देश
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर को:पार्टी ने निर्मला और विजय रूपाणी को पर्यवेक्षक बनाया, अजित पवार दिल्ली पहुंचे
मुंबई , एजेंसी। महाराष्ट्र विधानसभा का रिजल्ट आने के 10 दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है। महायुति यानी भाजपा, शिवसेना शिंदे और NCP में एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तय किया गया है।
भाजपा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पर्यवेक्षक बनाया है। विजय रूपाणी मंगलवार शाम मुंबई पहुंचेंगे, जबकि निर्मला सीतारमण 4 दिसंबर को सुबह मुंबई पहुंचेंगी।
बीजेपी विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर को सुबह 10 बजे विधान भवन के सेंट्रल हॉल में होगी। इसमें सीएम का नाम तय होगा। 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में सीएम का शपथ समारोह होगा।
भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना तय माना जा रहा है। दिल्ली में देर रात तक अजित पवार और अमित शाह की मुलाकात हो सकती है। पवार दिल्ली पहुंच गए हैं। इसमें फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मीटिंग में जुड़ेंगे।
विधानसभा चुनाव में महायुति को 230 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए जरूरी 145 विधायकों से 85 सीटें ज्यादा। भाजपा को 132, शिवसेना शिंदे को 57 और NCP अजित पवार को 41 सीटें मिली हैं।
आज के अपडेट
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आजाद मैदान में शपथ समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
- विधायकों के साथ शिंदे की बैठक रद्द। डॉक्टर्स ने शिंदे को अभी आराम की सलाह दी है।
- एकनाथ शिंदे के घर जाकर विधायक संजय शिरसाट ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
- श्रीकांत शिंदे ने शिरसाट से कहा- वह महाराष्ट्र की राजनीति में शामिल नहीं होंगे।

शिंदे बोले- जनता मुझे मुख्यमंत्री बनाना चाहती है महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, “जनता चाहती है कि CM मैं ही रहूं। मैं आम लोगों के लिए काम करता हूं। मैं जनता का मुख्यमंत्री हूं। इसी वजह से लोग मानते हैं कि मुझे ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए।’
5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा शपथ समारोह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने 30 नवंबर को नागपुर में कहा था कि नई सरकार का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
23 नवंबर: महाराष्ट्र विधानसभा का रिजल्ट आया। महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई। भाजपा ने 132, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं। शिंदे बोले थे- CM तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगी। फडणवीस ने कहा था, एक हैं तो सेफ हैं।
25 नवंबर: 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ। महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद के फॉर्मूला की बात सामने आई। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के 10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायकों को मंत्री बन सकते हैं।
27 नवंबर: ठाणे में कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा का सीएम हमें मंजूर है। मुझे पद की लालसा नहीं। जब मैं मुख्यमंत्री था तब मोदी जी मेरे साथ खड़े रहे। अब वो जो फैसला लेंगे स्वीकार होगा।
28 नवंबर: एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने दिल्ली में करीब ढाई घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मीटिंग की। शिंदे ने आधे घंटे तक शाह से अकेले मुलाकात की। हाईकमान ने शिंदे को डिप्टी सीएम या केंद्र में मंत्री पद का ऑफर किया है।
29 नवंबर: महायुति की बैठक टाल दी गई। एकनाथ शिंदे अचानक सातारा चले गए। शिवसेना मुख्यमंत्री पद के बदले गृह और वित्त मंत्रालय मांग रही है। शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा- अगर शिंदे डिप्टी सीएम का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो पार्टी से ही दूसरा चेहरा ये पद संभालेगा।
30 नवंबर: शपथ ग्रहण समारोह की तारीख सामने आई। अजित पवार ने साफ कर दिया कि CM भाजपा से होगा और शिवसेना-NCP के डिप्टी CM होंगे।
1 दिसंबर: शिंदे दो दिन अपने पैतृक गांव सातारा में रहे। 30 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मुंबई से आए डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। रविवार को वे सातारा के एक मंदिर गए। कुछ देर बाद मीडिया से बातचीत में कहा- व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद मैं यहां आराम करने आया था। प्रधानमंत्री मोदी और शाह जिसे CM तय करेंगे वो मुझे स्वीकार होगा।
गृह और वित्त मंत्रालय पर बात अटकी

शिंदे सरकार में गृह मंत्रालय देवेंद्र फडणवीस और वित्त मंत्रालय अजित पवार के पास था।
शिंदे सरकार में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय था। वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। वहीं शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी CM का पद हमें मिल रहा है तो गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए। शाह के साथ बैठक में भी इसका हल नहीं निकल पाया।
पहले गृह मंत्रालय देवेंद्र फडणवीस के पास था। माना जा रहा है कि इस विवाद के चलते शाह की बैठक में कैबिनेट गठन पर कोई समाधान नहीं निकल सका। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि बीजेपी गृह मंत्री का पद कभी हाथ से नहीं जाने देगी।
सूत्रों के मुताबिक, शाह से चर्चा के बाद भी विभागों को लेकर गठबंधन में खींचतान मची हुई है। भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। उन्होंने शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है। वहीं NCP अजित गुट को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की है।
देश
PM Modi ने कोलकाता के रेड रोड से किया 12वें International Yoga Day का नेतृत्व, हजारों लोग हुए शामिल
कोलकाता, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया जहां हजारों लोगों ने उनके साथ सुबह योगाभ्यास किया। मोदी ने ‘सामान्य योग प्रोटोकॉल’ सत्र में हिस्सा लेते हुए इस प्रतिष्ठित स्थल पर हजारों लोगों के साथ योगासन किए।


इस स्थल के एक ओर भारतीय सेना की पूर्वी कमान का मुख्यालय और दूसरी ओर विशाल मैदान है।
इस वर्ष योग दिवस की थीम बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग है जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, भावनात्मक दृढ़ता और वृद्धावस्था में सक्रियता को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को रेखांकित करती है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार दुनियाभर में लगभग 2,500 स्थानों पर योग दिवस समारोह आयोजित करने की योजना है।

इनमें 210 से अधिक भारतीय दूतावास भाग ले रहे हैं। यह आयोजन स्वास्थ्य, सद्भाव और सामूहिक कल्याण के वैश्विक अभियान के रूप में योग की स्वीकार्यता की पुष्टि करता है।

बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के बाद 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई थी। तब से मोदी नयी दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूरु, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम समेत विभिन्न स्थानों से योग दिवस समारोह का नेतृत्व कर चुके हैं।
देश
माता-पिता को याद कर रो पड़े केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, बोले- ‘यह सिर्फ पौधारोपण नहीं, कृतज्ञता का नमन है’
इंदौर, एजेंसी। केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित प्रसिद्ध पितृ पर्वत पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने माता-पिता की स्मृति में पौधारोपण किया। इस दौरान वे भावुक हो गए और अपने माता-पिता को याद करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने अपने माता-पिता के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। उनके भावुक क्षणों ने वहां मौजूद लोगों को भी भावविभोर कर दिया। उनकी आंखों से छलके आंसू माता-पिता के प्रति प्रेम, संस्कारों और कृतज्ञता की भावना को दर्शा रहे थे। उनकी आंखों से छलके आंसू माता-पिता के प्रति प्रेम, सम्मान और श्रद्धा की गहराई को दर्शा रहे थे।
इस मौके पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि अपने संस्कारों, पूर्वजों और माता-पिता के प्रति कृतज्ञता का भावपूर्ण नमन था।
देश
दुनिया पर चढ़ा योग का रंग! चीन से कनाडा तक हजारों लोगों ने किया योग
नई दिल्ली, एजेंसी।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दुनिया भर में हजारों लोगों ने योग कार्यक्रमों में भाग लिया। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में योग को स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और बेहतर जीवनशैली का प्रभावी माध्यम बताया गया।

चीन में 400 लोगों ने किया योग
Shanghai के प्रसिद्ध Bund Finance Center में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारत के महावाणिज्य दूतावास ने किया था। महावाणिज्य दूत Pratik Mathur ने योग को भारत की दुनिया को दी गई अमूल्य भेंट बताते हुए कहा कि यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में ध्यान सत्र, मणिपुरी नृत्य, भारतीय शास्त्रीय संगीत और योग के लाभों पर विशेष प्रस्तुति दी गई।
अमेरिका में लिंकन मेमोरियल पर योग
Lincoln Memorial में सैकड़ों लोगों ने भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित योग सत्र में भाग लिया। इसके अलावा Dupont Circle और World Bank परिसर सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष आकर्षण के रूप में एक आयुर्वेद कॉर्नर भी बनाया गया, जहां पारंपरिक भारतीय स्वास्थ्य पद्धतियों की जानकारी दी गई।
सऊदी अरब में बढ़ रही योग की लोकप्रियता
Riyadh में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें सरकारी अधिकारी, राजनयिक, विद्यार्थी और भारतीय समुदाय के सदस्य शामिल थे। योग सत्र का नेतृत्व सऊदी महिला प्रशिक्षकों Seema Ghannam और Malak Almughira ने किया। भारतीय दूतावास ने इसे भारत-सऊदी सांस्कृतिक संबंधों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
टोक्यो में बारिश के बीच भी उमड़ा उत्साह
Tokyo के ऐतिहासिक Tsukiji Hongwan-ji Temple में आयोजित समारोह में 2,100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बारिश के बावजूद “Yoga Together, Rain or Shine” के नारे के साथ लोगों का उत्साह देखने लायक था और पूरा परिसर ऊर्जा व सकारात्मकता से भर गया।
कनाडा में 800 लोग जुटे
Toronto में Ontario Legislative Assembly की पृष्ठभूमि में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत के महावाणिज्य दूत Mahavir Singhvi ने कहा कि योग सांस्कृतिक, भाषाई और राष्ट्रीय सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ता है तथा स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन का सार्वभौमिक मार्ग प्रदान करता है।
बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में भी योग
Nepal के Lumbini में स्थित इटरनल पीस फ्लेम और Maya Devi Temple के निकट आयोजित कार्यक्रम में 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर लुम्बिनी प्रांत के राज्यपाल Krishna Bahadur Gharti Magar भी मौजूद रहे।
योग की वैश्विक स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के बाद योग की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। आज यह केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, मानसिक शांति और वैश्विक सद्भाव का प्रतीक बन चुका है। दुनिया के अनेक देशों में भारतीय दूतावासों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों ने एक बार फिर योग की वैश्विक पहुंच और भारत की सांस्कृतिक शक्ति को प्रदर्शित किया।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
