Connect with us

छत्तीसगढ़

अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण:4 साल की सेवा जरूरी, खाद की व्यवस्था के लिए बनेगी मंत्री उप समिति, कैबिनेट का फैसला

Published

on

रायपुर, एजेंसी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों और अग्निवीर सैनिकों से जुड़े दो अहम फैसलों पर मुहर लगी है। कैबिनेट ने खरीफ और रबी सीजन में किसानों को समय पर खाद मुहैया कराने के लिए मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन को मंजूरी दी है। यह समिति खाद की आपूर्ति, वितरण और प्रबंधन की निगरानी करेगी और सरकार को जरूरी सुझाव देगी।

समिति की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री करेंगे। इसमें कृषि, सहकारिता और वित्त मंत्री सदस्य होंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त समिति के संयोजक रहेंगे। जरूरत पड़ने पर अधिकारी, विशेषज्ञ और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी बैठक में बुलाया जा सकेगा।

समिति का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ और रबी सीजन में समय पर खाद मुहैया कराना और किसी भी तरह की कमी या वितरण संबंधी समस्या का समाधान करना है।

अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण

कैबिनेट ने राज्य में अग्निवीर सैनिकों के लिए तृतीय श्रेणी के सरकारी पदों पर 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया है। इसके लिए “छत्तीसगढ़ अग्निवीर सैनिक आरक्षण नियम-2026” बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह आरक्षण पुलिस विभाग में आरक्षक, वन विभाग में वनरक्षक और जेल विभाग में प्रहरी की सीधी भर्ती में लागू होगा।

किन अग्निवीरों को मिलेगा फायदा

आरक्षण का लाभ उन अग्निवीर सैनिकों को मिलेगा, जिन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद वैध सेवा प्रमाण पत्र के साथ सेवामुक्ति प्राप्त की हो। यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से 26 जुलाई 2024 को विधानसभा में की गई घोषणा के पालन में लिया गया है।

अनुभव का मिलेगा लाभ

सरकार का कहना है कि इस फैसले से अग्निवीरों को सम्मानजनक रोजगार मिलेगा। साथ ही उनके अनुशासन और अनुभव का लाभ पुलिस, वन और जेल विभाग को भी मिलेगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर ने मनाया रंगारंग सावन उत्सव

Published

on

जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी की अध्यक्षता में हुआ भव्य आयोजन, सावन सुंदरी प्रतियोगिता में सुषमा तिवारी ने जीता खिताब

बिलासपुर (सुनील चिंचोलकर)। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर द्वारा होटल प्रीत में जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी की अध्यक्षता में रंगारंग सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन की उमंग, संस्कृति और नारी प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं फेडरेशन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हर्षिता पाण्डेय, प्रदेश मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में किरण सिंह, अध्यक्ष सहयोग फाउंडेशन एवं नमिता शर्मा, महिला प्रांताध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन उपस्थित रहीं।

जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित सावन उत्सव में विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। सावन सुंदरी (क्वीन) प्रतियोगिता में सुषमा तिवारी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।

संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसमें रत्ना पाण्डेय ने प्रथम, रश्मि चौबे ने द्वितीय तथा पुष्पा पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में रवीना दुबे प्रथम, मंजूषा पाण्डेय द्वितीय और रिचा दुबे तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी के साथ ज्योति तिवारी, राखी दुबे, रेखा दुबे, पुष्पा पाण्डेय, रिकीं पाण्डेय, सविता पाठक, सुषमा तिवारी सहित वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर की टीम एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। रायपुर से प्रदेश पदाधिकारी सुमन मिश्रा, सुमन पाण्डेय एवं कल्पना मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। भाई शुभम तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

Continue Reading

कोरबा

किशोर पंजवानी बने कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिला प्रभारी

Published

on


बिलासपुर/कोरबा(सुनील चिंचोलकर)। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया व राष्ट्रीय महामंत्री व चांदनी चौक दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल की सहमति व कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी के समर्थन बिलासपुर प्रभारी राकेश ओचवाँनी की अनुशंसा से किशोर पंजवानी को कैट का प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिले का प्रभारी बनाया गया है ,
दोहरे पद पर मिली नियुक्ति पर किशोर पंजवानी ने कहा कि जो भरोसा मुझ पर शीर्ष नेतृत्व कर दोहरा पद पर नियुक्ति की है में उन्हें पूरा विश्वास दिलाता हूं कि में पूरी लगन के साथ पूरे जोश के साथ काम करूंगा व मेरे आगे बढ़ते हर कदम पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा । किशोर पंजवानी ने आगे कहा की वे बिलासपुर के प्रथम व्यक्ति है जिन्हें किसी जिले का प्रभारी बनाया गया है ,तथा उनकी प्रथम प्राथमिकता है कि जल्द कोरबा कैट इकाई का गठन किया जाएगा। नियुक्ति होने पर उन्होंने राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन जितेंद्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, सुरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द जैन, बिलासपुर प्रभारी राकेश ओछ्वानी, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यहाँ तक पहुँचने में राष्ट्रीय सचिव श राजू सलूजा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी का भी हमेशा आशीर्वाद प्राप्त रहा है, उनके प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

अग्रसेन भवन में सावन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published

on

कोरबा/जमनीपाली। सरदार वल्ल्भ भाई नगर जमनीपाली स्थित अग्रसेन भवन में सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । साडा काॅलोनी जमनीपाली के महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । इस दौरान रोचक गेम्स और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया । काॅलोनीवासियों के लिए आयोजित कार्यक्रम सावन महोत्सव में महिलाओं ने सावन के झूले का आनंद लिया ।
कार्यक्रम के शुरूआत में भगवान श्री कृष्ण को झुला झुलाकर विधिवत पूजा अर्चना किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती उपाध्याय जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी एवं मंतोषी देवी को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया ।
इस मौके पर अर्चना उपाध्याय ने कहा कि सावन का महीना भारतीय संस्कृति में हरियाली और उल्लास का प्रतीक माना गया है । श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने कहा कि सावन महोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं होता बल्कि इसके माध्यम से सकारात्मक सोच, आपसी मेल जोल की भावना जुड़ी होती है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती तिवारी, श्वेता कौशल, सीमा अग्रवाल, सुमी यादव, प्रकृति काटेकर, वैदही काटेकर, निशा पतमासे, सारिका सिंह, सोन,ू नंदनी, हैरी सारथी, अंजू कौशल, बिंदू जांगड़े, ज्योति सिंह, राधा थापा, मीना, सुप्रभा महंत, श्वेता पाढ़ी, निर्मला और नीता पटमासे का सराहनीय योगदान रहा है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677