Connect with us

छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने ईद-उल-जुहा पर्व पर बधाई दी

Published

on

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-जुहा का त्यौहार हमें बलिदानी-संस्कारवान बनने और मानव उत्थान के लिए समर्पण की सीख देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अंग्रेजी शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। दिनांक 20.09.2026 को मुखबिर ने सूचना दिया गया कि ग्राम पीपरकुंडा पाली में एक मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 के चालक के द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की का परिवहन कर शराब बिक्री करने वाला है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी कोरबा के निर्देशन में चौकी कोरबी द्वारा ग्राम पीपरकुंडा पाली घटना स्थल पर पहुंचकर, शराब रेड की कार्यवाही करने पर मौके में एक व्यक्ति मोटर सायकल के पास खड़ा था, जो पुलिस टीम को आता देख मौके से फरार हो गया। पीछा करने पर नहीं मिला। पश्चात घटना स्थल पर एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्र. सीजी 16 सीएच 0396 एवं उक्त मोटर सायकल के पास ही 05 नग खाकी रंग के कागज का कार्टून में प्रत्येक कार्टून में 50-50 नग भरा, प्रत्येक की क्षमता 180-180 एमएल, कुल 250 नग अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब, मध्य प्रदेश निर्मित, जुमला कुल 45 लीटर जुमला कीमत 33750 रु एवं मोटर सायकल की कीमत करीब 20000 रु, जुमला कीमत 53750 रु रखा होना पाया गया। जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। जप्तशुदा मोटर सायकल का फरार चालक के संबंध में पता तलाश जारी है। आरटीओ से जप्त मोटर सायकल का परीक्षण बाद आरोपी के विरुद्ध विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जाती है।

चौकी – कोरबी थाना – पसान
जिला – कोरबा, छत्तीसगढ़
अ. क्रमांक – 0/2026 धारा – 34(2) आबकारी एक्ट

नाम आरोपी – मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 का चालक।

जप्ती: (1) 05 नग खाकी रंग के कागज के कार्टून में 250 नग अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब, मध्य प्रदेश निर्मित, जुमला कुल 45 लीटर, जुमला कीमत 33,750 रुपये।
(2) एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल की कीमत करीब 20,000 रुपये।
कुल जुमला कीमत – 53,750 रुपये।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा पुलिस की निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे . बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Published

on

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर थाना दीपक & बाकीमोंगरा में डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई, वाहन सहित डीजे साउंड सिस्टम जब्त

कोरबा। कोरबा पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण एवं तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। न्यायालयों के निर्देशों, एनजीटी की गाइडलाइन तथा कोलाहल अधिनियम के प्रावधानों के तहत निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों पर पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है।

इसी क्रम में थाना दीपका क्षेत्र में 02 डीजे संचालकों 1.नवरतन कुमार (निवासी-कसई पाली) & 2. रवि कुमार (निवासी-धुरेना) द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाते पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

थाना बाकी मोंगरा क्षेत्र में 01 डीजे संचालक भूवन पाल ( निवासी कुरैना) के विरुद्ध निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान डीजे के साउंड सिस्टम/ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त किया गया है। संबंधित डीजे संचालकों के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए जब्त डीजे उपकरणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस की स्पष्ट अपील

कोरबा पुलिस द्वारा सभी डीजे संचालकों एवं आयोजन समितियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि निर्धारित ध्वनि सीमा एवं माननीय न्यायालय/एनजीटी के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे उपकरण जब्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस — कानून व्यवस्था एवं आमजन की शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखा नक्सली डंप बरामद:बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर AK-47 समेत और 76 जिंदा राउंड मिले

Published

on

बीजापुर, एजेंसी। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल में पुलिस ने जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने जंगल में तलाशी अभियान के दौरान जमीन में गाड़कर रखे गए हथियार और जिंदा राउंड बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा की अगुवाई में DRG और भैरमगढ़ थाना की टीम को ग्राम उतला के जंगल में भेजा गया था।

भैरमगढ़ के उतला जंगल में DRG और थाना टीम की कार्रवाई

भैरमगढ़ के उतला जंगल में DRG और थाना टीम की कार्रवाई

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली थी सूचना

अभियान के दौरान एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का ने जवानों को डंप के बारे में जानकारी दी। इसके बाद जवानों ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए जमीन में गाड़कर रखे गए डंप को बरामद किया।

डंप से हथियार और जिंदा राउंड बरामद

पुलिस के अनुसार, बरामदगी में एक AK-47 रायफल, एक .315 बोर रायफल, एक सिंगल शॉट रायफल और एक 9 एमएम पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा दो AK-47 मैगजीन, 45 AK-47 जिंदा राउंड, 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड और .315 बोर रायफल के 6 जिंदा राउंड भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677