छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में 7 मौतें, 9 घायल:जगदलपुर में कार ने दंपती को रौंदा, धमतरी में 4 की गई जान
धमतरी,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 7 लोगों की मौत हो गई। धमतरी जिले के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसों की वजह कहीं अज्ञात वाहन की टक्कर रही, तो कहीं बाइकों की आपसी भिड़ंत।
जगदलपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

वहीं, जांजगीर-चांपा में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।
केस- 1 धमतरी में अलग-अलग हादसें में 4 मौतें
पहली घटना धमतरी के अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम ढेठा चौकी बिरेझर का रहने वाला योगेश्वर ध्रुव (37) पेशे से ड्राइवर था। सुबह वह बाइक से ससुराल सिवनी जा रहा था।
दरबा पहुंचते ही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

कार की टक्कर से ससुराल से जा रहे युवक की मौत हो गई।
घायल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
दूसरी घटना धानापुरी थाना क्षेत्र की है। दरअसल गुरूर निवासी अकबर सलाम (60) अपने मोपेड से गिर गए थे। उन्हें बाइक से इलाज के लिए गुरूर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम चुल्हापथरा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में अकबर सलाम सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को पहले गुरूर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। धमतरी में जांच के बाद डॉक्टरों ने अकबर को मृत घोषित कर दिया।
इसी घटना में गंभीर रूप से घायल त्रिलोक ध्रुव को रायपुर रेफर किया गया, जबकि अकबर के बेटे को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अकबर मोपेड से गिर गए थे, जब उन्हें अस्पताल लाया जा रहा था तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
2 बाइकों में भिड़ंत
तीसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बालोद के रहने वाले भागवत साहू (42) ग्राम कोर्रा से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हंचलपुर के पास सामने से आ रही बाइक (CG 07 DC 0195) से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे के बाद उन्हें घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार 2 अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बालोद के रहने वाले भागवत बाइक पर अपने घर लौट रहे थे
पेड़ से टकराई बाइक
चौथी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। दरअसल ग्राम गिरौद (मेघा) निवासी भूपेंद्र साहू धमतरी के एक शोरूम में काम करता था। वह अपनी बाइक से तीन बच्चों के साथ बोड़रा से भेंड्री जा रहा था। जैन बाड़ी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसे के बाद एंबुलेंस की मदद से शिवा प्रधान और अन्य साथियों ने भूपेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस दुर्घटना में घायल तीनों बच्चे सुमित साहू (12), पिता रामकुमार, ग्राम बोड़रा; सूर्यकांत साहू (10), पिता रामकुमार, ग्राम बोड़रा; और डिकन साहू (10), पिता नोहर, ग्राम लिमतरा का इलाज अस्पताल में जारी है।

भूपेंद्र साहू की बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
केस- 2 जगदलपुर में दंपती की मौत
छहवीं घटना जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आसना जामगुड़ा निवासी सुखनाथ कश्यप अपनी पत्नी फुलमनी को लेकर घरेलू काम से भानपुरी बाइक से गया हुआ था। वापसी के दौरान तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई, जबकि कार सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार 3 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं पुलिस ने दंपती के शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना में दंपती की जान गई है। मर्ग कामय कर जांच की जा रही है।

जगदलपुर में हादसे के बाद कार पलट गई और बुरी तरह डैमेज हो गई।
केस- 3 जांजजीर-चांपा में मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की मौत
सातवीं घटना जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र की है। दरअसल बिर्रा निवासी चौटी लाल पटेल (56, वार्ड क्रमांक 9) हर दिन की तरह सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए घर से निकले थे, जब वे तलदेवरी-बिर्रा मुख्य मार्ग पर स्थित कोसा तालाब के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि चौटी लाल पटेल का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सुबह के समय सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों को मिली। इसके बाद तत्काल बिर्रा थाना पुलिस को सूचित किया गया।

चौटी लाल पटेल का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
पुलिस बोली- जल्द होगी आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही वाहन और आरोपी चालक का पता लगाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा
ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागी
कोरबा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) में मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. विपिन चंद्र त्यागी ने मरीजों को परामर्श एवं उपचार देकर लाभान्वित किया। वे 11 व 12 अप्रैल तक अपनी सेवाएं NKH में दी , जिससे क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ इलाज का अवसर मिल सका।
डॉ. त्यागी ने बताया कि ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी केवल दर्द से राहत ही नहीं देती, बल्कि मरीजों को बेहतर “क्वालिटी ऑफ लाइफ” भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि घुटनों और कूल्हों के गंभीर दर्द से पीड़ित, विशेषकर बुजुर्ग मरीज, अक्सर चलने-फिरने में असमर्थ हो जाते हैं और मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं, लेकिन इस सर्जरी से उन्हें नया जीवन मिल सकता है।

उन्होंने जॉइंट रिप्लेसमेंट को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि यह एक सुरक्षित और सफल प्रक्रिया है। देश में इस सर्जरी की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो इसकी सफलता का प्रमाण है। डॉ. त्यागी 10,000 से अधिक सफल सर्जरी कर चुके हैं और इस क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव है।
फिजियोथेरेपी है बेहद जरूरी
डॉ. त्यागी ने सर्जरी के बाद नियमित फिजियोथेरेपी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कम से कम 5 से 6 सप्ताह तक नियमित व्यायाम और फिजिकल थेरेपी करने से मरीज तेजी से सामान्य जीवन में लौट सकता है।
लाइफस्टाइल में सुधार जरूरी
उन्होंने बताया कि 50-60 वर्ष की आयु में जॉइंट संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं, जिनका मुख्य कारण खराब जीवनशैली है। उकड़ू बैठना और पालथी मारकर बैठने जैसी आदतों से बचने की सलाह देते हुए उन्होंने संतुलित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।
मोटापा बना सबसे बड़ा कारण
डॉ. त्यागी के अनुसार मोटापा जॉइंट की समस्याओं का प्रमुख कारण है। इससे जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और अर्थराइटिस तेजी से बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वजन नियंत्रित रखना जॉइंट को स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी मरीज में अर्थराइटिस विकसित हो चुका है, तब भी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एक प्रभावी और सुरक्षित विकल्प के रूप में उपलब्ध है।

कोरबा
नराईबोध के ग्रामीणों का हल्लाबोल, बुनियादी हक और बसाहट सहित रोजगार की मांग को लेकर भठोरा फेस ठप
कोरबा/गेवरा। एसईसीएल (SECL) गेवरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नराईबोध के ग्रामीणों का धैर्य आज जवाब दे गया। पुनर्वास, बसाहट और रोजगार जैसी मूलभूत मांगों को लेकर ग्राम पंचायत के नेतृत्व में आज सुबह 7:00 बजे से ग्रामीणों ने भठोरा फेस का खदान बंद कर दिया है। आंदोलन के कारण खदान में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है ।

प्रमुख मांगें और आक्रोश का कारण

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में जिला प्रशासन एसईसीएल प्रबंधन और ग्राम नराईबोध के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक में कई अहम समझौतों पर सहमति बनी थी, लेकिन आज तक उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाया गया है ।
आंदोलनकारियों की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:-

बसाहट और पुनर्वास:- प्रभावित ग्रामीणों को उचित बसाहट स्थल और वहां नागरिक सुविधाएं प्रदान करना ।
मकान नापी:- पूर्व में छूटे हुए मकानों की जीपीएस (GPS) के माध्यम से पारदर्शी नापी और उचित मुआवजा ।
वैकल्पिक रोजगार:- समझौते के अनुसार आउटसोर्सिंग कंपनी (PNC) में 70% स्थानीय प्रभावित ग्रामीणों को प्राथमिकता के साथ रोजगार देना ।
विकास कार्य:- बसाहट स्थल पर लंबित विकास कार्यों को तत्काल शुरू करना ।
अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

ग्राम पंचायत नराईबोध के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल सांकेतिक विरोध नहीं है यदि प्रबंधन और प्रशासन तत्काल ठोस निर्णय नहीं लेते हैं तो 15 अप्रैल 2026 से खदान के समीप ही विशाल पंडाल लगाकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा ।
पार्षद अमिला राकेश पटेल ने बताया कि प्रबंधन ने बार-बार केवल आश्वासन दिया है, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। जब तक हमारी मांगों पर सार्थक कार्रवाई नहीं होती यह आंदोलन जारी रहेगा, किसी भी अप्रिय स्थिति की पूरी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी ।



छत्तीसगढ़
भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रेस रिपोर्टर क्लब का हल्लाबोल: प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर जारी
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अब पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में संगठन ने एक अनूठा और प्रभावी ‘पोस्टर अभियान’ शुरू किया है। यह अभियान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्रतिदिन चलाया जा रहा है, जिसने प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य
संजय सोनी के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान का प्राथमिक लक्ष्य शासन-प्रशासन में व्याप्त अनियमितताओं को उजागर करना और जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। संगठन का मानना है कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का सबसे सशक्त माध्यम है।
पोस्टर अभियान की मुख्य विशेषताएं
प्रतिदिन नया प्रहार: प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा हर दिन एक नया पोस्टर जारी किया जाता है, जो किसी न किसी ज्वलंत मुद्दे या विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर केंद्रित होता है।
तथ्यात्मक चोट: इन पोस्टरों में केवल आरोप नहीं होते, बल्कि व्यंग्य और तथ्यों के माध्यम से व्यवस्था की कमियों को दर्शाया जाता है।
सोशल मीडिया पर व्यापक उपस्थिति: फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर ये पोस्टर ‘वायरल’ हो रहे हैं, जिससे आम नागरिक भी इस मुहिम से जुड़ रहे हैं।
पत्रकारों की एकजुटता: इस अभियान के माध्यम से प्रदेश भर के पत्रकार एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लेखनी और डिजिटल सक्रियता का उपयोग कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी का विजन
अभियान के विषय में चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने स्पष्ट किया कि: ”पत्रकारिता का धर्म ही सच को सामने लाना है। यदि व्यवस्था में कहीं घुन लगा है, तो उसे उजागर करना हमारा कर्तव्य है। हमारा पोस्टर अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि जवाबदेही तय नहीं हो जाती। हम डरे बिना, दबे बिना जनहित की बात करते रहेंगे।”
जनता और प्रशासन पर प्रभाव
इस डिजिटल मुहिम का असर अब धरातल पर भी दिखने लगा है। जहाँ एक ओर आम जनता भ्रष्टाचार के मामलों में खुलकर अपनी राय रख रही है, वहीं दूसरी ओर संबंधित विभागों में हड़कंप की स्थिति है। प्रेस रिपोर्टर क्लब की इस पहल को प्रदेश के बौद्धिक वर्ग और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।,प्रेस रिपोर्टर क्लब का यह पोस्टर अभियान इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए नए और रचनात्मक तरीके अपना रहा है। संजय सोनी के नेतृत्व में यह संगठन न केवल खबरों के संप्रेषण का माध्यम बना हुआ है, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत ढाल बनकर भी उभरा है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
