देश
महाकाल मंदिर के गेट की दीवार गिरी, कई घायल; गुजरात में बस नदी में फंसी, 27 तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू
नई दिल्ली ,एजेंसी। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से कई लोग घायल हो गए। उधर गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं।
भावनगर में गुरुवार देर रात ओवरफ्लो मालेश्री नदी में एक बस फंस गई। बस में तमिलनाडु के 27 तीर्थयात्री सहित 29 लोग सवार थे। लोगों को निकालने गया एक ट्रक भी नदी में फंस गया। NDRF और SDRF टीमों ने करीब 8 घंटे मशक्कत के बाद सभी का रेस्क्यू किया।
उत्तर प्रदेश में लखनऊ-वाराणसी समेत 10 शहरों में देर रात तेज बारिश हुई। सुल्तानपुर में रेलवे ट्रैक डूब गया। यहां की गलियों में 2 फीट पानी और सुल्तानपुर में घरों में पानी भर गया। NDRF, SDRF को अलर्ट पर रखा गया है।
बिहार में गंगा और कोसी नदी के उफान पर होने के कारण कटिहार में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां 57 स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। पटना के हाथीदह में भी गंगा उफान पर है।
ओडिशा के पुरी में तेज बारिश के चलते कोणार्क सूर्य मंदिर का प्रांगण डूब गया। पुरी जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को भी बंद कर दिया है। 24 घंटों में यहां 1.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, भुवनेश्वर में भी 1 इंच बारिश हुई।
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश समेत 8 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। इनमें से उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में रेड अलर्ट है।
MP में 10, राजस्थान में 20 जिलों में अलर्ट, बीकानेर में तापमान 41 डिग्री
- मध्य प्रदेश में 10 जिलों में आज तेज बारिश का अनुमान है। राजस्थान में 20 से ज्यादा जिलों के यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ बीकानेर में गर्मी और तेज हो गई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
- उत्तराखंड में गंगा सहित कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया। गुजरात के वडोदरा में 110 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली और 3 इंच बारिश दर्ज की गई। हिमाचल में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
- महाराष्ट्र के पालघर में ऑरेंज अलर्ट, ठाणे-रायगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ में गुरुवार को 22 साल की महिला की झरने में डूबने से मौत हुई।
- मौसम की तस्वीरें…

मुंबई के घाटकोपर में भारी बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो गया।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में अनकापल्ले में भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई। कार मलबे में दब गई।
गुजरात के राजकोट में भारी बारिश के बीच बच्चों को लेकर जाती हुई महिलाएं।
उत्तराखंड के चमोली में बारिश के कारण नदी में बहाव तेज हुआ।
28 सितंबर को 12 राज्यों में भारी बारिश
28 सितंबर को महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, करेल और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के कुछ जिलों बारिश का दौर का 29 सितंबर तक जारी रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक में भी 29 सितंबर तक तेज बारिश का अनुमान है। यहां बिजली गिरने की भी संभावना है।
देश
यूरिया के 25.4 लाख टन क्षमता वाले दो नए संयंत्र जल्द उत्पादन शुरू करेंगे: सरकार
नई दिल्ली, एजेंसी। यूरिया के दो नए संयंत्र जल्द ही उत्पादन शुरू कर देंगे, जिनकी कुल सालाना क्षमता 25.4 लाख टन होगी। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। इनके शुरू हो जाने के बाद आयात पर देश की निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 100 लाख टन से अधिक यूरिया का आयात किया था।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें भारत को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों को वैश्विक समस्याओं से बचाने के मकसद से इस क्षेत्र में मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। मंत्रालय ने कहा, ”पश्चिम एशिया में संघर्षों के कारण ईंधन की भारी कमी और निर्यात मार्गों में व्यवधान के बावजूद, सरकार ने उर्वरक की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक सक्रिय, युद्धस्तरीय प्रतिक्रिया दी है।”
उपलब्धियों की सूची प्रस्तुत करते हुए मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से छह नए यूरिया संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनसे प्रतिवर्ष 76.2 लाख टन की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता जुड़ी है। बयान में कहा गया, ”यूरिया के उच्च क्षमता वाले दो नए संयंत्र शीघ्र ही उत्पादन शुरू करने वाले हैं और इनकी संयुक्त वार्षिक उत्पादन क्षमता 25.4 लाख टन है।” भारत में यूरिया का घरेलू उत्पादन वित्त वर्ष 2014-15 में 225 लाख टन था, जो 2023-24 में बढ़कर अपने उच्चतम स्तर 314.07 लाख टन पर पहुंच गया और 2024-25 में उत्पादन 306.67 लाख टन रहा।
देश
यात्री वाहनों की थोक बिक्री मई में 27.3% बढ़कर 4,38,854 इकाई: सियाम
नई दिल्ली, एजेंसी। घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री मई में सालाना आधार पर 27.3 प्रतिशत बढ़कर 4,38,854 इकाई हो गई। उद्योग संगठन सियाम ने सोमवार को यह जानकारी दी। मई 2025 में थोक बिक्री 3,44,656 इकाई रही थी।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री भी पिछले महीने 14.8 प्रतिशत बढ़कर 19,02,209 इकाई हो गई, जो मई 2025 में 16,57,116 इकाई थी। तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने 31.1 प्रतिशत बढ़कर 70,720 इकाई हो गई जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 53,942 इकाई थी।
देश
चांदी लाइफ टाइम हाई से रू.2.10 लाख सस्ती- सोना रू.53,700 सस्ता…
मुंबई, एजेंसी। सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बीते हफ्ते सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में काफी उथल-पुथल देखने को मिली। जिसका असर कमोडिटी मार्केट (MCX) और घरेलू बाजार दोनों जगह पर दिखा। सोना-चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे गिर गए। आइए जानते हैं कि इस गिरावट के बाद अब 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का नया प्राइस क्या है।

चांदी का भाव: ऑल-टाइम हाई से रू.2.10 लाख से ज्यादा की बड़ी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव अब अपने All Time High से केवल आधा रह गया है। जनवरी महीने की बात करें तो चांदी ने इतिहास रचते हुए रू.4,57,328 प्रति किलोग्राम का स्तर छुआ था। लेकिन अब यह अपने इस All Time High से रू.2,10,724 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। दरअसल, 5 जून को चांदी का भाव रू.2,48,537 पर था, जो बीते शुक्रवार को रू.2,46,604 प्रति किलो पर बंद हुआ। यानी एक हफ्ते में यह 1,933 रुपए सस्ती हुई।
कैलकुलेशन
रू.4,57,328 – रू.2,46,604 = रू.2,10,724 सस्ता
सोने लाइफ टाइम हाई से रू.53,700 सस्ता
5 जून को 24 कैरेट सोना रू.1,55,594 प्रति 10 ग्राम पर था, जो शुक्रवार को बंद होते-होते रू.1,50,675 पर आ गया। यानी सिर्फ 5 दिनों में सोना रू.4,919 सस्ता हो गया।
लाइफ टाइम हाई की बात करें तो जनवरी में सोने ने रू.2,04,375 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई बनाया था, जिससे यह अब रू.53,700 कम कीमत पर मिल रहा है। दरअसल, जून महीने में भी सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। 29 मई को MCX पर सोना 1,60,911 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि 12 जून तक इसका भाव घटकर 1,50,675 रुपये रह गया। यानी महज 10 कारोबारी दिनों में सोने की कीमत में 10,236 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है।
कैलकुलेशन
रू.2,04,375 – रू.1,50,675 = रू.53,700 सस्ता
घरेलू बाजार में क्या हैं दाम?
IBJA के मुताबिक, 5 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,238 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, शुक्रवार को कारोबार बंद होने तक इसका भाव घटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस तरह एक सप्ताह के भीतर सोना 6,438 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 5 जून को चांदी का भाव 2,56,908 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब घटकर 2,42,295 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी एक सप्ताह में चांदी की कीमत 14,513 रुपये प्रति किलो कम हुई है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
