कोरबा
पॉजिटिव होना जरूरी नहीं, निगेटिव नहीं होना बड़ी बात है: सौरभ कुमार
निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका वाले कर्मचारियों को किया कलेक्टर ने सम्मानित
कोरबा। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आचार संहिता प्रभावशील होने के पश्चात् जिले में निर्वाचन दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी मास्टर ट्रेनर्स, माइक्रो ऑब्जरवर्स तथा छोटे से लेकर बड़े कार्यों में निर्वाचन कार्यों में सहयोग करने वाले कर्मचारियों के प्रति कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने आभार प्रकट करने के साथ ही उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि सभी ने बड़ी मेहनत से काम किया है और निष्पक्षता तथा पारदर्शिता को भी बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी की कोई शिकायत भी नहीं आई, सामने वालों का भरोसा भी कायम रहा। आरोप-प्रत्यारोप भी नहीं लगे। मेरा मानना है कि पॉजिटिव ही होने से ज्यादा जरूरी निगेटिव नहीं होना बड़ी बात है। जिला पंचायत सभा कक्ष में निर्वाचन कार्यों का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन होने पर निर्वाचन में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी गई। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि यदि किसी से गलती हुई हो तो वे कार्यों में सुधार अवश्य करें। निर्वाचन का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रक्रियात्मक तरीके से संपादित की जाती है। आने वाले कुछ महीनों में लोकसभा का भी चुनाव है, ऐसे में आपके द्वारा किए गए कार्यों का लाभ आपको मिलेगा। निर्वाचन के कार्य को गंभीरता से लेना चाहिए, लापरवाही पर करियर में दाग लग जाता है। इसलिए निष्पक्षता, पारदर्शिता का ध्यान जरूरी है। कार्यों में कोताही पर कार्यवाही अवश्य की जानी चाहिए ताकि अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगी टीम अच्छी थी, जो कार्य सौंपा गया था समय पर पूरा किया गया। कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश तथा लगातार समीक्षा के पश्चात अनेक शंकाओं को दूर कर निर्वाचन के कार्यों को समय पर पूरा करने में आसानी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन और समन्वय से कहीं कोई समस्या नहीं आई। जिले में शांति पूर्ण तरीके से मतदान और मतगणना भी संपन्न हुई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रशस्ति पत्र देने के साथ ही हाथ मिलाकर कलेक्टर ने किया कर्मचारियों को सम्मानित
निर्वाचन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार जताने के साथ कलेक्टर सौरभ कुमार ने कार्यों को जिम्मेदारी तथा निष्पक्षता के साथ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी रामनिवास साहू, आर. के. श्रीवास, शीतल अग्रवाल, दीनदयाल भारद्वाज, पीताम्बर पटेल को प्रमाण पत्र देकर और हाथ मिलाकर सम्मानित किया।
प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित सोशल मीडिया के प्रति भी जताया आभार
कलेक्टर सौरभ कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरबा जिले में निर्वाचन कार्य के सफलता पूर्वक संपन्न होने और आचार संहिता के दौरान जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित सोशल मीडिया द्वारा सकारात्मक माहौल बनाए रखने तथा जिला प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
