कोरबा
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ‘छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली‘ के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर पहुंच कर की पूजा अर्चना

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरेली के पावन पर्व पर हसदेव नदी के तट पर भवानी मंदिर के समीप निर्मित प्रदेश के एकमात्र छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर अंचल और प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने मंदिर परिसर में कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना की। तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। मंचीय कार्यक्रम के शुरुआत में समारोह के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल का मंदिर संचालन समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि विगत 20 वर्षों से मंदिर संचालन समिति के सदस्यगण इस परिसर में अपनी सेवाएं दे रहे है, जो कि प्रशंसनीय है। विगत 20 वर्षों से मुझे भी यहां आकर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त होते आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर परिसर के पास ही एक सुविधा जनक सामुदायिक भवन एवं शेड का निर्माण करवाया गया है, जिससे विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन में लाभ मिलता है। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि हरेली का पर्व किसानों, खेतीहर, कामगरों का महान लोकपर्व है। इस दिन किसान अपने कृषि उपकरणों का घर के आंगन में परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना करते हंै। चारों तरफ खेत-खलिहानों में मनमोहक और आंखो को सुकून देने वाले हरियाली तथा शीतल हवा से आनंद मिलता है।
संचालन समिति के संरक्षक हरिशचन्द्र निषाद ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि समूचे छत्तीसगढ़ में कोरबा एकमात्र ऐसी जगह है, जहां आज से बीस साल पहले जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर का निर्माण करवाया था। जहां प्रतिवर्ष हरेली पर्व का भव्य आयोजन किया जाता है। इस मंदिर परिसर में दूरस्थ अंचलों के भी श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं तथा प्रदेश के ख्यातिलब्ध लोक कलाकारों के जत्थे नृत्य- गायन विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। यहां सुबह से ही मेले जैसा माहौल बना रहता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम स्थल पर हर आयु वर्ग के लोगों के लिए नारियल फेंक, गेड़ी दौड़ सहित अनेक पारंपरिक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व अन्य मंचस्थ अतिथियों के हाथों पुरूस्कृत किया गया।
आज के कार्यक्रम में कोरबा के लोक कलाकार थीरमन दास अपने दल के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जयसिंह अग्रवाल ने उन्हें एक हारमोनियम भेंट किया। इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरीतिमा का प्रतीक हरे रंग की साडिय़ां पहन रखी थीं। उपस्थित लगभग एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भण्डारा भोग प्रसाद का आनंद उठाया।
कार्यक्रम का संचालन अंचल के प्रसिद्ध रंगमंच कर्मी घनश्याम श्रीवास ने किया तथा आभार प्रदर्शन समिति के संरक्षक यू.आर. महिलांगे ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक मोहन प्रधान, महासचिव प्यारे लाल चौधरी, संगठन सचिव सुरेश कुमार द्विवेदी, आर.के. पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दिगम्बर कर्ष, नरायण कुर्रे, महिला मंडल अध्यक्ष गीता महंत, अर्चना उपाध्याय, कुसुम द्विवेदी, अमृता निषाद, तरूण कुमार राठौर, संतोष शुक्ला, दिनेश कुमार केवट, के.आर. डहरिया, मानसिंह राठिया, ममता कटकवार, आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर संतोष राठौर, बसंत चन्द्रा, गजानंद साहू, प्रदीप पुरायणे, गंगाराम भारद्वाज, गणेश दास महंत, द्रोपती तिवारी, शांता मंडावे, सुनिता तिग्गा, क्रांति यादव सहित बड़ी संख्या में कोरबा शहर व ग्रामीण अंचल के गणमान्य स्त्री पुरूष उपस्थित रहे।


कोरबा
24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा
आवास प्लस 2.0 की सूची का होगा सार्वजनिक वाचन एवं अनुमोदन
ग्राम सभा की मंजूरी के बाद फाइनल सूची आवास सॉफ्टवेयर में होगी अपलोड
विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम एवं रोजगार संबंधी प्रावधानों की दी जाएगी जानकारी
कोरबा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से तैयार हितग्राहियों की सूची का सत्यापन एवं अनुमोदन किया जाएगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पात्र एवं प्रतीक्षा सूची का सार्वजनिक वाचन भी किया जाएगा।
ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 के तहत तैयार की गई सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई जाएगी। यदि किसी अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज है, तो ग्रामीण मौके पर ही अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित सूची को अंतिम रूप देकर आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।

बैठक में पंचायतों के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा तथा पूर्व में पारित प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियों के रखरखाव, नए विकास कार्यों की प्राथमिकताओं तथा स्थानीय आवश्यकताओं पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
ग्राम सभा में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के उद्देश्यों एवं विभिन्न प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। इसके अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार गारंटी अवधि को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने, मजदूरी भुगतान की व्यवस्था, बेरोजगारी भत्ते के प्रावधानों तथा आजीविका संवर्धन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।
ग्राम सभा में स्थानीय विकास योजनाओं के निर्माण, श्रमिकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था तथा ग्राम स्तर पर जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने के विषय में भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
जिला प्रशासन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी ग्रामीणों से ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने अधिकारों एवं गांव के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।
कोरबा
कोरबा में शराब दुकान शिफ्टिंग पर विवाद:आबकारी इंस्पेक्टर के व्यवहार से भड़के स्थानीय लोग, हंगामा बढ़ने पर बिना निरीक्षण लौटी टीम
कोरबा। कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 में प्रस्तावित शराब दुकान के स्थल निरीक्षण के दौरान गुरुवार को विवाद हो गया। तहसील कार्यालय के पास दुकान खोलने के प्रस्ताव पर स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद अधिकारी बिना निरीक्षण पूरा किए लौट गए।
यह विवाद आबकारी विभाग द्वारा तहसील कार्यालय के समीप शराब दुकान संचालित करने के प्रस्ताव को लेकर था। स्थल की स्थिति का जायजा लेने के लिए कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, नगर पालिका सीएमओ नेतराम रत्नेश, नपा अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत और आबकारी इंस्पेक्टर सुकांत पांडे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

निरीक्षण की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल अपने समर्थकों और स्थानीय निवासियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित स्थल पर शराब दुकान खोलने का कड़ा विरोध किया।
पार्षद ने तर्क दिया कि आवासीय क्षेत्र और तहसील कार्यालय के पास दुकान खुलने से कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है, जिससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और महिलाओं को परेशानी होगी।

पार्षद और एसडीएम के बीच तीखी बहस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्षद कमलेश जायसवाल और एसडीएम तन्मय खन्ना के बीच तीखी बहस हुई। एसडीएम ने पार्षद को कार्यालय आकर चर्चा करने का सुझाव दिया, जिस पर पार्षद ने जवाब दिया कि वे कार्यालय में भी आपत्ति दर्ज कराएंगे, लेकिन वार्ड में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने देंगे।
इसी दौरान आबकारी इंस्पेक्टर सुकांत पांडे और पार्षद के बीच भी विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए और उंगली उठाकर बात की, जिससे स्थानीय लोग और भड़क गए। लोगों ने जनप्रतिनिधि से इस तरह के व्यवहार को अनुचित बताया।

हंगामा बढ़ने पर बिना निरीक्षण लौटी टीम
हंगामा और नारेबाजी बढ़ने पर, एसडीएम सहित पूरी टीम बिना निरीक्षण पूरा किए ही वापस लौट गई। बाद में, एसडीएम तन्मय खन्ना ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण केवल प्रस्तावित स्थल की स्थिति जानने के लिए था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जमीन वन विभाग की पाई जाती है, तो वहां शराब दुकान नहीं खोली जा सकती।
कोरबा
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार
सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता एवं सीसीटीवी निगरानी से मिली महत्वपूर्ण मदद
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी पकड़ाए
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई एवं औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु चलाए जा रहे “ सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के अंतर्गत थाना उरगा पुलिस द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को विफल करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था से पकड़ी गई संदिग्ध गतिविधि
दिनांक 18.06.2026 की रात्रि अडानी पावर प्लांट पताढ़ी परिसर में स्थापित सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दीं। सुरक्षा कर्मियों द्वारा तत्काल सजगता दिखाते हुए संदिग्धों की निगरानी की गई तथा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
सुरक्षा कर्मियों की तत्परता एवं सीसीटीवी निगरानी के कारण चोरी की नीयत से प्लांट परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 04 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से असफल हुई चोरी की योजना
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करने के उद्देश्य से प्लांट परिसर में प्रवेश करना स्वीकार किया गया।
प्रकरण में थाना उरगा में अपराध क्रमांक 346/2026 धारा 331(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.06.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण –
- कुंदन कुमार श्रीवास उर्फ दाऊ, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिलकेजा, थाना उरगा, जिला कोरबा।
- सोमेंद्र कुमार कर्ष उर्फ अप्पी, उम्र 24 वर्ष, निवासी खैरभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा, जिला कोरबा।
- शिवकुमार श्रीवास उर्फ शिव, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय नगर अकलतरा, हाल मुकाम कुदरूमाल, थाना उरगा, जिला कोरबा।
- संपत कुमार धीवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कलमीभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा, जिला कोरबा। कोरबा पुलिस की अपील – सजग रहें, सुरक्षित रहें
औद्योगिक क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं आम नागरिकों की सतर्कता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कोरबा पुलिस द्वारा “ सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के माध्यम से अपराध रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
