कोरबा
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पाली में मंगल भवन व महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया लोकार्पण
सुंदर मंगल भवन पाली की गौरव का विषय, इसकी देखरेख की जिम्मेदारी है हम सबकी
नगरवासियों को सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रम के लिए भवन की नहीं होगी परेशानी: उपमुख्यमंत्री साव
शहरों का सुव्यवस्थित विकास हेतु राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित होकर कर रही कार्य
कोरबा के सुव्यवस्थित विकास हेतु प्राथमिकताएं है सुनिश्चित, तेजी से होगा विकास कार्य


रायपुर । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, मंत्री लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने अपने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान पाली नगर पंचायत में मंगल भवन एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, पूर्व विधायक राम दयाल उइके, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चन्द्रा ,डॉ राजीव सिंह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय भावनानी, मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष अजय जायसवाल, चिंटू राजपाल, दुष्यंत शर्मा,मुकेश कौशिक, विक्की अग्रवाल, दीपक शर्मा सहित वरिष्ठ नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पालिवासियों ने उपमुख्यमंत्री साव का महामाला से स्वागत किया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव सहित अन्य अतिथियों ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंगल भवन एवं गांधी चौक का सौंदर्यीकरण व उन्नयन कार्य का लोकार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने मंगल भवन एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा की लोकार्पण कर पाली वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सुंदर मंगल भवन पाली के लोगों के सार्वजनिक एवं निजी कार्याे के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। अब नगरवासियों को किसी भी सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रम के लिए भवन की परेशानी नहीं होगी। मंगल भवन पाली की मान सम्मान गौरव का विषय है। इस हेतु इसकी सुरक्षा व देखभाल पूरे नगरवासियों की जिम्मेदारी है। इसी प्रकार शहर के गांधी चौक का सौंदर्यीकरण एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांस्य प्रतिमा के अनावरण होने से शहर की गरिमा बढ़ेगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सरकार है। जनता के प्रति जवाबदेय है। राज्य में सरकार गठन के 8 माह के अंदर ही मोदी के गारंटी के तहत जनहित में किए गए सभी बड़े वादे पूरे किए गए हैं। सरकार निर्माण के 12 दिवस के अंदर ही किसानों को धान के 2 साल के बकाया बोनस का वितरण किया गया है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की गई एवं एकमुश्त बोनस भुगतान किया गया है। छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने हेतु तेज गति से विकास कार्य किया जा रहा है। जिससे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपनो का छत्तीसगढ़ निर्मित किया जा सके। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप शहरों का सुव्यवस्थित विकास एवं शहर को सुंदर बनाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार बनने के साथ ही शहरों के विकास के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा उर्जा नगरी है। यहां संसाधनों की कोई कमी नही है। यहां से पूरे देश को ऊर्जा पूर्ति की जाती है। कोरबा के सुव्यवस्थित विकास हेतु प्राथमिकता निर्धारित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। पाली नगर पंचायत में इच्छा आकांक्षा अनुरूप कार्य किया गया है। आज 50 लाख से अधिक के विकास कार्याे का लोकार्पण किया गया है। साथ ही 1 करोड़ से अधिक के काम चल रहे है एवं अन्य विकास कार्य पाइपलाइन में है। पाली के विकास के लिए तात्कालिक आवश्यकताओं के साथ ही आगे बढ़कर भविष्य की जरूरतों के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के लोग शहर के विकास कार्यों से जुड़े। अधिकारियों से सीधा संपर्क में रहे जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्याे की जानकारी रहे। अधिकारी भी नियमित फील्ड में जाकर योजनाओं की जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लें, विकास कार्याे की समीक्षा करें एवं आमजनों की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निराकरण कर उन्हें राहत पहुचाएं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा व देख रेख हम सभी की जिम्मेदारी है। इस हेतु नगरवासी क्षेत्र के सभी सरकारी सम्पितयों की उपयोग के साथ ही देखरेख भी अनिवार्य रूप से करें। जिससे लंबे समय तक इनका उपयोग किया जा सके। यह सम्पति साफ स्वच्छ व व्यवस्थित रहेगा तब यह हमारा मान सम्मान गौरव बढ़ाएगा।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगरवासियों को दोनों विकास कार्य के लोकार्पण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब क्षेत्रवासियों के विभिन्न सामाजिक कार्याे शादी ब्याह, सुख-दुख में यह भवन काम आएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य में भी मुख्यमंत्री श्री साय के कुशल नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण हेतु तेज गति से विकास कार्य किया जा रहा है। जिले में डीएमएफ से अनेक विकास कार्य किए जा रहे है। पीवीटीजी समुदाय के लोगो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया गया है। होनहार विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में मरम्मत योग्य स्कूल, आंगनबाड़ी भवनों का मरम्मत के साथ ही भवनविहीन ग्रामो में स्कूल व आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस हेतु उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद दिया जिन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों को विकास से जोड़ने डीएमएफ जैसी व्यवस्था की है। आगे भी जिले में अनेक विकास कार्य धरातल पर नजर आएंगे।
स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, हर घर तिरंगा फहराने हेतु की अपील
उपमुख्यमंत्री श्री साव एवं कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पालिवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता सेनानियों, महानायकों की स्मृति का सम्मान, देश के विकास में सदैव समर्पित रहने की अपील की। साथ ही अपने परिजनों, आस पास के लोगों को भी इस संबंध में प्रेरित करने की बात कही।
पाली नगर पंचायत के विकास हेतु 1 करोड़ की दी स्वीकृति
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने पाली नगर पंचायत के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने यथाशीघ्र विकास कार्याे के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। साथ ही आगे भी विकास कार्य किए जाने की बात कही।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
पाली नगर पंचायत में दिखेगा अशोक स्तम्भ का निर्माण करने वाले जयपुर के मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास की कलाकृति
25 लाख की लागत से गांधी चौक में किए गए सौदर्यीकरण व उन्नयन कार्य का हुआ लोकार्पण
इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने गांधी चौक के सौदर्यीकरण व उन्नयन कार्य का लोकार्पण एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को सादर नमन किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि राष्ट्रपिता की प्रतिमा लगने से पाली नगर के सम्मान एवं सौंदर्यता में वृद्धि होगी। जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा का निर्माण किया गया है। जिनके द्वारा नए संसद भवन की छत पर बने अशोक स्तम्भ का निर्माण किया गया है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चन्द्रा के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब पाली में मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास की कलाकृति देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी एसडीएम पाली सुश्री रुचि शार्दूल सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कांग्रेस कार्यकाल में मिली थी पाली को सौगात
नगर पंचायत पाली द्वारा गांधी चौक को कांग्रेस कार्यकाल में भव्यता मिली और गांधी जी की अद्भूत प्रतिमा को नया आकार मिला। चुनाव से पूर्व ही गांधी चौक और मंगल भवन का निर्माण हो चुका था और लोकार्पण के इंतजार में चुनाव भी हो गया। नई सरकार के गठन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा ने भाजपा का दामन थाम लिया। लंबे इंतजार के बाद 14 अगस्त को उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव के हाथों दोनों महति कार्यों का लोकार्पण कराया गया। लोकार्पण समारोह में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत को आमंत्रित नहीं किया गया था, लेकिन कांग्रेस के विरोध के बाद नगर पंचायत बैकफूट में आया और आनन फानन में दूसरा कार्ड छपवाया गया, जिसमें सांसद को भी विशिष्ट अतिथि के रूप मेें आमंत्रित किया गया।
कोरबा
कोरबा में सरकारी जमीन पर बनी दो मंजिला बिल्डिंग ध्वस्त:प्रशासन और नगर निगम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की कार्रवाई
कोरबा। कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में रविवार को जिला प्रशासन और नगर निगम ने शासकीय भूमि पर बने एक अवैध दो मंजिला व्यावसायिक भवन को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के अनुसार यह भवन गेंदराम द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद संबंधित भूमि की जांच कराई गई, जिसमें शासकीय जमीन पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद नियमानुसार नोटिस जारी किया गया और सुनवाई सहित पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अवैध निर्माण हटाने का निर्णय लिया गया।

अधिकारीयों की मौजूदगी में ध्वस्त की गई बिल्डिंग
रविवार (28 जून) सुबह तहसील और नगर निगम की संयुक्त टीम जेसीबी, पोकलेन मशीन और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में दो मंजिला व्यावसायिक भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे और घटना के वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए।

नियमानुसार कार्रवाई के बाद हटाया गया अतिक्रमण
नायब तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया कि संबंधित भूमि पर शासकीय नियमों का उल्लंघन कर कब्जा किया गया था। उन्होंने कहा कि जांच, नोटिस और सुनवाई की पूरी प्रक्रिया के बाद ही अवैध निर्माण हटाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। भविष्य में जहां भी अवैध निर्माण चिन्हित होंगे, वहां नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें हटाया जाएगा।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शासकीय भूमि पर कब्जा न करें और किसी भी निर्माण से पहले आवश्यक अनुमति एवं निर्धारित मानकों का पालन करें।
कोरबा
Oath-Taking Ceremony of Newly Elected Office Bearers of CMOAI SECL Branch Held
BIlaspur/Korba. The oath-taking ceremony of the newly elected office bearers of the South Eastern Coalfields Limited (SECL) Branch of the Coal Mines Officers’ Association of India (CMOAI) was held 27 June 2026, at Vasant Club, Vasant Vihar, SECL.

The ceremony was graced by Shri Biranchi Das, Director (Human Resources), SECL, as the Chief Guest. Addressing the gathering, he expressed confidence that the newly elected executive committee would work constructively towards safeguarding the interests of officers while contributing positively to the growth and progress of both the Association and the Company.
On the occasion, Shri Ashish Tyagi (President), Shri Tilak Raj and Shri Ajay Pandit (Vice Presidents), Shri Alok Khullar (General Secretary), Dr. Anu Neha and Dr. Sumit Krishnan (Joint General Secretaries), Shri Anup Rahate (Treasurer) and Shri Ajay Gupta (Joint Treasurer) took the oath of office.
It is noteworthy that, as part of the election process for the CMOAI SECL Branch, polling was conducted at the SECL Headquarters on 6 June 2026 and across SECL Areas on 7 June 2026. The election results were declared on 8 June 2026.
The oath-taking ceremony was attended by a large number of SECL officers and members of CMOAI.
कोरबा
सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल के वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में दिनांक 27 जून 2026 को कोल माइन्स ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) की एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिकारियों के हितों के संरक्षण के साथ-साथ संगठन और कंपनी की प्रगति में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के अध्यक्ष आशीष त्यागी, उपाध्यक्ष तिलकराज एवं अजय पंडित, महासचिव आलोक खुल्लर, संयुक्त महासचिव डॉ. अनु नेहा एवं डॉ. सुमित कृष्णन, कोषाध्यक्ष अनुप रहाटे तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की।
उल्लेखनीय है कि सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत 6 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय तथा 7 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों में मतदान संपन्न हुआ था। इसके उपरांत 8 जून 2026 को चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे।
शपथ ग्रहण समारोह में एसईसीएल के अधिकारीगण एवं सीएमओएआई के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
