कोरबा
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह पर श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन
कोरबा। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा के प्रांगण में सुनील जैन (अध्यक्ष, महाविद्यालय शिक्षण समिति) एवं प्राचार्य डॉ मनोज कुमार झा के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष रजत जयंती वर्ष पर रजत जयंती समारोह सप्ताह के आयोजित होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा शीर्षक पर परिचर्चा कार्यक्रम के साथ हुआ। परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत का स्मरण कराते हुए इसकी नींव से जोड़े रखना था।
परिचर्चा में हेमंत माहुलिकर (प्रदेश महामंत्री, संस्कार भारती) एवं विवेक लांडे (सेवा निवृत्त प्राचार्य, उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद विद्यालय) बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन सरस्वती वन्दना एवं राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर के संरक्षण हेतु अपील की। मुख्य वक्ता हेमंत माहुलिकर ने अपने प्रभावी वक्तव्य द्वारा विद्यर्थियों को इमारत की नींव का महत्व समझाया। जन-जातियों को परम्पराओं तथा संस्कृति का वास्तविक संरक्षक बताते हुए हरि सिंह क्षत्री तथा श्रीमती तिजन बाई की याद करते हुए विभिन्न कलाओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। युवाओं से आह्वान किया कि अपनी नव ऊर्जा का सदुपयोग राष्ट्र एवं राज्य निर्माण के लिए करें। सेवानिवृत्त शिक्षक विवेक लांडे ने विभाजन से पहले मध्यप्रदेश के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रांत की स्थिति एवं समस्याओं पर बात की । छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं जैसे पी एम श्री, CHALK की जानकारी से भी अवगत करवाया, साथ ही युवाओं से छत्तीसगढ़ के विकास का सहभागी बनने का संदेश दिया।
परिचर्चा में छत्तीसगढ़ का इतिहास, विभिन्न जनजातियां, छत्तीसगढ की कला, साहित्य, संस्कृति , परम्परा, पर्यावरण, पर्यटन, उद्योग एवं शिक्षा की वर्तमान स्थिति इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया ।
महाविद्यालय की छात्राओं ने भी परिचर्चा में बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता प्रदान की। बीएड के प्रशिक्षार्थी छात्र-छात्राओं निकिता, निवेदिता, अभिषेक, स्मिता, पूर्णिमा, पूनम, संस्कृति, अन्नु, आकांक्षा, मनीषा एवं ज्योति ने विभिन्न विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी छात्र-छात्राओं ने परिचर्चा के अंत तक छत्तीसगढ़ के गौरव की विशाल गाथा को एकाग्रचित होकर सुना। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉक्टर पी एस पैकरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती डॉली एन शंकर (सहायक प्राध्यापक, शिक्षा संकाय) ने प्रशिक्षार्थी कौशलेन्द्र, रेखा सोनी, मनीषा यादव, रीतिका झा के सहयोग से कार्यक्रम तथा मंच का सफल संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों विशेष कर वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक के एल साहू तथा श्रीमती सी एस सेंगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा संकाय के सभी प्रशिक्षर्थियों मुख्यत: रीतिका झा, गरिमा, विनीता, दिव्या सोल्जर की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

कोरबा
नम: सामूहिक विवाह का दिव्य आयोजन:108 दिव्यांग/निर्धन जोड़ों को मिला पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सानिध्य एवं राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद
शुभता का संदेश:नवदम्पत्तियों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

कोरबा/ढपढप। अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा प्रबंधन की पहल पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं ढपढप की पावन धरती में परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जहां सानिध्य मिला, वहीं छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद मिला। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक, पुजारी एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने शुभता का संदेश दिया और कहा कि नवयुगल नवदाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन को प्राप्त करें। श्री पाण्डेय ने कहा कि मातारानी के आशीर्वाद से हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम इतना विशाल और भव्यता के साथ यह नेक कार्य कर सके।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य वाणी से गूंजता रहा मंत्रोच्चार

ढपढप की पावन धरती में जब 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं शादी के जोड़े में सजधज कर कथा स्थल/विवाह स्थल पहुंचे तो हजारों लोग जहां कन्यादान के लिए घराती बने, वहीं दुल्हों की ओर से भी बाराती के रूप में हजारों लोग शामिल हुए और जब सौभाग्यकांक्षी, चिरंजीवियों का मिलन हुआ, तो चारों तरफ से सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन का आशीर्वाद के लिए पुष्पवर्षा हुई और जब युगल सात फेरे ले रहे थे, तो हनुमंत भक्त पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य मंत्रोच्चार चारों तरफ गूंजने लगा। घराती-बाराती इस दिव्य नम: सामूहिक विवाह से उल्लास और उमंग के साथ नाचने, गाने लगे। इस दिव्य दृश्य को देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा था। दिव्यांगों और निर्धनों के इस अनुपम परिणय उत्सव को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो प्रकृति ने भी अपनी सारी खुशी इन नवयुगलों के जीवन में उड़ेल दिया हो और इन्हें आशीर्वाद दे रही हो। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में यह जीवन का उत्सव सम्पन्न हुआ और उनका शुभ आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
राज्यपाल रमेन डेका ने नवयुगलों को दिया शुभ आशीर्वाद, 05-05 हजार देने की घोषणा

प्रोटोकाल के तहत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ठीक 11.00 बजे परिणय स्थल ढपढप पहुंचे और नवयुगलों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सभी नवदम्पत्तियों को 05-05 हजार देने की घोषणा की।
आयोजन समिति ने उपहार देकर नवदम्पत्तियों को विदा किया

आयोजन समिति दिव्यांगों एवं निर्धन कन्याओं का अभिभावक के रूप में शादी का खर्चा उठाया और नवयुगलों को उपहार दिया। आयोजन समिति ने 108 निर्धन/दिव्यांग कन्याओं को नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
लाखों हाथों ने दिया शुभ आशीर्वाद





कोरबा में पहली बार दिव्यता, भव्यता और इतना बड़ा विशाल जनसमूह ढपढप की पावन धरती पर दिखा। एक तरफ 05 दिवसीय दिव्य श्रीहनुमंत कथा सम्पन्न हो रही थी, दूसरी तरफ 108 निर्धन एवं दिव्यांग कन्याओं का घर बस रहा था। करीब 01.00 लाख लोग यहां मौजूद थे। लाखों हाथों ने इन दिव्य एवं गरीब कन्याओं को पूरे मन से अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया और खुशहाल, समृद्ध जीवन के लिए प्रभु से कामना की।
शुभता का संदेश:नवयुगलों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय


इस दिव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति और कोरबा वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नमन पाण्डेय ने दिव्यांग/निर्धन 108 कन्याओं के नवजीवन में प्रवेश करने पर शुभता का संदेश दिया और कहा कि मातारानी नवदम्पत्तियों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाए और उनके जीवन को वैभवशाली बनाए।


कोरबा
रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
कोरबा
मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
