Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की टीचर को राष्ट्रपति पुरस्कार:80% दिव्यांग, भाई कंधे पर बैठाकर स्कूल ले जाता था; अब लिख डाली 20 किताबें, बनाए 270 वीडियो

Published

on

भिलाई ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की के. शारदा 50 शिक्षकों में से एक हैं जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के विजेताओं के नाम घोषित किए हैं। 50 नामों की लिस्ट में 2 दिव्यांग टीचर हैं जिनमें से एक दुर्ग की के. शारदा हैं। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर सभी का सम्मान किया जाएगा।

के. शारदा से  बातचीत की तो पता चला कि वह 20 से ज्यादा किताबें लिख चुकी हैं। अभी वे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि जब वह 3-4 साल की थी, तब से पोलियो के कारण कमर से नीचे का हिस्सा 80 प्रतिशत दिव्यांग है। इनके बड़े भाई कांधे पर बैठाकर स्कूल ले जाते थे।

सीढ़ियां नहीं चढ़ पाने से सरकारी स्कूल में पढ़ाई की

के. शारदा भिलाई कैंप 1 की रहने वाली हैं। परिवार में मां-बाप और दो भाई बहन हैं। के. शारदा ने बताया कि BSP स्कूल कैंप-1 में 8वीं तक पढ़ाई की हैं, लेकिन 9वीं क्लास में सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ता था। दिव्यांग होने के कारण चढ़ नहीं पाती थी।

ऐसे में 9वीं से 12वीं सरकारी स्कूल और फिर सरकारी कॉलेज से BA इकोनॉमिक और MSC मैथ की डिग्री हासिल है। 2019 से टीचिंग लाइन में आईं। फिलहाल वें खेदामारा में गणित विषय की टीचर हैं।

कोरोना-काल में आया बदलाव, डिजिटल पैटर्न समझा

के. शारदा ने बताया कि कोरोना के दौरान जब बच्चे स्कूल नहीं आ पा रहे थे, तो उन्होंने डिजिटल पैटर्न में जाने की ठानी। घर पर ही टीचिंग लर्निंग मटेरियल के जरिए गणित के अलग-अलग टॉपिक पर वीडियो बनाना शुरू किया। अब तक वे 270 से ज्यादा वीडियो बना चुकी हैं।

शारदा ने बताया कि वीडियोज को यू-ट्यूब चैनल में अपलोड कर बच्चों तक पहुंचाती थी। इसके जरिए उनके स्कूल के ही नहीं, बल्कि दूसरे स्कूलों के बच्चों ने भी वीडियो देखकर गणित का कोर्स कम्प्लीट किया। उनके वीडियो को प्रदेश में काफी पसंद किया गया।

के. शारदा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा में बच्चों को पढ़ाती हुईं।

के. शारदा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा में बच्चों को पढ़ाती हुईं।

20 अलग-अलग विषयों पर किताबें लिखी

अध्यापिका के शारदा ने बताया कि, उन्होंने ऑडियो-वीडियो बुक्स, ई-कंटेट और खिलौना बुक बनाकर बच्चों के लिए खेल-खेल में पढ़ाई को आसान बनाया। पाठ्यक्रम को आसान बनाने के लिए 20 अलग-अलग विषयों पर किताबें लिखी। कुछ किताबें सरकारी स्कूलों में बतौर पाठ्यक्रम शामिल की गई हैं।

न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत भी एक बुक बनाई नैतिक शिक्षा का सार…इसमें 50 कहानियों का संग्रह है। इसका छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा में अनुवाद किया गया है। बस्तर क्षेत्र के बच्चों के लिए हल्बी और हिंदी भाषा में भी किताबें लिखी हैं, जो बस्तर के कल्चर को बताती है, जिनसे स्कूलों में पढ़ाई हो रही है।

बच्चों को पढ़ाती हैं नवाचार के जरिए

बच्चों को पढ़ाती हैं नवाचार के जरिए

शारदा ने टीएलएम बुक बनाई

के. शारदा ने टीएलएम बुक में भी अपना कॉन्ट्रीब्यूशन दिया है। इसे 33 जिलों के शिक्षकों ने मिलकर बनाया। महत्वपूर्ण तिथियों का सार बुक में लिखा गया। साथ ही गणित की एक किताब लिखी है, जिसमें QR कोड के माध्यम से यू-ट्यूब लिंक दिए गए हैं।

शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा

शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा

सम्मान मिलने पर मां ने जताई खुशी
माता-पिता ने पहले भी उसकी पढ़ाई या उसकी इच्छा पर रोक-टोक नहीं किया। के. शारदा की मां सावित्री ने बताया कि बेटी को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिलने पर बहुत खुश हैं। के. शारदा के भाई ने बताया कि कई बार वह अपनी बहन को कंधों पर बिठाकर स्कूल लेकर जाते थे। अब सफलता देखकर खुशी होती है। राष्ट्रपति अवॉर्ड पाकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने पर स्कूल स्टाफ भी खुश है।

के. शारदा की मां सावित्री बाई और उनके परिवार की तस्वीर।

के. शारदा की मां सावित्री बाई और उनके परिवार की तस्वीर।

राज्यपाल के हाथों भी हो चुकी हैं सम्मानित

के शारदा वर्ष 2023 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल के हाथों भी सम्मानित हो चुकी हैं। उन्हें तत्कालीन राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सम्मान दिया था। के शारदा बचपन से ही पोलियो से पीड़ित थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

उन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत बनाया। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए नए नवाचार करती जा रही हैं। अब वे राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगी। इस लिस्ट में 28 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षकों को शॉर्ट लिस्टेड किया गया है। लिस्ट में 34 पुरुष, 16 महिलाओं का नाम है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आमजनों की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद माध्यम

Published

on

’कोरबा जिले में 142 से अधिक आवेदनों का निराकरण, विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई जारी

कोरबा। शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजनों तक समय पर पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन  सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है।
कोरबा जिले में अब तक ’राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, खाद्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 505 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 142 से अधिक आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर संबंधित आवेदकों को राहत पहुंचाई गई है। शेष प्रकरणों पर भी विभागीय स्तर पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी विभाग प्रमुखों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनके मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारी नियमित रूप से प्रकरणों की समीक्षा कर शिकायतों के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जिले के नागरिकों को ’नवीन राशन कार्ड, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, लंबित भुगतान, विद्युत व्यवस्था में सुधार, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, स्वच्छता संबंधी कार्य, सीमांकन, नामांतरण तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों’ में त्वरित राहत मिल रही है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तक पहुंचने का सरल और सुलभ माध्यम प्राप्त हुआ है। शिकायतों के निराकरण की पारदर्शी व्यवस्था से नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
जिला प्रशासन का सतत प्रयास है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित हो, ताकि आमजनों को त्वरित राहत मिल सके और सुशासन की भावना धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई दे।

Continue Reading

कोरबा

समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से जारी, मौसमी बिमारी, उल्टी-दस्त, सर्पदंश तथा अन्य दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

Published

on

कोरबा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरबा जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि जिले के समस्त ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों एवं बुजुर्गाे के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध है। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर संचारी रोगों की जॉंच एवं उपचार जैसी सेवाए भी निरंतर प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिले में सभी शहरी एवं ग्रामीण सामु.स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला चिकित्सालय में मौसमी बिमारी,उल्टी-दस्त तथा  सर्पदंश कि घटनाओं के उपचार के लिए एंटी स्नेक वेनम(एएसवी) तथा अन्य आवश्यक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं किसी भी दवाई की कमी नहीं है, मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाईयां प्रदान की जा रही हैं । इस हेतु स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है जिससे आमजन को बेहतर एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि स्वास्थ्य संबधी किसी भी समस्या होने पर अपने निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।  

Continue Reading

कोरबा

जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति के संचालक मंडल का निर्वाचन 29 जून को

Published

on

निर्वाचन कार्यक्रम जारी

कोरबा। जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सतरेंगा पंजीयन क्रमांक 163 के संचालक मंडल निर्वाचन हेतु 15 जून को निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी एल.एन.जायसवाल द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 23 जून को 12 बजे से की जायेगी। 24 जून को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 29 जून 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित होगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677