Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बुलडोजर पर निकला जीत का जुलूस

Published

on

अमर अग्रवाल की रैली में उमड़ी भीड़, सुशांत ने मूंछों पर दिया ताव, कांग्रेसी हुए निराश

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बिलासपुर में भाजपा नेताओं ने जीत का जश्न मनाया। सुशांत शुक्ला समर्थकों ने जहां बुलडोजर पर जुलूस निकाला। वहीं, अमर अग्रवाल की रैली में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रही। कोटा और मस्तूरी सीट पर जीत हासिल करने के बाद भी कांग्रेसियों में सरकार जाने की मायूसी छाई रही है और वो जीत का जश्न भी नहीं मना सके। दरअसल, कोनी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मतगणना स्थल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। इसके बावजूद मतगणना का रूझान जानने के लिए कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ लगी थी। दोपहर बाद जैसे ही भाजपा को बहुमत के साथ बढ़त मिलने की खबर आई समर्थकों की भीड़ मतगणनास्थल पर पहुंच गई। कांग्रेस-भाजपा के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते रहे।

भाजपा नेताओं में जश्न का माहौल, जीत का निकला जुलूस

छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी को देखकर सबसे पहले बेलतरा सीट के प्रत्याशी सुशांत शुक्ला मतगणनास्थल पहुंचे। तब तक सुशांत जीत के लिए बढ़त बनाए हुए थे। यहां समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए जमकर नारेबाजी की। हालांकि, जीत की घोषणा के लिए उम्मीदवारों को देर शाम तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद तखतपुर से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ मतगणनास्थल पहुंच गए। सबसे पहले इन्हीं दोनों को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवनीश शरण ने निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। यहां से निकलकर अमर अग्रवाल ने रैली निकाली। उनकी रैली में समर्थकों का रेला लग गया। जिसके चलते सड़क जाम की स्थिति बन गई।

सुशांत समर्थकों ने बुलडोजर पर निकाला जुलूस

बेलतरा विधानसभा सीट पर शुरूआती दौर में कांग्रेस उम्मीदवार विजय केशरवानी बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन, लीड का अंतर कम था। इस दौरान जीत के प्रति आश्वस्त विजय केशरवानी सुबह से मतगणनास्थल पर डटे हुए थे। लेकिन जैसे-जैसे मतगणना का चक्र आगे बढऩे लगा। वैसे ही भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला के पक्ष में वोट गिरने लगे। जीत के बाद निर्वाचन प्रमाणपत्र लेकर सुशांत शुक्ला ने भी अपने समर्थकों के साथ रैली निकाली। सीपत चौक से पहले समर्थक बुलडोजर लेकर पहुंचे थे, जिसमें चढ़कर सुशांत अपने राजनीतिक गुरु स्व. दिलीप सिंह जूदेव की तरह मूछों पर ताव देते रहे।

अंतिम दौर पर धरमलाल कौशिक ने मारी बाजी

बिल्हा सीट पर रोमांचक स्थिति बनी रही। शुरुआत में भाजपा नेता धरमलाल कौशिक बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन, कुछ देर बाद ही कांग्रेस के सियाराम कौशिक आगे हो गए। इस तरह से प्रत्येक चरण में दोनों नेता एक-दूसरे से आगे पीछे होते रहे। इसके चलते मतगणनास्थल पर उनके समर्थकों की धड़कने बढ़ गई थी। दोपहर तक धरमलाल कौशिक तीन हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे थे। फिर अचानक आठवें राउंड के बाद सियाराम कौशिक आगे हो गए। देर शाम तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही। हालांकि, आखिरी के सभी राउंड में भाजपा नेता धरमलाल के वोटों की गिनती लगातार बढऩे लगी और वे चुनाव जीत गए।

जीत के बाद भी जश्न नहीं मना पाए कांग्रेस नेता

बिलासपुर जिले में कांग्रेस 2018 की स्थिति में रही और दो सीटों पर ही जीत हासिल की है। हालांकि, इस बार विधानसभा सीट बदल गई है। तखतपुर और बिलासपुर सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गया है। वहीं, कोटा और मस्तूरी में कांग्रेस ने वापसी की है। जिले में दो सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भी कांग्रेस की सत्ता जाने के गम में नेता जीत का जश्न नहीं मना पाए। हालांकि, कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया की जीत पर समर्थकों में उत्साह दिखा। लेकिन, नेताओं ने अपनी जीत की रैली नहीं निकाली। –

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा

Published

on

आवास प्लस 2.0 की सूची का होगा सार्वजनिक वाचन एवं अनुमोदन

ग्राम सभा की मंजूरी के बाद फाइनल सूची आवास सॉफ्टवेयर में होगी अपलोड

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम एवं रोजगार संबंधी प्रावधानों की दी जाएगी जानकारी

कोरबा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से तैयार हितग्राहियों की सूची का सत्यापन एवं अनुमोदन किया जाएगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पात्र एवं प्रतीक्षा सूची का सार्वजनिक वाचन भी किया जाएगा।

ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 के तहत तैयार की गई सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई जाएगी। यदि किसी अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज है, तो ग्रामीण मौके पर ही अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित सूची को अंतिम रूप देकर आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।

बैठक में पंचायतों के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा तथा पूर्व में पारित प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियों के रखरखाव, नए विकास कार्यों की प्राथमिकताओं तथा स्थानीय आवश्यकताओं पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

ग्राम सभा में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के उद्देश्यों एवं विभिन्न प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। इसके अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार गारंटी अवधि को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने, मजदूरी भुगतान की व्यवस्था, बेरोजगारी भत्ते के प्रावधानों तथा आजीविका संवर्धन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

ग्राम सभा में स्थानीय विकास योजनाओं के निर्माण, श्रमिकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था तथा ग्राम स्तर पर जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने के विषय में भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

जिला प्रशासन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी ग्रामीणों से ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने अधिकारों एवं गांव के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में शराब दुकान शिफ्टिंग पर विवाद:आबकारी इंस्पेक्टर के व्यवहार से भड़के स्थानीय लोग, हंगामा बढ़ने पर बिना निरीक्षण लौटी टीम

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 में प्रस्तावित शराब दुकान के स्थल निरीक्षण के दौरान गुरुवार को विवाद हो गया। तहसील कार्यालय के पास दुकान खोलने के प्रस्ताव पर स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद अधिकारी बिना निरीक्षण पूरा किए लौट गए।

यह विवाद आबकारी विभाग द्वारा तहसील कार्यालय के समीप शराब दुकान संचालित करने के प्रस्ताव को लेकर था। स्थल की स्थिति का जायजा लेने के लिए कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, नगर पालिका सीएमओ नेतराम रत्नेश, नपा अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत और आबकारी इंस्पेक्टर सुकांत पांडे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

निरीक्षण की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल अपने समर्थकों और स्थानीय निवासियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित स्थल पर शराब दुकान खोलने का कड़ा विरोध किया।

पार्षद ने तर्क दिया कि आवासीय क्षेत्र और तहसील कार्यालय के पास दुकान खुलने से कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है, जिससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और महिलाओं को परेशानी होगी।

पार्षद और एसडीएम के बीच तीखी बहस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्षद कमलेश जायसवाल और एसडीएम तन्मय खन्ना के बीच तीखी बहस हुई। एसडीएम ने पार्षद को कार्यालय आकर चर्चा करने का सुझाव दिया, जिस पर पार्षद ने जवाब दिया कि वे कार्यालय में भी आपत्ति दर्ज कराएंगे, लेकिन वार्ड में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने देंगे।

इसी दौरान आबकारी इंस्पेक्टर सुकांत पांडे और पार्षद के बीच भी विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए और उंगली उठाकर बात की, जिससे स्थानीय लोग और भड़क गए। लोगों ने जनप्रतिनिधि से इस तरह के व्यवहार को अनुचित बताया।

हंगामा बढ़ने पर बिना निरीक्षण लौटी टीम

हंगामा और नारेबाजी बढ़ने पर, एसडीएम सहित पूरी टीम बिना निरीक्षण पूरा किए ही वापस लौट गई। बाद में, एसडीएम तन्मय खन्ना ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण केवल प्रस्तावित स्थल की स्थिति जानने के लिए था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जमीन वन विभाग की पाई जाती है, तो वहां शराब दुकान नहीं खोली जा सकती।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

महादेव ऐप के सौरभ से भूपेश की कथित चैट वायरल:पूर्व सीएम ने बताया फर्जी, बोले- छवि खराब करने की कोशिश, 2 यूट्यूबर्स पर FIR

Published

on

दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कथित मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 2 यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल कंटेंट को फर्जी बताते हुए नाराजगी जताई है। साथ ही भूपेश कहा कि फर्जी जानकारी वायरल करने वालों के खिलाफ मेरी लीगल टीम कानूनी कार्रवाई करेगी।

दरअसल, वायरल चैट में सीएम भूपेश बघेल के नाम से एक मैसेज दिख रहा है। इसमें कथित तौर पर सौरभ चंद्राकर को कहा गया है कि नंबर भेजो अपना, बात करना चाहते हैं। इन यूट्यूबर्स ने इसे लेकर खबरें चलाई थी।

वहीं आरोपी बनाए गए यूट्यूबर पुष्पराज सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कहता है मैं किसी पर आरोप लगाने नहीं आ रहा हूं। सबूत के साथ आएंगे धांधली कहां से होती है, कैसे होती है और क्यों होती है? सबूत पहले सामने रखेंगे। इसके बाद वह आत्महत्या की बात भी कह रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भिलाई-3 थाने में मामले की शिकायत की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भिलाई-3 थाने में मामले की शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 2 यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 2 यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपी बनाए गए पुष्पराज सिंह का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो 3 दिन पहले पोस्ट किया गया है।

आरोपी बनाए गए पुष्पराज सिंह का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो 3 दिन पहले पोस्ट किया गया है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट और भूपेश बघेल के नाम से जुड़े एक कथित यूजरनेम के बीच मैसेज में बातचीत हुई है।

वायरल चैट के स्क्रीनशॉट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि सुबह से फोटोशॉप की गई फर्जी तस्वीरों के आधार पर खबरें चलाई जा रही हैं।

भूपेश बघेल ने दावा किया कि वायरल चैट पूरी तरह फर्जी है और इसमें दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कथित फर्जी चैट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए और कहा कि यह लोगों को गुमराह करने की कोशिश है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों और इसके पीछे जुड़े लोगों की जानकारी उनके पास पहुंच चुकी है। साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंचे थे।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंचे थे।

भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, किया प्रदर्शन

इधर, इस कथित मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने की एक सुनियोजित कोशिश है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

यूट्यूबर सागर साहू और पुष्पराज सिंह पर FIR

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर यूट्यूबर सागर साहू और पुष्पराज सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677