Connect with us

छत्तीसगढ़

शीतकालीन सत्र…मंत्री खुशवंत बोले-प्रदेश में 15 लाख बेरोजगार:कहा-14 हजार लोगों को देंगे रोजगार, भूपेश बोले-युवाओं को भत्ता न देना धोखा, नोक-झोंक के बाद वॉकआउट

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ता और रोजगार के मुद्दे पर सदन का माहौल गरमा गया। सदन में भूपेश बघेल ने बेरोजगारी और युवाओं को भत्ते के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा। मंत्री के स्पष्ट जवाब न देने पर नाराज विपक्ष ने हंगामा कर दिया। सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक हुई।

भूपेश बघेल ने भी सरकार को घेरा। भूपेश बघेल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विधानसभा में मिले जवाब के अनुसार बेरोजगारी भत्ता योजना बंद नहीं हुई है, फिर लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद युवाओं को भत्ता नहीं देना उनके साथ धोखा है।

वहीं प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या को लेकर सरकार से सवाल किया। इस पर जवाब में रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में राज्य में 11 लाख 39 हजार 656 बेरोजगार पंजीकृत हैं।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि वर्तमान में यह संख्या बढ़कर करीब 15 लाख के आसपास पहुंच गई है। जल्द ही एक साथ 14 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार बेरोजगारों को भत्ता देने के बजाय उन्हें रोजगार से जोड़ने पर फोकस कर रही है।

स्कूल-कॉलेजों में लगे सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का मुद्दा उठा, भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने इसका जवाब दिया।

स्कूल-कॉलेजों में लगे सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का मुद्दा उठा, भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने इसका जवाब दिया।

विपक्ष के सवालों का जवाब देती हुईं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े।

विपक्ष के सवालों का जवाब देती हुईं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े।

दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में भूपेश बघेल, उमेश पटेल, और देवेंद्र यादव।

दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में भूपेश बघेल, उमेश पटेल, और देवेंद्र यादव।

सदन में नारेबाजी कर विपक्ष का वॉकआउट

सदन में कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही पूछा कि युवाओं को योजना का लाभ कब मिलेगा। इस पर मंत्री खुशवंत ने कहा कि सरकार युवाओं को सक्षम और सामर्थ्य वान बनाने की दिशा में काम कर रही है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की और वॉकआउट कर दिया।

इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में लगे सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर का मुद्दा उठा। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कई मशीनों के खराब/बंद होने और करोड़ों खर्च के बावजूद छात्राओं का इसका लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाकर जांच की मांग की।

जवाब में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि, लगभग 1600 मशीनें ठीक हैं और 1300 खराब है इसकी जांच कराई जाएगी।

मोबाइल नेटवर्क समस्या पर हंगामा

विधायक रेणुका सिंह ने सदन में टॉवरों को लेकर गलत और अधूरी जानकारी देने पर विभागीय अधिकारियों को घेरा। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में अब भी नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन कागजों में टॉवर चालू दिखाए जा रहे हैं।

इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस विषय में भारत सरकार को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है, वहां जल्द मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे।

धान खरीदी में अव्यवस्था पर हंगामा, भूपेश ने सरकार को घेरा

विधानसभा में धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया। भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार धान खरीदने के पक्ष में नहीं है और जानबूझकर व्यवस्था कमजोर कर निजी हाथों में सौंपने का षडयंत्र रच रही है।

उन्होंने बताया कि समिति प्रबंधक, कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं, पंजीयन में गंभीर खामियां हैं, वन अधिकार पट्टाधारी किसानों का पंजीयन नहीं हुआ और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था पूरी तरह फेल है, जिससे कई किसानों को चॉइस सेंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

वार्ड क्र. 38 लालघाट चेकपोस्ट के नागरिकों को मिली सर्वसुविधायुक्त उद्यान की सौगात

Published

on

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने रजत जयंती उद्यान को जनसेवा में किया समर्पित

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 38 लालघाट चेकपास्ट बस्ती के रहवासियों को आज एक सर्वसुविधायुक्त उद्यान की सौगात प्राप्त हुई है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नवनिर्मित रजत जयंती उद्यान को जनसेवा में समर्पित किया। इस मौके पर मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद चेतन सिंह मैत्री, सत्येन्द्र दुबे, मुकुंद सिंह कंवर, मंगल बंदे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बालको जोनांतर्गत वार्ड क्र. 38 लालघाट के चेकपोस्ट बस्ती मुख्य मार्ग में 21 लाख 50 हजार रूपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त उद्यान का निर्माण कार्य कराया गया है, छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 से मनाये जा रहे रजत जयंती समारोह के तहत उक्त उद्यान का नामकरण रजत जयंती उद्यान किया गया है। आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के गरिमापूर्ण मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उक्त उद्यान को लोकार्पित किया गया। उन्होने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया तथा फीता काटकर रजत जयंती उद्यान को आमजनता की सेवा हेतु समर्पित किया। 

हमने बनाया, अब हम ही संवार रहे-देवांगन

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी ने 25 वर्ष पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है तथा इस उद्यान का नाम भी रजत जयंती उद्यान रखा गया, मुझे खुशी है कि आज यह सर्वसुविधायुक्त उद्यान जनताजनार्दन की सेवा हेतु समर्पित किया गया है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमारी सरकार ने ही बनाया था और अब हमारी सरकार ही छत्तीसगढ़ को संवार रही है। 15 वर्षो तक डॉ.रमन सिंह जी प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तथा प्रदेश का ऐतिहासिक रूप से विकास किया, अब उन्हीं की तर्ज पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है, यह हमारा सौभाग्य है कि जनताजनार्दन के आशीर्वाद से देश-प्रदेश व कोरबा मे ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार द्वारा दर्जनों जनकल्याणकारी योजनायें संचालित कर गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला सहित समाज के सभी वर्गो के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा रहा है।

उद्यान की मिली सौगात, बस्तीवासियों को हृदय से बधाई-संजूदेवी राजपूत

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बनाये गये रजत जयंती उद्यान की यह सौगात आज लालघाट चेकपोस्ट बस्ती के नागरिकबंधुओं केा प्राप्त हुई है, जिसके लिये मैं उन्हें हृदय से बधाई देती हूॅं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है, आमजनता की समस्यायें प्राथमिकता के साथ दूर की जा रही है, विगत 01 वर्ष के दौरान नगर निगम केारबा ने अनेक उपलब्धियॉं अर्जित की है, बर्षो की समस्यायें दूर की गई है, मैं विश्वास दिलाती हूॅं कि निगम क्षेत्र में विकास की यह गति आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये आगे कहा कि आप सब जनता जनार्दन ने जिस आशा व विश्वास के साथ उद्योग मंत्री श्री देवांगन को कोरबा का विधायक चुना था एवं मुझे कोरबा का महापौर निर्वाचित किया था, उस आशा व विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जायेगा तथा आप सबके सुझाव के अनुरूप ही आगे भी कोरबा के विकास को गति व दिशा दी जायेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद चेतन सिंह मैत्री, सत्येन्द्र दुबे, मुकुंद सिंह कंवर, मंगल बंदे, मण्डल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, जय राठौर, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, मनोज सिंह राजपूत, निगम के जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, उद्यान  अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ, अभय मिंज, सोमनाथ डेहरे, अंजूलता तिग्गा, संजय साहू, सम्मत यादव, शंकुतला ठाकुर, ज्योति परिहार, फिरतराम साहू, छेदीलाल साहू, हेमलता निर्मलकर, रेणु प्रसाद, के.के.राजू, सुरेखा तिवारी, रामप्रसाद मैत्री आदि के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण व काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
Continue Reading

कोरबा

चौक-चौराहों , सार्वजनिक स्थानों पर संचालित हुए निगम के प्याऊ

Published

on

कोरबा। बढ़ती गर्मी में राहगीरों, जरूरतमंदों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने सभी जोन के प्रमुख चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अस्थाई प्याऊ स्थापित किए गए हैं, साथ ही आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर भी प्याऊ स्थापित कराए जा रहे हैं ताकि राहगीरों, नागरिकों को शुद्ध व ठंडा पेयजल सुगम रूप से उपलब्ध हो सके।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय द्वारा बढ़ती गर्मी के मद्देनजर चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अस्थाई प्याऊ खोलने के निर्देश जोन कमिश्नरों को दिए गए थे, निगम के सभी जोनांतर्गत प्रमुख चौक-चौराहों पर प्याऊ का संचालन आज से प्रारंभ कर दिया गया है। महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन अस्थाई प्याऊ घरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा घड़ों में प्रतिदिन शुद्ध एवं ताजा पानी डाल कर रखा जाए, ताकि लोगों को इन प्याऊ घरों के माध्यम से शुद्ध व ताजा ठंडा पेयजल पीने हेतु मिल सके। उन्होने आवश्यकतानुसार और अधिक चौक-चौराहों में अस्थाई प्याऊ खोलने तथा पूरे ग्रीष्म ऋतु में उनका नियमित संचालन कराए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
Continue Reading

कोरबा

जिले में मनरेगा के तहत “नवा तरिया आय के जरिया” अभियान शुरू

Published

on

सीईओ ने मनरेगा, एनआरएलएम एवं लाइन विभागों की ली समीक्षा बैठक

कोरबा। जिले में जल संरक्षण एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नवा तरिया आय के जरिया” अभियान की शुरुआत की गई है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने जिला पंचायत सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा विभिन्न लाइन विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली।

बैठक में सीईओ श्री नाग ने जल संरक्षण एवं जल संवर्धन संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता देते हुए नवीन तालाबों (तरिया) के निर्माण तथा उनसे जुड़े आजीविका गतिविधियों को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के बेहतर अभिसरण से ग्रामीणों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है।

बैठक में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, मनरेगा, एनआरएलएम एवं बी आर एल एफ की कर्मदक्ष टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। “मोर गांव, मोर पानी, नवा तरिया आय के जरिया” अभियान को राज्य शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

सीईओ ने नवीन तालाबों के मेड़ों पर आजीविका गतिविधियों जैसे मछली पालन, उद्यानिकी एवं कृषि आधारित कार्यों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। साथ ही अभियान से संबंधित ऑडियो संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इस पहल से जुड़ सकें।

बैठक में क्लैट ऐप के उपयोग पर भी चर्चा की गई तथा इसे फील्ड स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।

मनरेगा एवं एनआरएलएम के समन्वय से “नवा तरिया आय के जरिया” अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसमें विशेष रूप से महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया गया है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत जिलगा एवं कटकोना के तकनीकी अधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में “नवा तरिया” के लिए स्थल चयन किया गया। इस दौरान दो नए तालाबों का चयन किया गया तथा उनसे संबंधित आजीविका गतिविधियों जैसे मछली पालन, सिंचाई, उद्यानिकी एवं कृषि योजना का प्रारंभिक खाका तैयार किया गया।

सीईओ श्री नाग ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करते हुए अभियान को जनआंदोलन का रूप दें, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677