेवाभाव, सामाजिक योगदान और जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रमाण पत्र, श्रीफल एवं फूलमाला भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस प्रकार ‘माता यशोदा सम्मान’ मातृत्व, वात्सल्य एवं शिशु के प्रति समर्पण को समर्पित रहा, जबकि ‘माता शबरी सम्मान’ समाज, स्वास्थ्य एवं विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सेवाभाव और योगदान के सम्मान का प्रतीक बना।

सम्मानित महिलाओं में दुर्गा बाई, सुखवारी, सुकदई, गोहनदई, सावित्री बाई, रंगीना, हरनबाई, उमा बाई, सरकहा, रुमालिया, रमशिला, श्यामबाई, सावित्री, किशोरी बाई, जागृति, केशो बाई, कल्याणी जगत, धुराजा यादव, अनीता केंवट, पदमनी, जमकुमारी, शिवकुमारी, उमा, रामकुंवर एवं आशा सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

मितानिनों के सेवाभाव का भी सम्मान

ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की देखभाल, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली मितानिन बहनों को भी सम्मानित किया गया। उनके जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों और सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मातृ दुग्ध के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने, शिशु को जन्म से छह माह तक केवल स्तनपान कराने तथा स्तनपान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्रीमती रुक्मणी यादव, सुश्री वंदना गुप्ता, राजेश यादव, रवि रजक एवं श्रीमती ममता मरकाम सहित बड़ी संख्या में माताएं, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाएं, मितानिनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

‘मातृ दुग्ध दान, ममता सर्वोच्च सम्मान’ के संदेश के साथ आयोजित यह समारोह मातृत्व, महिला सम्मान तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायक प्रयास रहा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677