छत्तीसगढ़
हेडमास्टर सुसाइड केस…पूर्व वनमंत्री अकबर की अग्रिम जमानत खारिज:बालोद कोर्ट ने सबूत प्रभावित होने का दिया हवाला; अब तक 3 गिरफ्तार
बालोद ,एजेंसी। बालोद में हेड मास्टर सुसाइड केस में पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। कांग्रेस नेता की अग्रिम जमानत याचिका जिला सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी है। इस मामले में अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बालोद कोर्ट ने सबूत प्रभावित होने का हवाला देते हुए जमानत याचिका खारिज की है। दरअसल, शिक्षक दिवस (5 सितंबर) को हेड मास्टर देवेंद्र कुमार ठाकुर (57) ने फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट में मोहम्मद अकबर समेत हरेंद्र नेताम, प्रदीप ठाकुर, मदार खान को जिम्मेदार ठहराया गया है।

बालोद पुलिस ने मदार खान समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला
पुलिस ने पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मदार खान, हरेंद्र नेताम और प्रदीप ठाकुर के खिलाफ धारा 108, 3 (5) तहत केस दर्ज किया है। साथ ही सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर मदार खान, हरेंद्र नेताम और प्रदीप ठाकुर के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने बताया कि तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामले में जांच चल रही है। इसमें अन्य आरोपी हैं, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

हेड मास्टर ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, देवेंद्र कुमार ठाकुर डौंडी ब्लॉक के ग्राम ओड़गांव के प्राथमिक शाला में पदस्थ थे। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। देवेंद्र ठाकुर की पत्नी भी शिक्षा विभाग में कार्यरत है। घटना के समय वे भी स्कूल में थीं। सुसाइड नोट में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने की बात लिखी हुई है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

डौंडी थाने में FIR दर्ज की गई है।
मेरे खिलाफ साजिश स्क्रिप्टेड
मोहम्मद अकबर ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को साजिश बताया है। मामले में दस्तावेज पेश कर उन्होंने दावा किया है कि शिक्षक देवेंद्र कुमार का आवेदन सरकार छिपा रही है, जिसमें आरोपियों के नाम है।
6 लोग धरम देव, कुमारी डिंपल, नंदु निषाद, लक्ष्मी कुवाची, मनोहर लाल, योगेश कुमार ने थाना प्रभारी डौंडी को एक आवेदन देकर शिकायत की थी। इसमें बताया था कि शिक्षक देवेंद्र कुमार कुमेटी ने उन लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर 9 जुलाई 2022 को पैसा लिया है।
अकबर के मुताबिक, लिखित में जो शिकायत की गई है, उसमें उनका नाम नहीं है। 14 अगस्त को जो हेड मास्टर देवेंद्र कुमार ठाकुर ने थाना डौंडी लिखित आवेदन दिया था। इसमें पैसे लेने का जिम्मेदार उसने खुद को, हरेन्द्र कुमार नेता और सलीम खान को बताया है।
उन्होंने कहा कि, अचानक पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में अब मेरा नाम कहां से ला दिया, जिस पत्र को आत्महत्या करने वाले देवेंद्र कुमार कुमेटी का बताया जा रहा है उस पत्र की जांच तक नहीं की गई। इससे साफ-साफ साजिश दिख रही है।
पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मुताबिक मदार खान उर्फ सलीम खान को मेरा भांजा बताया जा रहा है, जबकि मेरी कोई बहन ही नहीं है तो भांजा कहां से आ गया। ये बताता है कि साजिश की पूरी स्क्रिप्ट तैयार की गई है।

शिकायत की कॉपी।
सुसाइड नोट के आधार पर FIR
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी के मुताबिक सुसाइड नोट के आधार पर डौंडी थाने में बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं इसी मामले में अन्य 3 लोगों के खिलाफ नौकरी के नाम पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
मामले में 40 से ज्यादा लोगों से 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा का ठगी करने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच में बालोद पुलिस जुटी हुई है। आगे और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट।
सुसाइड नोट में कही न्याय दिलाने की बात
हेडमास्टर ने अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्तेदारों के साथ कई लोगों से लाखों रुपए लेकर मोहम्मद अकबर सहित चारों को लोगों किया था, लेकिन नौकरी नहीं लगी और पैसे भी वापस नहीं किए गए। हेड मास्टर से लोग पैसे वापस दिलाने की मांग करने लगे। तंग आकर प्रधान पाठक ने फांसी लगा ली थी।
सुसाइड नोट में लिखा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए और काम नहीं होने पर पैसे वापस नहीं कर रहे हैं। मेरी मौत के बाद पैसे वापस दिलाने का प्रयास लीला राम कोर्राम करेंगे और न्याय दिलाएंगे।’
छत्तीसगढ़
कृषक प्रशिक्षण में भाग लेने किसान कटक के लिये रवाना
जिपं. के सभापति व उप संचालक हरि झंडी दिखा किया रवाना
जांजगीर-चाम्पा। एक्सटेंशन रिफार्म्स आत्मा योजनांतर्गत अंतर्गत राज्य के बाहर कृषक प्रशिक्षण में भाग लेने जिले के 22 प्रगतिशील किसान कटक (उड़ीसा) के लिए रवाना हुई। इस दौरान जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू व कृषि विभाग जांजगीर-चाम्पा के उप संचालक राकेश कुमार वर्मा ने कटक के लिए जा रहे वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि सेन्ट्रल राईस रिसर्च इंस्टीट्यूट कटक (ओडिशा) में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के किसानों को खेती किसानी के बारे में और नई-नई तकनीकी की भी जानकारी मिलेगी जिससे किसान किसी करने में और भी मजबूत होंगे। इस दौरान आचार्य अमित मिश्रा कृषि विभाग से सूरज राठौर, शिव राठौर सहित किसान परस कश्यप, लोमेश चौबे, अमित कुमार तिवारी, दशरथ कश्यप, अरविंद राठौर, भुनेश्वर साहू, पुरुषोत्तम राठौर सहित अन्य किसान मौजूद थे।

कोरबा
4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा द्वारा 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी के अनौपचारिक वातावरण से प्राथमिक शाला के औपचारिक माहौल में बच्चों का सहज, सरल और आनंददायक सुनिश्चित करना है, ताकि उनमें विद्यालय के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास विकसित हो सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ 20 मार्च से किया गया है, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के उन बच्चों को शामिल किया गया है, जो प्राथमिक शाला में प्रवेश के लिए तैयार हैं। इस पहल के तहत प्रत्येक माह एक निर्धारित दिवस पर “मासिक शाला भ्रमण” आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय ले जाकर वहां के वातावरण से परिचित कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान बच्चों को विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही कक्षा-01 के बच्चों के साथ सामूहिक खेल एवं सीखने की गतिविधियों के माध्यम से उन्हें विद्यालयीन माहौल के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर परिचय, शिक्षक से भेंट, संयुक्त गतिविधियां, समूह खेल, बालगीत, कहानी एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों का सीखना आनंददायक और सहभागितापूर्ण बन सके। ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी के खेल आधारित वातावरण से सीधे विद्यालय के अनुशासित माहौल में आने पर बच्चों को अक्सर कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिससे पढ़ाई के प्रति अरुचि उत्पन्न होने की संभावना रहती है। बाल मैत्री कार्यक्रम इस अंतर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की नियमित उपस्थिति, सीखने की क्षमता एवं सहभागिता में वृद्धि होने की उम्मीद है। यह पहल प्रारंभिक शिक्षा को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं आनंददायक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।



कोरबा
माँ मड़वारानी मंदिर के समीप शीतल पेयजल का शुभारंभ किया लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं एनकेएम एलपीएस ने
कोरबा/मड़वारानी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च को नवरात्रि के प्रथम दिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ मड़वारानी दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भीषण गर्मी में गला तर करने के लिए लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के संयुक्त तत्ववाधान में माँ मड़वारानी मंदिर के समीप प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं स्वल्पाहार का भी प्रबंध किया गया था। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संरक्षक एवं लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की प्राचार्य एवं अध्यापकगणों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
सेवा परमोधर्म: के अनुरूप हर वर्ष विद्यालय एवं लायंस क्लब परिवार द्वारा शीतल पेयजल का प्रबंध किया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके और लोगों की प्यास बुझ सके। लायन अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। हमारे छोटे से प्रयास से लोगों को राहत मिले, यही हमारा उद्देश्य।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
