छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनें कैंसिल:गुजरात-महाराष्ट्र-बंगाल समेत 7 राज्य के यात्री परेशान होंगे, 27 अगस्त तक नहीं चलेंगी गाड़ियां
बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनें आज से 27 अगस्त तक कैंसिल रहेंगी। जबकि, 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 3 ट्रेनों को आधे रास्ते पर ही रोककर वापस भेजा जाएगा। ट्रेनें कैंसिल होने से झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बंगाल, जम्मू, जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

रेलवे प्रशासन का दावा है कि, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 206 किमी चौथी लाइन में से 150 किमी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।
इस बीच रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन पर विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद इस रूट पर परिचालन शुरू हो जाएगा। इस काम की वजह से 23 से 27 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में 24 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

बदले रूट पर चलेगी दूरंतो एक्सप्रेस
- 23 अगस्त को हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी।
- 25 अगस्त को पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
बिलासपुर तक चलेगी गोंडवाना और जेडी
- 24 से 27 अगस्त तक गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
- 23, 25,26 अगस्त को निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी।
- 25, 27, 28 अगस्त को रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना बिलासपुर से ही रवाना होगी।
30 ट्रेनें 31 अगस्त से 15 सितंबर तक कैंसिल

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक डीजीपी पर विलंब…सीएस को नोटिस:UPSC ने नियुक्ति में देरी का कारण पूछा, सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर मांगा जवाब
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में हेड ऑफ पुलिस फोर्स (DGP) की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रदेश के मुख्य सचिव विकासशील को कड़ा पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है कि अब तक राज्य में पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति क्यों नहीं की गई।
आयोग ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए जवाब तलब किया है।

डीजीपी अरुण देव गौतम।
UPSC के पत्र में क्या लिखा है
अवर सचिव दीपक शॉ की ओर से जारी इस पत्र में उल्लेख है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना (Notification) की प्रति आयोग को नहीं भेजी है।
UPSC ने 13 मई 2025 को ही योग्य अधिकारियों का पैनल राज्य सरकार को भेज दिया था। नियमानुसार, सरकार को इस पैनल में से किसी एक अधिकारी को ‘तत्काल’ पूर्णकालिक नियुक्त करना था। आयोग ने पूछा है कि 3 जुलाई 2018 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन अब तक क्यों नहीं हुआ? यदि विलंब हुआ है, तो उसका ठोस कारण बताया जाए।
क्यों फंसा है मामला
दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने यूपीएससी के पैनल के आधार पर अरुण देव गौतम को डीजीपी तो नियुक्त किया, लेकिन उन्हें ‘पूर्णकालिक’ प्रभार देने के बजाय ‘प्रभारी’ (In-charge) डीजीपी बना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने ‘प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार’ मामले में स्पष्ट कहा था कि किसी भी राज्य में प्रभारी डीजीपी की परंपरा नहीं चलेगी।

सुप्रीम कोर्ट।
सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख
हाल ही में 5 फरवरी 2026 को ‘टी धंगोपल राव बनाम यूपीएससी’ मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चार कड़े निर्देश दिए थे। कोर्ट ने साफ कहा कि यदि नियुक्ति में देरी होती है, तो इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही तय की जाएगी। कोर्ट के शब्दों में, “देरी के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही सहित आवश्यक परिणाम सामने आएंगे।”
सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई से पहले छत्तीसगढ़ सरकार को या तो अरुण देव गौतम की नियुक्ति को पूर्णकालिक करना होगा या फिर आयोग को ऐसा ठोस कारण बताना होगा जो अदालत को संतुष्ट कर सके। ऐसा न होने पर मुख्य सचिव और संबंधित अधिकारियों पर अवमानना की गाज गिर सकती है।


छत्तीसगढ़
मंत्री बोले-कलेक्टर के आने से अमर की सीट खतरे में..:रामविचार नेताम ने संजय अग्रवाल को बताया लोकप्रिय, कुर्सी को लेकर नाराज हुए थे विधायक
बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बिलासपुर के एक कार्यक्रम में MLA अमर अग्रवाल पर चुटकी ली। मंच से नेताम ने कहा कि कलेक्टर संजय अग्रवाल आए हैं तो कही अमर अग्रवाल की सीट खतरे में ना हो जाए। उनके इस कमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
दरअसल कृषि मंत्री के इस बयान को उस घटना से जोड़कर देखा जा रहा हैं, जब कुर्सी को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने सार्वजनिक मंच से कलेक्टर पर नाराजगी जताई थी।
बता दें कि 14 मार्च को बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में रामविचार नेताम ने ये बात कही, जो अब यह चर्चा का विषय बन गया है।

कुर्सी को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने सार्वजनिक मंच से कलेक्टर पर नाराजगी जताई थी।
युवा महोत्सव कार्यक्रम में कुर्सी को लेकर हुए थे नाराज
पिछले साल दिसंबर महीने में बिलासपुर में आयोजित राज्य युवा महोत्सव में विधायक अमर अग्रवाल अव्यवस्था को लेकर नाराज हो गए थे। मंच में पीछे लाइन पर जगह मिलने से नाराज अमर अग्रवाल ने कलेक्टर संजय अग्रवाल पर नाराजगी जताई थी।
हालांकि, उन्होंने कलेक्टर से कुछ नहीं कहा था, केवल आंखें निहार कर नाराजगी का इशारा किया था। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सीएम विष्णु देव साय ने अमर अग्रवाल को सामने फ्रंट लाइन पर बैठने बुलाया था।
जिस पर अमर अग्रवाल ने कहा कि, मैं आपके सम्मान में आ जाता हूं। वहीं, कार्यक्रम के बाद विधायक ने कहा कि, मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैं शुरू से व्यवस्था के पालन का आदी रहा हूं। कोई विधायक की उपेक्षा नहीं हो रही है।

विधायक की नाराजगी के बाद सीएम विष्णु देव साय ने उन्हें सामने फ्रंट लाइन पर बैठने बुलाया था।
गोधन योजना उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री ने ली चुटकी
दरअसल, 14 मार्च शनिवार को बिलासपुर के सेंट्रल युनिवर्सिटी में गोधन योजना का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित था। जहां मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने इस योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी शामिल हुए थे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल पर चुटकी और तारीफ
कार्यक्रम के तहत कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लोगों को संबोधित किया। मंत्रियों और विधायकों के नाम लेने के बाद कार्यक्रम में मौजूद सीनियर अधिकारियों का जिक्र करने की परंपरा निभाते हुए मंत्री ने कलेक्टर संजय अग्रवाल का भी जिक्र किया।
कलेक्टर संजय अग्रवाल का नाम आते ही मंत्री नेताम ने मुस्कुराते हुए चुटकी ली। उन्होंने कहा कि संजय अग्रवाल यहां आ गए हैं, तो अमर जी की सीट खतरे में पड़ सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कलेक्टर जिले में अच्छा काम कर रहे हैं और लोगों के बीच उनकी अच्छी पहचान और लोकप्रियता है।

गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री ने विधायक अमर की चुटकी ली।
गोधन योजना के बारे में जानिए
गोधन योजना के उद्घाटन के बाद पहले चरण में राज्य के 11 जिलों में 29 गौधामों ने कामकाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जोगीपुर में बनने वाले राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास भी किया। इनमें बिलासपुर जिले के लाखासार, ओखर, जैतपुर और हरदीकला गौधाम भी शामिल है।
बिलासपुर में 184 एकड़ में बनेगा गौ अभ्यारण्य
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में जिले के कोटा विकासखंड के ग्राम जोगीपुर में प्रस्तावित गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास भी किया। यह अभ्यारण्य करीब 184 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।
राज्य सरकार द्वारा इसके विकास के लिए प्रथम चरण में 1 करोड़ 32 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके पूरा होने पर अभ्यारण्य में एक साथ 2500 के लगभग पशुओं का संरक्षण किया जा सकता है।


छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में खाद्य विभाग अलर्ट मोड पर:घरेलु सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग करने वाले होटलों – ढाबों पर छापामार करवाई, 11 सिलेंडर जप्त
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने पामगढ़, शिवरीनारायण और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसे में पामगढ़ क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। घरेलु सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग करने वाले होटलों और ढाबों पर दबिश देते हुए 11 घरेलु सिलेंडर जप्त किया।
जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि “LPG गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000” का उल्लंघन पाया गया और इसके तहत ही इन संस्थानों में करवाई की गई है ।

जब्त सिलेंडर
कहाँ कितने सिलेंडर बरामद हुए
- शेरगढ़ फैमिली रेस्टोरेंट एवं ढाबा से 3 घरेलू गैस सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर और गैस पाइप
- एल.के. होटल, मेउभाटा से 2 घरेलू गैस सिलेंडर (एक भरा, एक खाली), गैस चूल्हा, रेगुलेटर और पाइप
- बाबा कैफे एंड पराठा हाउस से 2 घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम क्षमता वाले), रेगुलेटर, पाइप और दो मुंहे वाला गैस चूल्हा जब्त
- ब्रदर्स कैफे एंड फैमिली रेस्टोरेंट से 2 घरेलू गैस सिलेंडर (एक भरा, एक खाली) और रेगुलेटर
- भैयाजी रेस्टोरेंट से भी 2 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर और रेगुलेटर-पाइप जब्त
इस कार्रवाई में कुल 11 घरेलू गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, प्रेशर रेगुलेटर और गैस पाइप जब्त किए गए। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
