Connect with us

छत्तीसगढ़

सिंहदेव के सीएम बनने के बयान पर सियासत

Published

on

बैज ने कहा- उनका कहना-सोचना छत्तीसगढ़ के लिए मायने रखता है, बीजेपी बोली- बाबा अच्छे नेता रायपुर(एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव के सीएम बनने के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस ने उनके बयान को व्यक्तिगत बताया है, वहीं भाजपा ने कहा है कि सिंहदेव के दुखी होने का समय जनता ने तय कर दिया है। वह अच्छे नेता हैं और अब नेता प्रतिपक्ष बनकर हमारे साथ रहें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सिंहदेव के बयान को लेकर कहा कि, वे हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उनका वो बयान व्यक्तिगत है। वो बड़े लीडर हैं। हालांकि बैज ने कहा कि, उनका कहना-सोचना छत्तीसगढ़ के लिए मायने रखता है, लेकिन उनका यह बयान व्यक्तिगत है। उन्होंने कहा कि, भाजपा को सिर्फ मुद्दा चाहिए।

2023 में कांग्रेस फिर सरकार बना रही

दीपक बैज ने कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर कहा कि, सभी प्रत्याशियों से दो दिनों तक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि, 2023 में फिर से सरकार बना रहे हैं। समीक्षा के दौरान बहुत अच्छा रिजल्ट निकलकर सामने आया है। छत्तीसगढ़ में 75 से ज्यादा सीटों पर जीत कर आएंगे।

कई सीटों से भीतरघात की शिकायतें

दीपक बैज ने कहा है कि समीक्षा के दौरान हमारे पास कुछ सीटों से शिकायतें आई हैं। कुछ प्रत्याशियों ने और जिला अध्यक्षों ने शिकायत की है। सभी शिकायतों को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। इन शिकायतों पर परीक्षण होगा, जांच की जाएगी और जो गलत पाए जाएंगे तो निश्चित रूप से उन पर कार्रवाई होगी।

निर्दलीय प्रत्याशियों से नहीं पड़ेगा फर्क

निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर बैज ने कहा कि, निर्दलियों के चुनाव लडऩे से फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी तो किसी एक को ही टिकट देगी लेकिन बाकी लोगों को मिलकर पार्टी की मदद करनी चाहिए। अगर कोई पार्टी के विरोध में जाकर चुनाव लड़ रहा है तो उसे पर कार्रवाई हो चुकी है लेकिन उनके चुनाव लडऩे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कांग्रेस जीत कर आ रही है।

भाजपा बोली- अच्छा विपक्ष होगा तो काम में आनंद रहेगा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार को मतदाता जड़ सहित छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंक रहे हैं। बाबा अब मुख्यमंत्री तो बनेंगे नहीं। वो अच्छे नेता हैं। हम चाहेंगे कि नेता प्रतिपक्ष बनकर हमारे साथ रहें। भाजपा की सरकार बन रही है, अच्छा विपक्ष होगा तो काम में आनंद आता रहेगा।

कांग्रेस की समीक्षा ही छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल

केदार गुप्ता ने कहा कि, हम लोग देख रहे हैं कि कांग्रेस में कितनी अंतर्कलह है। पार्टी कई टुकड़ों में बंट चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की समीक्षा बैठक ही छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल है, जो बता रहा है कि उन्हें जनता ने ठुकरा दिया है। ये आपस में लड़ रहे हैं। परिणाम नहीं आए, लेकिन सिर फुटव्वल चल रही है।

सिंहदेव ने कहा था- कप्तानी का मौका मिला तो करूंगा

सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। अगर कप्तानी का मौका मिलेगा तो करूंगा। हालांकि ये तो सलेक्शन कमेटी तय करती है। सिंहदेव ने कहा कि ये मौका आखिरी है। आगे मैं चुनाव नहीं लडऩा चाहता। हाईकमान जो तय करेगा, वैसा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस छत्तीसगढ़ में लगभग बराबरी के वोट शेयर में है। मैं पहले से कहता रहा हूं कि भाजपा को कमतर नहीं आंकना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending