Connect with us

कोरबा

एसपी जितेन्द्र शुक्ला पहुंचे कोतवाली थाना परिसर, कहा- लंबित मामलों पर पुलिस की नजर

Published

on

कोरबा। कोरबा एसपी जितेन्द्र शुक्ला कानून व्यवस्था को लेकर साप्ताहिक निरीक्षण करने सिटी कोतवाली थाना पहुंचे। जहां एसपी के आने से पहले कोतवाली थाना परिसर को अच्छी तरह से सजाया गया। फूलों से लेकर रेड कार्पेट तक बिछाया गया। थाने के अंदर पुलिसकर्मी, शिकायतकर्ता और आरोपी तक के लिए एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 2 महीने से ज्यादा समय से लंबित मामलों पर पुलिस की नजर है। ऐसे मामलों में किस प्रकार की समस्याएं हैं इसे जानने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें संदिग्ध मौत, बच्चों व महिलाओं से जुड़े मामले और मानव तस्करी से संबंधित प्रकरण को शामिल किया गया है।

लंबित शिकायतों पर पुलिस की नजर

एसपी ने बताया कि फरियादियों के लिए एक हेल्थ टैक्स बनाया गया है जहां पहले शिकायतकर्ता पहुंचेंगे और उनकी शिकायत सुन तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। लंबित शिकायतों को हल करने के लिए हम शिकायतकर्ता और अनावेदक को बुलवाकर वास्तविक स्थिति की जानकारी हासिल करेंगे।

पुलिस की चुनौतियां कम करने का प्रयास

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साल 2023 के अंतिम महीने में पुलिस की चुनौतियां कैसे कम हों, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आपराधिक मामलों की संख्या को कम करने के लिए काम किया जा रहा है, जिसके अच्छे परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे। बता दें कि कानून व्यवस्था से जुड़े विषय पर काम करने के साथ पुलिस इस कोशिश में लगी है कि कामकाज के कुछ तरीके को बदला जाए। इस इरादे से पुलिस थाना और चौकियों का निरीक्षण किया जा रहा है। कोरबा एसपी ने अभियान के तहत कोतवाली का निरीक्षण कर लोगों की शिकायत का भी निवारण किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677