कोरबा
26 सितंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों की बैठक
कोरबा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी श्रीमती जरिता लैतफलांग दिनांक 24 सितंबर से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर कोरबा प्रवास पर आ रही है। इस अवसर पर कोरबा जिला प्रभारी एवं संयुक्त महामंत्री देवेन्द्र सिंह भी साथ रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती जरिता लैतफलांग दिनांक 24 सितंबर को प्रातः 11.30 बजे मरवाही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेने के बाद संध्या 03 बजे के आसपास कोरबा पहुचेंगी। कोरबा में पंचवटी विश्राम गृह में रात्रि विश्राम कर 25 सितंबर को प्रातः 10 बजे पाली-तानाखार, कटघोरा एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आयोजित बैठक को संबोधित करेंगी तथा आवश्यक दिशा निर्देश देगी। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि 26 सितंबर को प्रातः 10 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों की बैठक लेगी।
श्रीमती सपना चौहान एवं सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने 25 सितंबर को कोरबा ग्रामीण क्षेत्र के तीनों विधानसभा पाली, रायपुर व कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों को तथा 26 सितंबर को कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस परिवार को जिसमें ब्लॉक, जोन, वार्ड, बुथ, पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक सहित कांग्रेस के विभिन्न विभाग, प्रकोष्ठ व मोर्चा संगठन के समस्त पदाधिकारियों को समय उपस्थित होने आग्रह किया है
कोरबा
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आमजनों की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद माध्यम
’कोरबा जिले में 142 से अधिक आवेदनों का निराकरण, विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई जारी
कोरबा। शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजनों तक समय पर पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है।
कोरबा जिले में अब तक ’राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, खाद्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 505 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 142 से अधिक आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर संबंधित आवेदकों को राहत पहुंचाई गई है। शेष प्रकरणों पर भी विभागीय स्तर पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी विभाग प्रमुखों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनके मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारी नियमित रूप से प्रकरणों की समीक्षा कर शिकायतों के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जिले के नागरिकों को ’नवीन राशन कार्ड, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, लंबित भुगतान, विद्युत व्यवस्था में सुधार, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, स्वच्छता संबंधी कार्य, सीमांकन, नामांतरण तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों’ में त्वरित राहत मिल रही है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तक पहुंचने का सरल और सुलभ माध्यम प्राप्त हुआ है। शिकायतों के निराकरण की पारदर्शी व्यवस्था से नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
जिला प्रशासन का सतत प्रयास है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित हो, ताकि आमजनों को त्वरित राहत मिल सके और सुशासन की भावना धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई दे।
कोरबा
समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से जारी, मौसमी बिमारी, उल्टी-दस्त, सर्पदंश तथा अन्य दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
कोरबा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरबा जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि जिले के समस्त ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों एवं बुजुर्गाे के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध है। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर संचारी रोगों की जॉंच एवं उपचार जैसी सेवाए भी निरंतर प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिले में सभी शहरी एवं ग्रामीण सामु.स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला चिकित्सालय में मौसमी बिमारी,उल्टी-दस्त तथा सर्पदंश कि घटनाओं के उपचार के लिए एंटी स्नेक वेनम(एएसवी) तथा अन्य आवश्यक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं किसी भी दवाई की कमी नहीं है, मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाईयां प्रदान की जा रही हैं । इस हेतु स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है जिससे आमजन को बेहतर एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि स्वास्थ्य संबधी किसी भी समस्या होने पर अपने निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।
कोरबा
जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति के संचालक मंडल का निर्वाचन 29 जून को
निर्वाचन कार्यक्रम जारी
कोरबा। जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सतरेंगा पंजीयन क्रमांक 163 के संचालक मंडल निर्वाचन हेतु 15 जून को निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी एल.एन.जायसवाल द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 23 जून को 12 बजे से की जायेगी। 24 जून को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 29 जून 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित होगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
